Sunday, April 26, 2026

पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके रिक्रूट आरक्षियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके रिक्रूट आरक्षियों की  Passing Out Parade (POP) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार द्वारा परेड की सलामी ग्रहण कर विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस आयुक्त द्वारा परेड की सलामी ग्रहण करते हुए नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा, संविधान के प्रति आस्था एवं जनसेवा की शपथ दिलाई गई। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा नवआरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा मात्र एक नौकरी नही है अपितु यह समाज की सेवा के प्रति एक समर्पण है। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS