रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय एवं बाह्य स्थित न्यायालयों एवं तहसीलों में दिनांक 12 सितंबर, 2026 को किया जायेगा। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण अत्यधिक संख्या में किया जाता है। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न सरकारी एवं निजी बैंकों के बैनरमय वाहनोंं को आज दिनांक- 10.09.2026 दिन- गुरूवार सुबह- 10.30 बजे माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज श्री दिवाकर द्विवेदी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रचार हेतु तहसीलों में भेजा गया। उक्त प्रचार वाहन में लाउड स्पीकर एवं पम्पलेट्स/पोस्टर के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री अभय प्रताप सिंह- प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश/ नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रीमती प्रदीप्ति सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज, श्री राकेश कुमार मिश्रा- प्रथम वरिष्ठ मध्यस्थ एवं श्री विकास गुप्ता चीफ, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के साथ अन्य पैनल के अधिवक्तागण उपस्थित रहे। यह जानकारी श्री परमानन्द मिश्र, वरिष्ठ लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के द्वारा दी गयी है।
No comments:
Post a Comment