Saturday, September 5, 2026

मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के दिए निर्देश...


रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील हण्डिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर तहसील परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील में पोषण अभियान के अन्तर्गत 3 महिलाओं-श्रीमती मनीषा, श्रीमती साधना एवं श्रीमती कुसुम की गोदभराई एवं 2 बच्चों-सोमेश एवं प्रतीक्षा का अन्नप्राशन भी कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरण की जमीनी स्तर पर जांच कर शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने एवं प्रार्थनापत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने शिकायतकर्ता का फीडबैक लेने और शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी कराये जाने के लिए कहा। उन्होंने समाधान दिवस में आयें हुए वरासत, अवैध कब्जा व अन्य शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने ने प्रार्थनापत्रों की अलग-अलग सूची बनाकर सम्बंधित को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील हण्डिया में कुल 608 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व विभाग से सम्बंधित 320, पुलिस विभाग 95, विकास विभाग-71, आपूर्ति विभाग-55, विद्युत-25, चकबंदी-11, लोक निर्माण विभाग-06, नगर पंचायत हण्डिया-05, सिंचाई विभाग-04, शिक्षा विभाग-03 तथा अन्य विभागों की 13 शिकायत थी, जिनमें से 35 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागांें के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंनेे सभी सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए, जिससे शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हण्डिया नंदिनी शाह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS