रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य-II डॉ. दीनानाथ द्वारा विभागीय कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में छोटे दुकानदारों, स्ट्रीट वेंडर्स के यहाँ हाइजीन व स्वच्छता का विशेष ध्यान दिए जाने, सभी खाद्य कारोबारियों को बंद डस्टबिन का प्रयोग करने तथा सड़क पर कूड़ा न फेंकने, डिस्पोजल के प्रयोग को नियंत्रित करने, दुग्ध इकाइयों का सतत निरीक्षण करने, विद्यालयों के एमडीएम की गुणवत्ता व ईट राइट स्कूल का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा समस्त संबंधित विभाग FoSCoS पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने विभाग को प्रवर्तन कार्यवाही को और अधिक सख्ती व निरन्तरता से जारी रखने के निर्देश दिये है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री मंगलेश दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट श्री विनय कुमार, विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी/प्रतिनिधि, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment