रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद के थाना सराय अकिल पर मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम कोटिया मजरा कुण्डारी में जमीन सम्बन्धी मामले तथा राजनीतिक प्रतिद्वन्दिता व वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के मध्य मारपीट व एक दुसरे को जान से मारने की धमकी दी जा रही है, सूचना मिलते ही तत्काल थाना सराय अकिल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा गया तो वहा कुछ लोगों के मध्य विवाद चल रहा था, जिसमें राजेश पाल को चोटें आई थी, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के सम्बन्ध में थाना सराय अकिल पर मु0अ0सं0 196/25 धारा 115 (2)/352/351(2)/191(2)/191(3)/109/285 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया था। घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्री राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा टीमों का गठन कर निर्देशित किया गया था। कार्यवाही का विवरण- उपरोक्त क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 25,000 /- रू0 का इनामिया वांछित अभियुक्त हिमांशू पाण्डेय उर्फ मोनू पाण्डेय पुत्र सन्तोष कुमार पाण्डेय निवासी इमलीगांव थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
अभियुक्तगण का नाम व पता- हिमांशू पाण्डेय उर्फ मोनू पाण्डेय पुत्र सन्तोष कुमार पाण्डेय निवासी इमलीगांव थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी। सम्बन्धित अभियोग- मु0अ0सं0 196/25 धारा 115 (2)/352/351(2)/191(2)/191(3)/109/285 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट जनपद कौशाम्बी। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- अभियुक्त हिमांशू पाण्डेय उर्फ मोनू पाण्डेय के विरुद्ध थाना सराय अकिल में हत्या का प्रयास, मारपीट, डकैती से सम्बन्धित 03 अभियोग पंजीकृत है।गिरफ्तारी करने वाली टीम- थाना सराय अकिल पुलिस टीम।
No comments:
Post a Comment