Friday, May 8, 2026

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस किए जाने सम्बंधी शिकायतों के सम्बंध में की बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस किए जाने सम्बंधी शिकायतों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त रूप से हिदायत देते हुए कहा कि यदि कोई भी सरकारी चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए पाया जायेगा, तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों एवं नर्सिंग होम को भी सख्त हिदायत दी है कि कोई भी सरकारी चिकित्सक उनके यहां पै्रक्टिस न करने पाये। उन्होंने कहा कि यदि औचक निरीक्षण में किसी भी प्राइवेट अस्पताल या नर्सिंग होम में कोई चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए पाया गया तो सम्बंधित सरकारी चिकित्सक के विरूद्ध कार्रवाई की ही जायेगी, इसके साथ ही साथ सम्बंधित प्राइवेट अस्पताल एवं नर्सिंग होम के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके रजिस्टेªशन को भी निरस्त किया जायेगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज एवं सरकारी अस्पतालों के सीएमएस को ऐसे सरकारी चिकित्सकों की सूची उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है जो कि प्रैक्टिस भी करते है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज एवं सीएमएस सहित अन्य सभी सरकारी अस्पतालों के प्रभारियों को निरंतर निरीक्षण करने एवं प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी चिकित्सकों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी एवं अपर नगर मजिस्टेªटों के माध्यम से भी औचक निरीक्षण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने एलआईयू को भी अपने स्तर से निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त करने तथा प्राइवेट पै्रक्टिस करने वाले सरकारी चिकित्सकों की सूची उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि दोनो कार्य एक साथ नहीं हो सकते, यदि कोई सरकारी चिकित्सक प्राइवेट पै्रक्टिस ही करना चाहता है, तो पहले उसको त्यागपत्र देना होगा। उन्होंने आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन एवं नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी इसकी निरंतर निगरानी करने तथा इसको प्रोत्साहित न करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, प्रधानाचार्य मोती लाल नेहरू मेडिक कालेज डाॅ0 वी0के पाण्डेय, तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय बेली की सीएमएस सहित अन्य सरकारी अस्पतालों के सीएमएस तथा मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारीगणों के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Thursday, May 7, 2026

मंडल अध्यक्ष श्रवण पाल ने कार्यकर्ताओं के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का जन्मदिन मनाया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का जन्म दिवस जमुना पट्टी मंडल अध्यक्ष श्रवण पाल के नेतृत्व में झलवा साईं मंदिर के पास मनाया गया जिसमें जिला कोषाध्यक्ष राम लोचन साहू अनिल मौर्य मंडल अध्यक्ष गंगा पट्टी ज्ञान बाबू केसरवानी पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सिंह पटेल, मंडल महामंत्री सोनी लखवानी, मंडल महामंत्री राहुल कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष  शैलेंद्र द्विवेदी, मंडल मंत्री दिव्या गौड़,  मंडल मंत्री राहुल साहू, सेक्टर संयोजक सुखनंदन भारतीय, बूथ अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मकान सूचीकरण जनगणना-2027 का शुभारम्भ किया...



रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : जनपद में मकान सूचीकरण जनगणना-2027 का गुरूवार से प्रारम्भ हुआ। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने पोर्टल पर आवास की स्वगणना कर आईडी नंबर प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से लोग स्वयं ही जनगणना पोर्टल पर अपने मकान की जनगणना कर सकते है। उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पारंपरिक कागजी कार्यवाही के बजाय पूरी तरह डिजिटल होगी। प्रशासन ने इस बार नागरिकों को स्वगणना का विकल्प दिया गया है, जिससे लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। जनगणना के पहले चरण को दो मुख्य हिस्सों में बांटा गया है। 7 मई से 21 मई तक नागरिक स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी भर सकते हैं। इसके बाद, 22 मई से 20 जून तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर डेटा का सत्यापन और मकान सूचीकरण करेंगे। स्वगणना के लिए नागरिक पोर्टल https://se.census.gov.in  पर जाकर स्वप्रेरणा से अपनी स्वजनगणना कर सकते हैं। इसमें राज्य का चयन, मोबाइल नंबर और ईमेल से पंजीकरण शामिल है। ओटीपी सत्यापन के बाद भाषा और जिले का चयन करना होगा। इसके बाद मैप पर अपने घर की सटीक लोकेशन मार्क करनी होगी और मकान व परिवार से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। फॉर्म सबमिट करने पर एक 11 अंकों की स्वगणना आईडी प्राप्त होगी, जिसे क्षेत्र प्रगणक को उपलब्ध कराकर अपनी जनगणना पूर्ण करनी है। उल्लेखनीय है कि जनगणना केवल नागरिकों की संख्या का आकलन मात्र ही नहीं अपितु यह आयु, लिंग, साक्षरता, आर्थिक गतिविधि आदि महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों के संग्रह की एक प्रमुख प्रक्रिया है, जिसके आधार पर भविष्य की नीतियों एवं योजनाओं का निर्धारण किया जाता है। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री सीलम सांई तेजा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जनगणना अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Wednesday, May 6, 2026

मनौरी गैराज में लगी आग दो लग्जरी कार जल कर हुई ख़ाक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी :जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार के गैराज में खड़ी दो लग्जरी कार में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत और भय व्याप्त हो गया मामले की सूचना थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है तब तक दोनों लग्जरी कार जलकर खाक हो गई है जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र मनौरी बाजार महमूदपुर महर्षि दयानंद चौराहे के पास गेराज में खड़ी दो लग्जरी चार पहिया वाहन में बुधवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे आग लग गई देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया मौके पर अफरा तफरी मच गई मामले की सूचना फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस को दी गई मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पानी डालकर मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है लेकिन दोनों लग्जरी कार जल के खाक हो गई जिसकी कीमत लगभग 50 से 60 लाख रुपए है यह घटना उस समय हुई एडवोकेट मनीष केसरवानी अपनी एक्सयूवी 700 और  एडवोकेट अनूप केसरवानी अपनी एमजी हेक्टर को गैरेज में खड़ी कर चुके थे अनूप केसरवानी बुधवार दोपहर करीब लगभग दो बजे अपनी गाड़ी खड़ी कर घर पहुंचे थे अचानक शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि गैरेज में खड़ी दोनों गाड़ियां धू-धू कर जल रही थीं।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को तत्काल आग बुझाने का मौका नहीं मिल सका।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुके थे प्रारंभिक अनुमान के अनुसार,अत्यधिक गर्मी के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। जिस स्थान पर वाहन खड़े थे,वहां टीन शेड तो लगा था,घटना के बाद इलाके में काफी देर तक दहशत और चर्चा का माहौल बना रहा।

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों से विगत माह अप्रैल में शिशु मृत्यु के कारणों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश  दिए। उन्होंने फीडिंग के कार्य में लापरवाही/शिथिलता पाए जाने पर बी.पी.एम. सिराथू एवं सरसवा का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आभा आई.डी. के कार्य में प्रगति लाने एवं एम.सी.पी. कार्ड पूर्ण रूप से भरे जाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत कार्ययोजना बनाकर लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्य में तेजी से प्रगति सुनिश्चित की जाय। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों से चिन्हित निष्क्रिय आशाओं को हटाए जाने की स्थिति की समीक्षा के दौरान कहा कि इनके स्थान पर नई आशाओं के चयन की कार्यवाही इस माह तक करा लिया जाए। उन्होंने नियमित टीकाकरण की समीक्षा के दौरान टीकाकरण में शिथिलता पाए जाने पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से चिकित्सकों की उपलब्धता एवं एम्बुलेंस की स्थिति आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने की जिला पोषण समिति की बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर पर ऑगनबाड़ी केन्द्रों के खुलने की स्थिति की समीक्षा के दौरान कुछ ऑगनबाड़ी केन्द्र आउट ऑफ जियो फेंस पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सी.डी.पी.ओ. को विशेष ध्यान देते हुए प्रतिदिन अनुश्रवण कर सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी भवनों में संचालित ऑगनबाड़ी केन्द्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने की स्थिति की समीक्षा के दौरान सी.डी.पी.ओ से कहा कि जहॉ पर ऑगनबाड़ी केन्द्र, सरकारी भवन में शिफ्ट कराया जाना सम्भव नहीं है, वहॉ पर ऑगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण के लिए उप जिलाधिकारी/तहसीलदार से समन्वय कर भूमि चिन्हित करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया जाए। उन्होंने सभी सी.डी.पी.ओ. को ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति और बढ़ाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य सेविकाओं से सैम बच्चों की संख्या/पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराए जाने एवं उनका फॉलोअप की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि और सैम बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाए। उन्होंने सभी सी.डी.पी.ओ. से कहा कि शत-प्रतिशत होम विजिट एवं पुष्टाहार का वितरण सुनिश्चित कराया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करा दिया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा प्रदर्शनी का किया अवलोकन, उभरती स्वदेशी क्षमताओं को सराहा...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : नॉर्थ टेक सिम्पोजियम-2026 में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने रक्षा प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए देश की उभरती स्वदेशी रक्षा क्षमताओं की सराहना की। तीन दिवसीय इस आयोजन में आधुनिक युद्ध की जरूरतों के अनुरूप विकसित अत्याधुनिक तकनीकों और उपकरणों का व्यापक प्रदर्शन किया गया, जिसमें सेना, उद्योग और स्टार्टअप्स की सहभागिता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्रदर्शनी के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने बुलेटप्रूफ जैकेट, टैक्टिकल गियर, अत्याधुनिक हेलमेट और मल्टी-टेरेन ऑपरेशंस के लिए विकसित सैन्य उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेषज्ञों से तकनीकी विशेषताओं की जानकारी ली और उत्पादों की उपयोगिता पर चर्चा की। विशेष रूप से ‘हेड-टू-बूट’ सुरक्षा प्रणाली, अत्यधिक विषम तापमान में पहने जाने वाले कपड़े और मॉड्यूलर प्रोटेक्शन सिस्टम जैसे इनोवेशन आकर्षण का केंद्र रहे। सिम्पोजियम में प्रदर्शित तकनीकों में ड्रोन, स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम, कम्युनिकेशन उपकरण और भविष्य के युद्धक्षेत्र के लिए विकसित एआई आधारित समाधान भी शामिल रहे। यह आयोजन इस बात का संकेत है कि भारत अब पारंपरिक युद्ध से आगे बढ़कर मल्टी-डोमेन वॉरफेयर यानी साइबर, स्पेस और इलेक्ट्रॉनिक स्पेक्ट्रम में भी अपनी तैयारी मजबूत कर रहा है। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में एमएसएमई, स्टार्टअप्स और रक्षा कंपनियों की भागीदारी ने ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती दी है। समापन अवसर पर समूह फोटो में सैन्य अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और नीति निर्माताओं की संयुक्त उपस्थिति इस बात का संकेत देती है कि भविष्य का युद्ध केवल हथियारों से नहीं, बल्कि तकनीक, नवाचार और साझेदारी से तय होगा और प्रयागराज का यह मंच उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS