Saturday, September 5, 2026

थाना खुल्दाबाद पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल नगर के सहयोग से कुल 28 गुम मोबाइल फोन बरामद कर, स्वामियों को सुपुर्द किया...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : पुलिस आयुक्त व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में जन-सामान्य के खोए हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करते हुए थाना खुल्दाबाद पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस-सेल नगर के सहयोग से खोए हुए कुल 28 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया । इन मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत करीब दस लाख रूपये है । पुलिस टीम ने मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए तकनीकि साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया और कई स्थानों पर भौतिक जांच भी की । कॉल डिटेल, www.ceir.gov.in पोर्टल और लोकेशन ट्रैकिंग आदि जैसे आधुनिक तकनीकि साधनों का कुशलतापूर्वक उपयोग करते हुए उक्त मोबाइल फोनों का पता लगाया । खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने के इस अभियान ने, न केवल नागरिकों को उनकी बहुमूल्य वस्तुएं लौटाई है, बल्कि उनके महत्वपूर्ण निजी डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित की है । खोए हुए मोबाइल को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। जनता से अपील-
आम जनमानस से अपील की जाती है कि भविष्य में गुम होने वाले मोबाइल फोन के सम्बन्ध में सूचना अपने सम्बन्धित थाने के माध्यम से www.ceir.gov.in पोर्टल पर मोबाइल रशीद, पहचान पत्र के साथ अपलोड कराये अथवा स्वयं उक्त पोर्टल के माध्यम से सूचना दर्ज करवा सकते हैं । सूचना पोर्टल पर अपलोड होने के बाद आपके द्वारा दिये गये मोबाइल नम्बर पर रिक्वेस्ट नम्बर प्राप्त होगा और यदि भविष्य में कभी भी किसी व्यक्ति के द्वारा आपका मोबाइल फोन प्रयोग किया जायेगा तो मैसेज के माध्यम से आपको नोटिफिकेशन प्राप्त होगा, जिसे सम्बंधित थाने के माध्यम से बरामद कर आपको सुपुर्द किया जायेगा। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम-
1. निरीक्षक केशव वर्मा थाना प्रभारी खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 राहुल कुमार – नोडल CEIR, थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. क0आ0 ग्रेड बी किशन सिंह, थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 सौरभ उत्तम, सर्विलांस सेल नगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 चन्दन शर्मा, सर्विलांस सेल नगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. का0 ब्रह्मानंद, सर्विलांस सेल नगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. का0 राहुल कनौजिया, सर्विलांस सेल नगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज। 8. का0 मुकेश यादव, सर्विलांस सेल नगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS