रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : 1. अध्यक्ष द्वारा नगर-निगम, पीडीए एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि जनप्रतिनिधिगणों से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए समस्त मार्गों पर युद्ध स्तर पर पैच मरम्मत/गड्ढामुक्ति का कार्य करा दिया जाय। 2. अध्यक्ष महोदय द्वारा परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि नैनी ब्रिज पर ओवर लोडेड वाहनों की चेकिंग करते हुए सघन प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय। 3. नगर-निगम, पीडीए को निर्देशित किया गया कि जानसेनगंज से चमेली बाई धर्मशाला तक नाली का निर्माण कराया जाय एवं सुगम यातायात के दृष्टिगत डिवाइडर को यातायात के अनुरूप आवश्यकतानुसार तोड़ने की कार्यवाही की जाय। पटेल संस्थान के पास स्थायी रूप से डिवाइडर ब्लॉक रखवा दिये जाय। 4. पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग एवं शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि अवैध स्कूली वाहनों एवं वाहन चालकों के विरूद्ध सघन प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय। 5. पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग एवं शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि शहरी क्षेत्र में बृहद जाम के दृष्टिगत स्कूली वाहनों की पार्किंग सम्बंधित स्कूल में करायी जाय। यदि विद्यालय प्रबंधक / संचालक न मानें तो उनके स्कूलों को बंद किये जानें सम्बंधी कार्यवाही की जाय। 6. अध्यक्ष महोदय द्वारा नगर-निगम, पीडीए एवं लोक निर्माण विभाग (एनएच एवं एनएचएआई) को निर्देशित किया गया कि बांगड़ चौराहे से लेप्रोसी जाने तथा आने वाले साइड डिवाइडर को तोड़कर चौड़ीकरण किये जानें सम्बंधी कार्यवाही की आवश्यकता है क्योंकि चौराहे के चौड़ीकरण के बाद उतने मार्ग से यातायात के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। जिसका स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत किये जानें हेतु अधिशासी अभियन्ता, नि०खं०-3 एवं एनएचएआई व एसीपी की संयुक्त टीम गठित की गयी है। गठित टीम अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करेगी। 7. पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि होम गार्डों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जानें हेतु जिलाधिकारी महोदय की ओर से अनुस्मारक पत्र प्रेषित किये जाय। 8. परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि बिना हाई सेक्युरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों अथवा धुंधले नं० प्लेट लगी गाड़ियों की सघन चेकिंग करते हुए सघन प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय। 9. लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त देवघाट पर बने सेतु की मरम्मत / निर्माण हेतु जिलाधिकारी महोदय की ओर से प्रमुख सचिव महोदय को पत्र प्रेषित करें। 10. पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि विभिन्न थानों में चालान की गयी गाड़ियों को संकलित कर डम्पिंग यार्ड चिन्हित कर संरक्षित करा दी जाय।
11. मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि पुलिस विभाग व विद्युत विभाग तथा अग्निशमन अधिकारी के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए चिकित्सालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें। 12. परिवहन विभाग एवं एआरएम रोड वेज को निर्देशित किया कि ई-ग्राम स्वराज की बसों का सुचारू रूप से संचालन किया जाय। > अध्यक्ष महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बैठक में उठाये गये बिन्दुओं पर शत-प्रतिशत अनुपालन 07 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि अनुपालन आख्या निर्धारित समयावधि के व्यतीत हो जानें के उपरान्त उपलब्ध करायी जायेगी तो सम्बंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जायेगी। जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बंधित अधिकारी का होगा। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निम्नलिखित अधिकारियों / सदस्यों ने प्रतिभाग किया :- श्री सुरेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता, नि०खं०-4 (कु०मे०), लो०नि०वि०, प्रयागराज, श्री मोहम्मद अरशद, सहायक अभियन्ता / प्रतिनिधि सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति, प्रयागराज, श्री सुनील कुमार एसीपी (ट्रैफिक), प्रयागराज, श्री विशाल सेठ, सहायक अभियन्ता, रा०मा० खण्ड, लो०नि०वि०, प्रयागराज, श्री आनन्द राव एवं श्री विवेक शुक्ला, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रयागराज, श्री जयकरन, एआरएम, रोडवेज, प्रयागराज, श्री प्रखर सिंह, सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई, पीआईयू, प्रयागराज, श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज, श्री गौरव कुमार, अधिशासी अभियन्ता, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, प्रयागराज, श्री एस०के० मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी, प्रयागराज, डा० संजय बरनलवाल, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, प्रयागराज, श्री विनोद चन्द्र दुबे, अध्यक्ष एवं श्री रघुनाथ द्विवेदी, उपाध्यक्ष, श्री रमाकान्त रावत, महामंत्री, टैम्पो टैक्सी यूनियन एवं अन्य उपस्थित अधिकारीगण व यूनियन के पदाधिकारीगण।
No comments:
Post a Comment