Saturday, August 23, 2025

थाना करैली पुलिस ने 25000/- रूपये का इनामिया एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : थाना करैली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 10/2025 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त आजाद उर्फ बिल्ली पुत्र स्व0 अनीश अहमद निवासी मजहर टोला थाना राजमहल जनपद साहेबगंज झारखण्ड हाल पता झुग्गी झोपड़ी बारह मार्केट थाना करैली जनद प्रयागराज को आज दिनांक 23.08.2025 को पुलिस मुठभेड़ में सैदपुर करैली मुख्य मार्ग रेलवे डॉटपुल बख्शीमोढ़ा थाना क्षेत्र करैली से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 01अवैध देशी तमन्चा .12 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .12 बोर, 01 खोखा कारतूस .12 बोर व 01 मोटरसाइकिल (स्प्लेण्डर बिना नम्बर प्लेट) बरामद किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 156/2025 धारा 109(1) बी0एन0एस0 व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 17.01.2025 को थाना करैली पर वादी मुकदमा श्री शफीर आलम पुत्र मुशीर आलम निवासी वसीहाबाद नूरुल्लाबाद रोड थाना करैली जनपद प्रयागराज द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर में घुसकर चोरी कर ली गयी है। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 10/2025  धारा 331(4)/305(ए) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। उक्त अभियोग से संबंधित 03 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियुक्त आजाद उर्फ बिल्ली उक्त अभियोग का वांछित अभियुक्त है, जिसपर 25000/- रूपये का इनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस मुठभेड़ का विवरण- दिनांक 23.08.2025 को पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान सैदपुर करैली मुख्य मार्ग पर रेलवे डॉट पुल बख्शीमोढ़ा के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार 01 संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। परन्तु बाइक सवार वह व्यक्ति पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उस बाइक सवार व्यक्ति का पीछा किया गया जिससे उस व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी। आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में उक्त संदिग्ध व्यक्ति/अभियुक्त घायल हुआ जिसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया तथा फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- आजाद उर्फ बिल्ली पुत्र स्व0 अनीश अहमद निवासी मजहर टोला थाना राजमहल जनपद साहेबगंज झारखण्ड हाल पता झुग्गी झोपड़ी बारह मार्केट थाना करैली जनपद प्रयागराज उम्र 32 वर्ष। बरामदगी का विवरण। 1. 01 अवैध देशी तमन्चा .12 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .12 बोर, 01 खोखा कारतूस .12 बोर 2. 01 मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर (बिना नम्बर प्लेट) सम्बन्धित अभियोगों का विवरण 1. मु0अ0सं0 10/2025 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बी0एन0एस0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0 156/2025 धारा 109(1) बी0एन0एस0 व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।अपराधिक इतिहास अभियुक्त आजाद उर्फ बिल्ली उपरोक्त- मु0अ0सं0 89/2010 धारा 22 एनडीपीएस एक्ट थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0 270/2010 धारा 4/5 वि0 पदार्थ अधिनियम थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. मु0अ0सं0 211/2011 धारा 401 भा0द0वि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. मु0अ0सं0 29/2013 धारा 8/20/27 एनडीपीएस एक्ट थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. मु0अ0सं0 190/2017 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना सिविल लाइन कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. मु0अ0सं0 112/2018 धारा 457/380/411/413 भा0द0वि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. मु0अ0सं0 544/2019 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 8. मु0अ0सं0 18/2021 धारा 323/504/506  भा0द0वि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 9. मु0अ0सं0 537/2021 धारा 306 भा0द0वि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 10. मु0अ0सं0 279/2022 धारा 323/325/506 भा0द0वि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 11. मु0अ0सं0 49/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 12. मु0अ0सं0 10/2025 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बी0एन0एस0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।13. मु0अ0सं0 156/2025 धारा 109(1) BNS व धारा-3/25 Arms Act थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 आशीष सिंह थाना प्रभारी करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 विपिन कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी सैदपुर थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 जगदीश त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रसूलपुर थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. उ0नि0 अतुल कुमार मिश्र थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. उ0नि0 शिवम भट्ट थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. उ0नि0 सूरज गुप्ता थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. का0 सुमित सिंह थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 8. का0 युवराज सिंह थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।  9. का0 शिवम अग्रवाल थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 10. का0 जीतू सिंह थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 11. का0 अवधेश गिरि थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 12. का0 पंकज सिंह थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS