Friday, September 18, 2026

जिलाधिकारी ने भूमाफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई एवं अवैध-खनन पर गठित टॉस्क फोर्स के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में भूमाफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई एवं अवैध-खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किए जाने हेतु जनपद स्तर पर गठित टॉस्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में ज़िलाधिकारी ने टास्कफोर्स टीम को अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार इंफोर्समेंट की कार्यवाही में और तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए शख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को संबंधित तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध तहसील स्तर पर गठित टास्कफोर्स के माध्यम से कार्रवाई करने। कहा कि यदि अवैध खनन की सूचना मिलती है तो संबंधित उपजिलाधिकारी की भी जवाबदेही तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने बिना नम्बर प्लेट तथा अस्पष्ट/धूमिल नम्बर प्लेट का प्रयोग करने वाले वाहनों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने पुलिस, खनिज विभाग एवं तहसील की टास्क फोर्स टीम द्वारा अवैध परिवहन एवं ओवर लोडिंग में संलिप्त उपखनिजों का परिवहन कर रहे वाहनों की निरंतर जांच करते हुए इस पर रोक लगाये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने टास्क फोर्स द्वारा पीटीजेड कैमरा, वेब ब्रिज, साइन बोर्ड, पिलर जांच करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जहां खनन पट्टा स्वीकृत नहीं है, उन स्थानों पर साधारण बालू का अवैध खनन न होने पाये। उन्होंने चेक गेट एवं एम चेक के माध्यम से चालान किए गए पेन्डिंग धनराशि वाले वाहनों को सघन चेकिंग के दौरान चिन्हित कर अधिरोपित धनराशि वसूल करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन उपमा पाण्डेय, ज्येष्ठ खान अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS