रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज/मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग), उ0प्र0 स्वतंत्र देव सिंह जी गुरूवार को जिला पंचायत परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी 15 दिवसीय प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में फीता काटकर शुभारम्भ किया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग आकर प्रदर्शनी को देखे और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें।
प्रदर्शनी में बेटियों ने संवारा उत्तर प्रदेश हमारा, उन्नत किसान, समृद्ध प्रदेश-नया भारत नया उत्तर प्रदेश, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना एवं माफिया से मुक्त करायी भूमि पर गरीब परिवारों को पक्का मकान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम कुसुम योजना, पीएम सहज बिजली हर घर योजना, महापुरूषों का सम्मान योजनाओं से जनकल्याण, कौशल युवा, सक्षम प्रदेश आगे बढ़ता उत्तर प्रदेश, बढ़ी एयर कनेक्टिीविटी, अब दुनिया दूर नहीं, कानून व्यवस्था चुस्त अपराध पर अंकुश, निःशुल्क हुई सिंचाई, खुशहाली घर आई, रोजगार का उपहार-युवाओं के साथ सरकार, सुपरफास्ट रफ्तार, निःशुल्क इलाज, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन हर घर जल, अंतर्देशीय जल मार्ग, अटल पेंशन योजना, वोकल फार लोकल, अनुदान का भुगतान डीबीटी से हुआ आसान, अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिशा में विस्तृत कार्ययोजना, सैन्य शक्ति का विस्तार सहित अन्य विषयों से सम्बंधित विषयों को समावेशित किया गया है।
इस अवसर पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के0 सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment