रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण द्वारा जनपद के समस्त थानों पर संचालित मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक महोदया एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
No comments:
Post a Comment