रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 के मध्य सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को संयुक्त आयुक्त उद्योग, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज एवं उपायुक्त उद्योग, प्रयागराज द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत लगभग 155 लाभार्थियों को अपने कर कमलो से टूलकिट एंव प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना-2.0 एवं विश्वकर्मा मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारम्भ किया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना-2.0 के अन्तर्गत नये परम्परागत ट्रेड (मूर्तीकार, मालाकार, दूधवाला, भरभूजा, मछुआरा) एवं आधुनिक परम्परागत ट्रेड (मोबाइल मरम्मत, आटोमोबाइल मरम्मत, इलेक्ट्रानिक सामान की मरम्मत, विद्युत सामान की मरम्मत, प्लम्बर, कम्प्यूटर मरम्मत, सोलर इंस्टालेसन, डिजीटल फोटोग्राफी और सौन्दर्य वेलनेस) योजनान्तर्गत अब कुल 25 ट्रेड सम्मित हो गये हैं जिसमें आज मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा 14 नये ट्रेडों का पोर्टल के माध्यम से शुभारम्भ किया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि उक्त योजनान्तर्गत 10 दिवसीय उत्पाद/ सेवाओं में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करते हुए डी०बी०टी० के माध्यम से रू0 5000/-का मानदेय प्रदान किया जाएगा, प्रशिक्षणोपरान्त लाभार्थियों को पांच वर्ष तक ब्याज मुक्त, गारन्टी मुक्त रू0 10 लाख का ऋण प्रदान करते हुए 15 प्रतिशत का अनुदान के रूप में प्रोत्साहन धनराशि प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त उद्योग श्री पंकज कुमार मौर्य द्वारा किया गया, कार्यक्रम संचालन के दौरान उपायुक्त उद्योग श्री शरद टण्डन द्वारा संयुक्त आयुक्त उद्योग महोदय श्री अजय कुमार चौरासिया जी को पुष्पगुच्छ दे कर समानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त उद्योग श्री उमेश चन्द्र वर्मा, श्रीमती सारिका सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में श्री शरद टण्डन उपायुक्त उद्योग द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।