Friday, September 18, 2026

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रिंट स्टार प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए सम्मिलित...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को नार्थ रिजनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में आयोजित प्रिंट स्टार प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्थान के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय तारकेश्वर प्रसाद की स्मृति में आयोजित प्रिंट स्तर प्रतियोगिता का आयोजन ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन के द्वारा किया गया। स्वर्गीय तारकेश्वर प्रसाद के पुत्र और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके सौजन्य से ही प्रतियोगिता की विजेता प्रिया कुमारी को माननीय उप मुख्यमंत्री के हाथों स्वर्ण पदक और 25000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर  माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने संस्थान में डिग्री कोर्सेस को शुरू करने और भविष्य में इसे तकनीकी विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए मजबूती से प्रयास  करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो कमल मोहन चोपड़ा, मेजर  डॉ हर्ष कुमार ( ज्वाइंट रजिस्ट्रार, इलाहाबाद विश्वविद्यालय), श्री अनुभव शिक्षार्थी, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में इस प्रतियोगिता में देश भर से शामिल हुए उत्कृष्ट प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार भी अतिथियों के द्वारा दिया गया। अतिथियों का स्वागत संस्थान के प्राचार्य  श्री राकेश तिवारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के ज्यूरी मेंबर्स को भी उप मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही ज्यूरी मेंबर्स ने अपने विचारों को साझा किया और प्रतियोगियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में  बड़ी संख्या में संस्थान के पूर्व और वर्तमान संकाय सदस्यों और देश भर से आए विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS