Monday, September 14, 2026

सुलेम सराय दधिकांधो मेला में हौदे पर सवार होकर निकले श्रीकृष्ण-बलदाऊ...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : सुलेम सरांय का सैकड़ों वर्ष पुराना ऐतिहासिक दधिकांदो मेला रविवार रात आस्था, उल्लास और राजसी वैभव के बीच शुरू हुआ। रात करीब आठ बजे सुलेम सरांय स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती हुई।सुलेम सरांय का सैकड़ों वर्ष पुराना ऐतिहासिक दधिकांदो मेला रविवार रात आस्था, उल्लास और राजसी वैभव के बीच शुरू हुआ। रात करीब आठ बजे सुलेम सरांय स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती हुई। इसके बाद शंखनाद के बीच भगवान श्रीकृष्ण-बलदाऊ प्रतीकात्मक हाथी पर चांदी के हौदे में सवार होकर भक्तों को सजीव दर्शन देने निकले। भगवान के दर्शन के लिए मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।पूजा-आरती में बाघंबरी मठ के महंत बलवीर गिरि महाराज, सांसद प्रवीण पटेल, एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व सांसद केशरी देवी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार सिन्हा, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार और सत्यवीर मुन्ना समेत कई लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में आगे ध्वजा-पताका, डीजे-बैंड और गणेश, हनुमान, विष्णु, दुर्गा व शंकर की झांकियां चल रही थीं। 40 सदस्यों की धमाल पार्टी और ब्रास बैंड ने माहौल में उत्साह भर दिया। वहीं 25 से अधिक रोशनी कमेटियों ने आधुनिक रंग-बिरंगी रोशनी से मेला क्षेत्र को जगमगा दिया। कृष्ण लीला, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, कृष्ण-सुदामा संवाद और सामाजिक सौहार्द व जागरूकता के संदेश पर आधारित 22 से अधिक चौकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बेगम बाजार व्यापार मंडल ने रोशनी कमेटी का किया था आयोजन, जिसमें रोशनी की सजावट भरमार थी, और साथ में चौकी भी निकाली गई। मौके पर बेगम बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू साहू (मेला प्रमुख, मनोज सिंह उपाध्यक्ष (मेला संरक्षक)  सुभाष साहू महामंत्री, राजू पटेल कोषाध्यक्ष जिला महामंत्री पि. मो. महानगर प्रयागराज, रोहित साहू मेला संरक्षक मैनेजर के.डी. कॉन्वेंट स्कूल, कुंतु भाई मेला संरक्षक, भाजपा मंडल सदर मंडल अध्यक्ष अनिल मौर्य, पार्षद भगवान दास पासी के साथ बड़े संख्या में पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS