रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी ने जिले की कई सूखी नहरों में जलापूर्ति कराए जाने की शासन प्रशासन से मांग उठाई है। जल्द जलापूर्ति शुरू नही होने पर धरना प्रदर्शन करने की पार्टी पदाधिकारियों द्वारा बात कही गई है। बुधवार को समर्थ किसान के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने जनपद कौशांबी के कड़ा ब्लॉक से गुजरती नहर इलाहाबाद पश्चिमी शाखा का स्थलीय जायजा लिया और ग्रामीणों एवं किसानो से वार्ता की। वार्ता के क्रम में किसानों ने बताया कि पिछले करीब दो माह से इस नहर में पानी नहीं आया जबकि भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा है। इसी के किसानो ने बताया कि नहरों में जलापूर्ति नही होने से खरीफ की फसलें सूख रही हैं और किसान परेशान है। इस अवसर पर सकिपा नेता अजय सोनी ने कहा कि इलाहाबाद पश्चिमी शाखा नहर समेत जिले की कई नहरें सूखी है जिससे किसान सिंचाई के लिए परेशान है। अजय सोनी ने बताया कि जिले की करारी माइनर नहर, इलाहाबाद पश्चिमी शाखा नहर टेंवा बहादुर माइनर, मानपुर गौरा जुवरा माइनर समेत जिले की कई नहरों एवं रजबहों में जलापूर्ति कराए जाने को लेकर पूर्व वर्षों मे मेरी अगुवाई में जिला मुख्यालय मंझनपुर मे कई कई महीने धरना प्रदर्शन और सालों संघर्ष किया गया था। जब जाकर इन नहरों में सालों बाद जलापूर्ति शुरू हुई थी। इसी के साथ अजय सोनी ने शासन प्रशासन से कौशांबी की सभी सूखी नहरों में जलापूर्ति कराए जाने की मांग की है अन्यथा ग्रामीणों के साथ मंझनपुर में धरना प्रदर्शन किए जाने की बात कही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी, इंद्रराज यादव, राम सिंह पटेल, उमाशंकर विश्वकर्मा, राजकुमार लोधी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment