रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा- 2025 को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर, 2026 को एक सत्र में पूर्वान्ह 09ः30 बजे से 11ः30 बजे तक जनपद के कुल 43 परीक्षा केन्द्रों में किया जायेगा। परीक्षा में कुल 17487 अभ्यर्थी पंजीकृत है।
बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा के सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से आयोजन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, सह केन्द्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ परीक्षा को सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता में किसी भी प्रकार का व्यवधान डालने वालो के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment