Tuesday, June 30, 2026

थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत कोल्ड स्टोरेज हादसे के अभियुक्तों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री जोगेन्द्र कुमार के निर्देश पर कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना फाफामऊ के मु0अ0सं0- 44/2026 धारा 103(1) /127 /287 /289 /125(b)/118(1) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट बनाम 1. अंसार अहमद पुत्र नवाब अली (मालिक) 2. मंजूर पुत्र अंसार अहमद 3. अलाउद्दीन पुत्र मो0 अनवार 4. मो0 जाबिर अली उर्फ जावेद पुत्र निजामुद्दीन 5. मो0 उस्मान पुत्र स्व0 मुकीमुद्दीन 6. मो0 इरफान पुत्र मुकीमुद्दीन 7. मो0 असलम उर्फ बाबा पुत्र स्व0 शब्बीर के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की तहत कार्यवाही की जायेगी एवं सम्बन्धित अभियुक्तों की अवैध रूप अर्जित की गयी सम्पत्ति पर नियमानुसार कुर्की एवं सम्पत्ति जब्ती की कार्यवाही की जायेगी। उल्लेखनीय है कि दिनांक-23/03/2026 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत चन्दापुर में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज जोकि उक्त अभियुक्तों  द्वारा *मुनाफाखोरी के लिये मानक के विपरीत क्षमता से अधिक स्टोरेज (जमाखोरी) व जानबूझकर की गयी लापरवाही के कारण गिर गया था*। उक्त घटना में 04 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु तथा 12 व्यक्ति घायल हो गये थे।कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति के तहत कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। कानून-व्यवस्था भंग करने वाले एवं संगठित अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS