रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा बुधवार को एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत कराये जा रहे कार्यों के लिए जिन सड़कों की खुदायी हुई है, उनके पुर्ननिर्माण का कार्य गुणवत्ता के साथ शत-प्रतिशत रूप से कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत कार्य करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक ग्रामों में स्वच्छ जल पहुंचाये जाने के निर्देश दिए है। बैठक में कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा कुछ जगहों पर विद्युत कनेक्शन से सम्बंधित आ रहे व्यवधान के बारे में बताये जाने पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए विद्युत कनेक्शन दिए जाने के लिए कहा।जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों का थर्ड पार्टी के द्वारा नियमित रूप से जांच किए जाने एवं उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को शीघ्रता से गुणवत्ता के साथ अधिक से अधिक कनेक्शन कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने मैनपॉवर बढ़ाकर दिसम्बर-2026 तक कार्य को पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। बैठक में एडीएम नमामि गंगे, अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण व डीसीडीपीएमयू उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment