Saturday, January 31, 2026

शमसाबाद बाजार होकर बसों के संचालन समेत अन्य कई मार्गों से रोडवेज बसों के आवागमन का हुआ सर्वे...

रिपोर्ट- राकेश मिश्रा, मनोज सोनी


कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में पिछले करीब तीन सालों से रोडवेज बसों की मांग एवं ठहराव पर शनिवार को परिवहन निगम के अधिकारियों एवं सकिपा नेता अजय सोनी ने सिराथू ब्लॉक के दक्षिणी हिस्से के कई गांवो एवं बाजारों में रोडवेज बसों के आवागमन हेतु सर्वे किया और कई नए मार्गों से रोडवेज बसों के चलाए जाने की क्षेत्रीय जनता की मांग पर समुचित कार्रवाई का लोगों को भरोसा दिलाया।गौरतलब है कि पिछले करीब तीन सालों से समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सिराथू क्षेत्र के कई ग्रामीण मार्गो से होकर  परिवहन निगम की रोडवेज बसों के चालू कराए जाने की मांग की जा रही थी। इस संबंध में पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में दर्जनों बार जिला मुख्यालय मंझनपुर एवं विभागीय कार्यालय मंझनपुर में धरना प्रदर्शन किया गया था। साथ ही कई बार प्रयागराज स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन कार्यालय में भी मांगपत्र सौंपा गया था। जिसके परिणामस्वरूप शनिवार को मंझनपुर रोडवेज बस डिपो के इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा एवं विभागीय कर्मी मनोज कुमार पाठक, नवनीत कुमार के साथ सकिपा नेता अजय सोनी ने शमसाबाद बाजार का स्थलीय सर्वे कर सर्वे रिपोर्ट तैयार की। तदुपरांत उदहिन चौराहा से तुलसीपुर मंझनपुर होकर प्रयागराज तक और जूवरा से नारा चौराहा दुवरा चौराहा मंझनपुर होकर प्रयागराज तक रोडवेज बसों के आवागमन हेतु स्थलीय सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई। इस अवसर पर मंझनपुर रोडवेज डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने कहा कि आवश्यक सर्वे रिपोर्ट तैयार कर क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन कार्यालय प्रयागराज को भेजी जायेगी तदुपरान्त नए मार्गो से होकर परिवहन निगम की रोडवेज बसों के चालू कराए जाने की विभागीय कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि जनहित में गांव गांव रोडवेज बसों का संचालन होना चाहिए। इसी के साथ अजय सोनी ने पीतल नगरी शमसाबाद बाजार होकर कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज के लिए रोडवेज बसें चलाए जाने की अधिकारियों से समसाबादा बाजार में लोगो के साथ मांग की। साथ ही शीतलधाम कड़ा से सिराथू उदहिन धाता राजापुर होकर चित्रकूट धाम तक रोडवेज बसों का नियमित आवागमन दुबारा चालू होना चाहिए।इसी के साथ मंझनपुर उदहिन धाता खागा फतेहपुर कानपुर के मार्ग पर रोडवेज बस चालू कराए जाने की मांग भी अजय सोनी ने उठाई। इस अवसर पर आशीष केसरवानी, कल्लू गुप्ता, नीरज कसेरा, मनोज केसरवानी, सुभाष तिवारी, अरविंद मौर्य आदि मौजूद रहे।

Friday, January 30, 2026

एनडीआरएफ ने प्रयागराज मे किया मॉक ड्रिल...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : 11वीं बटालियन एनडीआरएफ, वाराणसी के नियंत्रण कक्ष के निर्देशानुसार आज दिनांक 30.01.2026 को प्रयागराज जनपद के झूंसी क्षेत्र स्थित एसडीआरएफ भवन में *कॉलैप्स्ड स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू (CSSR)* परिदृश्य के अंतर्गत एक मॉक अभ्यास (मोबिलाइजेशन ड्रिल) का सफल आयोजन किया गया। अभ्यास की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ टीम 11(जे) ने DC कुलदीप सिंह के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक/जीडी अनिल कुमार के नेतृत्व में त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए प्रातः 11:40 बजे बेस कैंप से घटना स्थल के लिए प्रस्थान किया। टीम में कुल 30 कार्मिक (02 एसओ एवं 27 ओआर) शामिल थे, जो आवश्यक CSSR उपकरणों, संचार संसाधनों एवं अन्य रेस्क्यू सामग्री के साथ मौके पर पहुंचे। अभ्यास के दौरान यह परिकल्पना की गई कि एक भवन ढह गया है, जिसमें कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। सभी संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से बचाव कार्य किया गया। सिविल डिफेंस द्वारा 01, अग्निशमन विभाग द्वारा 01 तथा एसडीआरएफ द्वारा 03 पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके पश्चात एनडीआरएफ टीम 11(जे) ने मलबे में सुरक्षित पहुंच मार्ग बनाकर 03 अतिरिक्त पीड़ितों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए पीड़ितों में से एक को स्ट्रेचर पर स्थिर कर तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु भेजा गया। दूसरे पीड़ित को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि तीसरे पीड़ित को फुल बॉडी हार्नेस की सहायता से रैपलिंग द्वारा सुरक्षित नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस अभ्यास में सिविल पुलिस (15), अग्निशमन विभाग (10), सिविल डिफेंस (10), स्वास्थ्य विभाग (08) तथा एसडीआरएफ (25) सहित कुल 63 कार्मिकों ने सहभागिता की। अभ्यास के सफल समापन के पश्चात एनडीआरएफ टीम 11(जे) को सायं 16:00 बजे बेस कैंप के लिए डी-इंडक्ट कर दिया गया। यह अभ्यास आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, अंतर-विभागीय समन्वय एवं बचाव क्षमताओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 2 मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजली...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।.इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

नाबालिग लड़की हुई गायब, पिता ने आरोप लगाया कि सत्यम यादव बहलाफुसला कर ले गया...

रिपोर्ट- राकेश मिश्रा


कौशाम्बी : जिले के सुरसेनी गांव विजय मिश्रा की नाबालिक  पुत्री नंदनी मिश्रा 29 जनवरी को लगभग 3 बजे घर से खेत जाने के लिए गई लेकिन फिर वापस नहीं आयी है l जिसमें विजय मिश्रा का कहना है कि महिला गांव निवासी सत्यम यादव पुत्र संतलाल यादव ने मेरी बेटी को बहला फुसलाकर कही गायब करा दिया हैl विजय मिश्रा का कहना है कि मेरी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटनाएं घट सकती हैl और थाना सराय अकिल मे नामजद तहरीर दे चुके है। और पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड व वार्षिक निरीक्षण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन कौशाम्बी में सर्वप्रथम साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टर्नआउट एवं ड्रिल का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण भी किया गया।* इस दौरान शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, आवासीय परिसर, क्वार्टर गार्ड, वाहन शाखा, स्टोर, कार्यालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्थाओं, पुलिसकर्मियों की वर्दी एवं उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों की समस्याओं को भी सुना गया एवं उनके त्वरित समाधान हेतु आश्वासन दिया गया। अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहकर कार्य करने के निर्देश दिए।

Tuesday, January 27, 2026

थाना प्रभारी मनोज तोमर ने बच्चों को बैग व मिठाइयां बांटकर बिखेरी खुशियाँ...

रिपोर्ट- सतीश कुमार शर्मा 

प्रतापगढ़ : थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बकोल में उस समय भावुक और प्रेरणादायक माहौल देखने को मिला, जब थाना प्रभारी मनोज कुमार तोमर स्वयं विद्यालय पहुंचे और नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी-किताबें तथा मिठाइयां वितरित कीं। जैसे ही बच्चों के हाथों में नए बैग पहुंचे, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। मासूम बच्चों की मुस्कान और आंखों की चमक ने पूरे विद्यालय परिसर को उल्लास से भर दिया। इस मानवीय पहल ने यह संदेश दिया कि संग्रामगढ़ पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के भविष्य यानी बच्चों के प्रति भी संवेदनशील है। इस अवसर पर थाना प्रभारी मनोज कुमार तोमर ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि “आज के बच्चे ही कल देश का भविष्य हैं। यदि हम उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकें, तो यही हमारी सबसे बड़ी सफलता है।” विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और सम्मान और मजबूत होता है। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सुबेदार राय, गौरव त्रिवेदी, प्रशांत कटियार सहित थाना स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। यह आयोजन पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी के रूप में याद किया जाएगा।

अक्सर बंद रहता है बाबागंज बाजार का भारतीय स्टेट बैंक का नकदी निकासी केंद्र...

रिपोर्ट- सतीश कुमार शर्मा 


प्रतापगढ़ :  बाबागंज बाजार में ग्राहकों की सुविधा के लिए लगाया गया भारतीय स्टेट बैंक का नकदी निकासी केंद्र अक्सर बंद पड़ा रहता है। आए दिन तकनीकी खराबी का बोर्ड लगाकर केंद्र बंद कर दिया जाता है और सुरक्षा में तैनात कर्मी भी मौके से गायब रहते हैं। इस स्थिति से क्षेत्र के ग्राहकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्राहकों का आरोप है कि यह हालात रोज़ाना देखने को मिलते हैं, जिससे उन्हें नकद लेन-देन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राहकों का कहना है कि बैंक द्वारा विभिन्न सेवाओं के नाम पर शुल्क लिया जाता है, लेकिन समय पर सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS