रिपोर्ट - अभिषेक कुमार
प्रयागराज : थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 85/2026 धारा 305(डी)/317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त नितिन कुमार पुत्र गोरे महेन्द्र कुमार निवासी 75 नयापूरा थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज को मोती पार्क बहादुरगंज थाना क्षेत्र कोतवाली से आज दिनांक 23.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी का 01 सफेद धातु का हनुमान जी के कान का कुण्डल व 230 रुपये नकद बरामद किया गया। गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि दिनांक 18.09.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सुलाकी चौराहे स्थित शिव मन्दिर से हनुमान जी के कान का 01 कुण्डल चोरी हो गया है। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 85/2026 धारा 305(डी)/317(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा प्रकाश में आए उक्त अभियुक्त को आज दिनांक- 23.09.2026 को मोती पार्क थाना क्षेत्र कोतवाली से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से हनुमान जी के कान का कुण्डल सफेद धातु (97.5 ग्राम) व 230 रुपये नकद बरामद किये गये। इस क्रम में त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा पुलिस टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 5000/-रुपये पुरस्कार की घोषणा की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अभियुक्त नितिन कुमार पुत्र गोरे महेन्द्र कुमार निवासी 75 नयापूरा थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज उम्र करीब 24 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 85/2026 धारा 303(डी)/317(2) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 01 सफेद धातु का कुण्डल व 230 रुपये नकद गिरफ्तारी बरामदगी / करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 गया प्रसाद पाण्डेय, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 अंकित यादव, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. का0 राहुल तोमरी, थाना थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 राहुल चौधरी, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 निखिल कुमार, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज ।6. का0 संजय कुमार, यादव थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज।
No comments:
Post a Comment