Wednesday, April 1, 2026

स्कूल चलो अभियान 2026-27 का भव्य शुभारंभ, नामांकन बढ़ाने पर जोर...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित “स्कूल चलो अभियान 2026-27” जन-जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर भव्य शुभारंभ किया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा उन्हें निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। अभिभावकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि वे अपने बच्चों से प्यार करते हैं, तो उन्हें शिक्षा का अधिकार अवश्य दिलाएं। सरकार द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को अनेक निःशुल्क सुविधाएं दी जा रही हैं, जिनमें मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्कूल बैग, मध्याह्न भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्मार्ट क्लास और प्रशिक्षित शिक्षक शामिल हैं। शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। साथ ही विद्यालयों में बेहतर वातावरण, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को आकर्षित करने पर भी जोर दिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने0 अभिभावकों से अपील की कि अपने नजदीकी परिषदीय विद्यालय में बच्चों का प्रवेश कराकर, उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखें।

संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का किया उद्घाटन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : संचारी रोग नियन्त्रण अभियान (प्रथम चरण-माह अप्रैल 2026) का उद्घाटन डा0 आशु पाण्डेय, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज के द्वारा संयुक्त रैली (नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग) हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना करके किया गया। यह संचारी अभियान दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 एवं दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक विभिन्न विभागों के समन्वय से संचालित किया जायेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को इस अभियान का नोडल बनाया गया है। इस अभियान में नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग, उद्यान विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग एवं सूचना विभाग को मिलकर शासन ने सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। उक्त सभी विभागों द्वारा जन-जागरूकता, साफ-सफाई, कचरा-निस्तारण, जल भराव रोकने, फागिंग आदि कार्यो को सम्पादित किया जाना है। डा0 आशु पाण्डेय, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज, जी ने इस अभियान को सुचारू रूप से संचालन करने की शुभकामनाएं दी।.कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबन्ध श्री विनोद कुमार सिंह जी ने किया। जिला मलेरिया अधिकारी ने संचारी रोगों के नियंत्रण संबंधी कार्यवाही पर विशेष जानकारी दी तथा यह भी बताया कि विगत 05 वर्षो में संचारी रोगों, डेंगू एवं चिकुनगुनिया पर नियंत्रण के लिए विशेष प्रयास किये गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नोडल होने के नातें स्वास्थ्य विभाग की विशेष भूमिका के विषय में चर्चा की, जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में समस्त विभागों को समन्वय बनाकर संचारी रोगों के नियन्त्रण हेतु कार्य करने के लिए अनुरोध किया और सोर्स रिडक्शन पर विशेष ध्यान देने एवं दस्तक अभियान के दौरान बुखार के रोगियों, आई0एल0आई0 केसेज, क्षय रोग के लक्षण युक्त, कुपोषित बच्चों एवं मच्छरों के प्रजनन स्थल की सूची तैयार करने तथा आभा आई0डी0 बनाने हेतु निर्देशित किया।
जिला मलेरिया अधिकारी श्री ए0के0 सिंह ने विशेष जोर देते हुए माननीय मुख्य मंत्री महोदय के निर्देशों का अनुपालन करते हुए अपने आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता का ध्यान, शौचालय की सफाई, लोगों को जागरूक करना एवं प्रचार प्रसार सामग्री को आमजन मानस तक पहुचाने हेतु निर्देशित किया। उष्ण मौसम के संबंधित रोगों (हीट रिलेटेड इलनेसेज), भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जनमानस हेतु शीतल एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, गर्मी से बचाव हेतु शेलटर्स की व्यवस्था, व्यस्त स्थानों पर मौसम के पूर्वानूमान तथा तापमान का डिस्प्ले, हीट वेव से बचाव हेतु उपायों का जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार, विघालयों में हीट वेव से बचाव हेतु उपायों का जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार, के दृष्टिगत जनपद की घनी आबादी वाले क्षेत्रों, खराब सड़कों, बेसमेन्ट एवं नालियों में जल जमाव से मच्छरों में प्रजनन होता है जिससे मलेरिया डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों का प्रकोप बढ़ता है, इसलिए विशेषकर शहरी क्षेत्रों में संचारी रोगों पर नियन्त्रण हेतु व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया। डा0 आशु पाण्डेय, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज, द्वारा संचारी रोग से  सम्बन्धित शपथ ग्रहण कराया गया। अन्त में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0 के0 तिवारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रावेन्द्र सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट डा0 अन्शू वैश्य, डब्ल्यू0एच0ओ0 के एस0एम0ओ0 डा0 आलोक कुमार, मलेरिया एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने की जनसुनवाई, फरियादियों की सुनी समस्याएं, संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत द्वारा आम जनमानस की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना गया। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को मौके पर जाकर त्वरित और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक न्याय और राहत मिल सके। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाए।

Tuesday, March 31, 2026

सी.डी.ओ. ने अभियान चलाकर नालियों व नालों की साफ-सफाई, फॉगिंग एवं एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के दिए निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने आज एन.आई.सी. सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत अब तक की कार्यवाहियों एवं गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शासनादेशानुसार सभी कार्यवाहियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि माइक्रोप्लान के अनुसार विभागीय कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर नालियों एवं नालों की साफ-सफाई कराने, फॉगिंग एवं एंटीलार्वा का छिड़काव कराने तथा कहीं भी जल-जमाव न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, सी.एम.एस. डॉ. सुनील शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नारकोटिक्स टास्क फोर्स व थाना धूमनगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने 03 अभियुक्तो किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमिश्नरेट प्रयागराज व थाना धूमनगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 31.03.2026 को 03 अभियुक्तों 1.दीपक कुमार गौतम पुत्र विश्वनाथ प्रसाद गौतम निवासी ताड़बाग सुलेमसराय थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज, 2.आशीष कुमार मौर्या पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम आदमपुर पोस्ट अटरामपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज, 3.विवेक कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार भारतीया निवासी सुलेमसराय नई बाजार थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर नेहरू पार्क खण्डहर के अन्दर थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार किया गया व उनके कब्जे से 06 पैकेट स्मैक (कुल वजन 727 ग्राम) अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 01 करोड़ 45 लाख रुपये, 04 मोबाइल फोन, 4940/- रूपये नकद, 01 अवैध तमन्चा .315 बोर व 02 अवैध जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 99/2026 धारा 8/21 NDPS Act पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त महोदय, कानून एवं व्यवस्था, कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली संयुक्त टीम को 25,000/- रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1. दीपक कुमार गौतम पुत्र विश्वनाथ प्रसाद गौतम निवासी ताड़बाग सुलेमसराय थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 29 वर्ष।  2. आशीष कुमार मौर्या पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम आदमपुर पोस्ट अटरामपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 27 वर्ष। 3. विवेक कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार भारतीया निवासी सुलेमसराय नई बाजार थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 99/2026 धारा 8/21 NDPS Act थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। आपराधिक इतिहास- अभियुक्त दीपक कुमार गौतम पुत्र विश्वनाथ उपरोक्त- 1. मु0अ0सं0- 99/2026 धारा 8/21 NDPS Act व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0- 318/2019 धारा 8/22 NDPS Act थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. मु0अ0सं0- 979/2019 धारा 8/22 NDPS Act थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. मु0अ0सं0- 885/2017 धारा 8/20 NDPS Act थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. मु0अ0सं0- 229/2021 धारा 8/20 NDPS Act थाना कैन्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. मु0अ0सं0- 005/2020 धारा 8/20बी NDPS Act थाना मुठ्ठीगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. मु0अ0सं0- 234/2019 धारा 457/380/411 भादवि थाना मुठ्ठीगंज कमिश्नरेट  प्रयागराज। अभियुक्त विवेक कुमार उपरोक्त- 1. मु0अ0सं0- 99/2026 धारा 8/21 NDPS Act थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0- 121/2020 धारा 4/5 विस्फोट पदार्थ अधिनियम थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण-    1. 06 पैकेट स्मैक (कुल वजन 727 ग्राम) अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 01 करोड़ 45 लाख रुपये, 04 मोबाइल फोन, 4940/- रूपये नकद,  2. अभियुक्त दीपक कुमार गौतम उपरोक्त के कब्जे से 01 अवैध तमन्चा .315 बोर व 02 अवैध जिन्दा कारतूस .315 बोर गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- A. थाना धूमनगंज पुलिस टीम- 1. नि0 धनन्जय कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 सागर, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 कपिल द्विवेदी, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. उ0नि0 राजेश कुमार यादव, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. हे0का0 प्रभूनाथ राय, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. का0 आनन्द कुमार सिंह, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. का0 मो0 इमरान, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। B. नारकोटिक्स टास्क फोर्स- 1. उ0नि0 सुरेश गिरि, प्रभारी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. का0 सतेन्द्र कुमार, नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. का0 विशाल कुमार सिंह, नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 नन्दलाल सिंह, नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 पुष्पेन्द्र तेवतिया, नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमिश्नरेट प्रयागराज। नोट- श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था महोदय कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा प्रोत्साहन के रूप में संयुक्त टीम को 25000/रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

Monday, March 30, 2026

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं समाधान हेतु दिए आवश्यक निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा आम जनमानस की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना गया। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को मौके पर जाकर त्वरित और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक न्याय और राहत मिल सके। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाए।

SOG नगर व थाना एयरपोर्ट पुलिस की संयुक्त टीम ने 02 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

 प्रयागराज : SOG नगर व थाना एयरपोर्ट पुलिस की संयुक्त टीम प्रयास द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 26/2026 धारा 191(2)109(1)/351(2) बी0एन0एस0 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्तों दिनांक 29.03.2026 को 1. रमजान पुत्र नूर अली निवासी असदुल्लापुर भीटी थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज, 2. इमरान उर्फ काले बाबू पुत्र शेरअली निवासी सिलना थाना एयरपोर्ट प्रयागराज को बजहा से सिलना की ओर जाने वाले रास्ते के पास थाना क्षेत्र एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। बयान व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1. रमजान पुत्र नूर अली निवासी असदुल्लापुर भीटी थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज, उम्र लगभग 26 वर्ष। 2. इमरान उर्फ काले बाबू पुत्र शेरअली निवासी सिलना थाना एयरपोर्ट प्रयागराज, उम्र 24 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 26/2026 धारा 191(2)109(1)/351(2)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। आपराधिक इतिहास अभियुक्त इमरान उर्फ काले बाबू उपरोक्त- 1. मु0अ0सं0- 1171/2021 धारा 286/323/504/506 भादवि थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0- 092/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. मु0अ0सं0- 93/2022 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. मु0अ0सं0- 59/2025 धारा 115(2)/309(4)/317(4)/351(3)/352 बीएनएस थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. मु0अ0सं0- 26/2026 धारा 191(2)109(1)/351(2)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- SOG नगर टीम- 1. उ0नि0 शांतनु सिंह, SOG प्रभारी नगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. हे0का0 सिद्धार्थ शंकर राय, SOG नगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. हे0का0 अब्दुल शालिम, SOG नगर कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 विनोद यादव, SOG नगर कमिश्नरेट प्रयागराज। थाना एयरपोर्ट टीम- 1. उ0नि0 हिमांशु धीमान, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 सूरज प्रकाश सिंह, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 गंगाराम सोनकर, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. उ0नि0 अरिहन्त जैन, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. उ0नि0 परितोष यादव, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. हे0का0 अमरनाथ यादव, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS