रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 13.09.2026 को थाना मंझनपुर अंतर्गत ग्राम महमदपुर के एक खेत में खड़ी सफेद रंग की स्विफ्ट की डिग्गी में शव पड़े होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो मृतक की पहचान रवि यादव निवासी बलीपुर जैतवार डीह थाना थरवई जनपद प्रयागराज के रूप में हुयी, जो दिनांक 12.09.2026 की रात्रि में अपने मामा के लड़कों के साथ ग्राम महमदपुर आया था। साध्य संकलन के क्रम में फील्ड यूनिट/फोरेंसिक टीम एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुये शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर मु0अ0सं0 394/2026 धारा 103A/238A/61(2)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत श्री सत्यनारायण पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना के शीघ्र सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। कार्यवाही का विवरण- इसी क्रम में गठित टीमों द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद, सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन तथा आस पास के लोगो से पूछताछ के उपरान्त पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों 1. संदीप यादव पुत्र रमेश यादव 2. शानू यादव पुत्र जंग बहादुर निवासीगण यादवपुर थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज की तलाश की जा रही थी कि आज दिनांक 14.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर फनगांव वाटर पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर आला कत्ल ईट एवं मृतक का 02 मोबाइल, आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान कार्ड व 02 डेविट कार्ड बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पछतांछ का विवरण- कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त संदीप द्वारा बताया गया कि हम दोनो मृतक रवि के साथ महमदपुर कौशाम्बी गांव के बाहर अर्ध निर्मित प्लाट पर बैठ कर शराब पीने लगे नशा अधिक होने के कारण रवि यादव मुझसे गाली गलौज करते हुये मेरी बहन से शादी करने की बात करने लगा मैने समझाया कि मैं तेरे मामा का लड़का हूं और वह तेरी बहन लगेगी। इसी बात को लेकर उससे हम लोगों का विवाद हो गया जिससे मैंने गुस्से में उसको मारना शुरू किया और वही पड़ी ईट से उनके चेहरे, सीने और सर पर काफी प्रहार किया जिससे उसकी मौत हो गयी। फिर हम दोनों ने उसको उठाकर कार की डिग्गी में रखा और गाडी को चलाकर भागना चाहा तो गाड़ी खेत में उतारकर फस गयी और गाड़ी वहां छोड़कर मौके से हम लोग भाग गये। गिरफ्तार अभियुक्त - 1. संदीप यादव पुत्र रमेश यादव निवासी यादवपुर थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज। 2. शानू यादव पुत्र जंग बहादुर निवासी यादवपुर थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज।पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 394/2026 धारा 103A/238A/61(2)/3 (5) बीएनएस थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी। बरामदगी का विवरण- आला कत्ल ईट। मृतक का 02 मोबाइल, आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान कार्ड व 02 डेविट कार्ड। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- थाना मंझनपुर पुलिस एवं सी०आई० डब्लू० व सर्विलांस की टीम।
No comments:
Post a Comment