Friday, April 10, 2026

नारकोटिक्स टास्क फोर्स व थाना धूमनगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ने 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमिश्नरेट प्रयागराज व थाना धूमनगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल नगर के सहयोग से आज दिनांक 10.04.2026 को अभियुक्तों 1. सचिन पासी पुत्र जीतलाल निवासी 82 ताड़बाग थाना धूमनगंज प्रयागराज, 2. राहुल कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी 38/49 ताडबाग थाना धूमनगंज प्रयागराज, 3. नितेश कुमार पुत्र गोरेलाल निवासी 32 बी मायरगंज ताडबाग थाना धूमनगंज प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर वर्कशाप रोड सुबेदारगंज स्टेशन के पीछे की गली थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार कर कब्जे से 05 पैकेट स्मैक (कुल वजन 704.88 ग्राम) अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 01 करोड़ 40 लाख 97 हजार 600/- रूपये व 03 मोबाइल फोन व 1200/- रूपये नकद बरामद किये गये । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 114/2026 धारा 8/21 NDPS Act पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा प्रोत्साहन के रूप में संयुक्त टीम को 50000/- रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1. सचिन पासी पुत्र जीतलाल निवासी 82 ताड़बाग थाना धूमनगंज प्रयागराज, उम्र करीब 27 वर्ष। 2. राहुल कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी 38/49 ताड़बाग थाना धूमनगंज प्रयागराज, उम्र 22 वर्ष। 3. नितेश कुमार पुत्र गोरेलाल निवासी 32 बी मायरगंज ताड़बाग थाना धूमनगंज प्रयागराज, उम्र करीब 32 वर् पंजीकृत अभियोग का विवरण-  मु0अ0सं0- 114/2026 धारा 8/21 NDPS Act थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। आपराधिक इतिहास- A. अभियुक्त सचिन पासी उपरोक्त- 1.मु0अ0सं0-114/2026 धारा 8/21 NDPS Act थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.मु0अ0सं0- 453/2020 धारा 354क/352/323/504/506 भादवि थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.मु0अ0सं0- 272/2021 धारा 8/21 NDPS Act थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4.मु0अ0सं0- 749/2022 धारा 323/506 भादवि थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 5.मु0अ0सं0- 367/2023 धारा 323/504/506 भादवि धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 6.मु0अ0सं0- 460/2023 धारा 147/294/308/452/354क/354ख//323/506 भादवि थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 7.मु0अ0सं0- 446/2019 धारा 147/148/149/307/324/332/336/341/353/427/435/506 भादवि थाना कैण्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 8.मु0अ0सं0- 272/2021 धारा 8/22 NDPS Act थाना कैण्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। B.अभियुक्त राहुल कुमार उपरोक्त- 1.मु0अ0सं0- 114/2026 धारा 8/21 NDPS Act थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.मु0अ0सं0- 906/2020 धारा 8/21 NDPS Act थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। C. अभियुक्त नितेश कुमार उपरोक्त-1.मु0अ0सं0- 114/2026 धारा 8/21 NDPS Act थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.मु0अ0सं0- 122/2023 धारा 8/21 NDPS Act थाना पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 1.अभियुक्त सचिन पासी उपरोक्त के कब्जे से- स्मैक कुल वजन 559.85 ग्राम तथा 01 मोबाइल फोन(रियलमी) व 550/- रूपये नकद 2.अभियुक्त राहुल कुमार उपरोक्त के कब्जे से- स्मैक कुल वजन 88.29 ग्राम तथा 01 मोबाइल फोन (ओप्पो) IMEI No. 861468077542611 व IMEI No. 861468077542603 व 300/- रूपये नकद  3.अभियुक्त नितेश कुमार उपरोक्त के कब्जे से- स्मैक कुल वजन 56.74 ग्राम तथा 01 मोबाइल फोन (रियलमी) IMEI No. 861977073269133/61 व IMEI No. 861977073269125/61 व 350/- रूपये नकद गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- A. थाना धूमनगंज पुलिस टीम- 1.नि0 धनन्जय कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज 2.उ0नि0 कपिल द्विवेदी थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज 3.हे0का0 जयशंकर सिंह थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4.हे0का0 प्रभूनाथ राय थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 5.का0 आनन्द कुमार सिंह थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज B. नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमिश्नरेट प्रयागराज- 1.उ0नि0 सुरेश गिरि, प्रभारी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमिश्नरेट प्रयागराज 2.का0 सतेन्द्र कुमार नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमिश्नरेट प्रयागराज 3.का0 विशाल कुमार सिंह नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमिश्नरेट प्रयागराज 4.का0 नन्दलाल सिंह नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमिश्नरेट प्रयागराज 5.का0 पुष्पेन्द्र तेवतिया नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमिश्नरेट प्रयागराज 6.का0 कुलदीप सिंह नारकोटिक्स टास्क फोर्स कमिश्नरेट प्रयागराज C. सर्विलांस टीम नगर टीम- 1. उ0नि0 सच्चिदानंद 2. सिंह,प्रभारी सर्विलांस सेल नगर कमिश्नरेट प्रयागराज 2. सौरभ उत्तम सर्विलांस सेल नगर कमिश्नरेट प्रयागराज 3. का0 चन्दन शर्मा सर्विलांस सेल नगर कमिश्नरेट प्रयागराज 4. का0 ब्रह्मानन्द सर्विलांस सेल  5. नगर कमिश्नरेट प्रयागराज 5. का0 मुकेश यादव सर्विलांस 6. सेल नगर कमिश्नरेट प्रयागराज 6. का0 राहुल कनौजिया 7. सर्विलांस सेल नगर कमिश्नरेट प्रयागराज

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने परेड की सलामी ली, दिए अनुशासन व स्वच्छता के निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात टोलीवार परेड का निरीक्षण करते हुए उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों को दौड़, पीटी अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्वार्टर गार्ड पर गार्ड की सलामी ली गई तथा गार्ड व गार्ड रूम का निरीक्षण कर साफ-सफाई व अनुशासन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। बाद परेड पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस लाइन स्थित मेस में भोजन की गुणवत्ता, आरटीसी बैरक, प्रशिक्षण कक्ष, विभिन्न शाखाएँ, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय एवं पुलिस बैरकों का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Thursday, April 9, 2026

थाना झूंसी पुलिस ने चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : थाना झूंसी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 102/2026 धारा- 305(a)/331(4)/317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 02 अभियुक्त 1. अजय प्रकाश पुत्र राम चन्द्र  निवासी मनौरी मेन गेट एयर फोर्स गेट के सामने पूरामुफ्ती थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज 2. विनोद कुमार पटेल पुत्र शिवनारायण पटेल  निवासी मनौरी मेन गेट एयर फोर्स गेट के सामने पूरामुफ्ती थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 09.04.2026 को त्रिवेणीपुरम रेलवे ग्राउंड के पास थाना क्षेत्र झूंसी से गिरफ्तार किया गया  तथा उनके कब्जे से चोरी से सम्बन्धित सामान ( 02 ग्राइंडर, 01 ड्रिल मशीन, 02 ब्लेड छोटा,02 कटर,01 प्लास तथा कटे-जले हुए तार का कॉपर) व घटना मे प्रयुक्त 01 मोटर साईकिल रजि0नं0 UP 70 GL 2695  व 1340/- रुपये नकद बरामद किया गया। उक्त मोटरसाइकिल को  अन्तर्गत धारा- 207 MV ACT मे सीज किया गया  । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।  गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-  1. अजय प्रकाश पुत्र राम चन्द्र निवासी मनौरी मेन गेट एयर फोर्स गेट के सामने पूरामुफ्ती थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज हालपता लाल बिहारा बमरौली उम्र करीब 29 वर्ष 2. विनोद कुमार पटेल पुत्र शिवनारायण पटेल  निवासी मनौरी मेन गेट एयरफोर्स गेट के सामने पूरामुफ्ती थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज उम्र करीब 32 वर्ष।.सम्बन्धित  अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 102/2026 धारा- 305(a)/331(4)/317(2) BNS. थाना झूंसी, कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 1. 02 ग्राइंडर, 01 ड्रिल मशीन, 02 ब्लेड छोटा,02 कटर,01 प्लास तथा कटे-जले हुए तार का कॉपर 2. 01 मोटर साईकिल रजि0नं0 UP 70 GL 2695  3. 1340/- रुपये नकद गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 आदित्य भाटी, थाना झूंसी, कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 जनमेजय कुमार, चौकी प्रभारी चमनगंज, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज।  4. उ0नि0 अखिल ओझा, थाना झूंसी, कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. उ0नि0 सुनील कुमार, थाना झूंसी, कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. हे0का0 अभिषेक सिंह, थाना झूंसी, कमिश्नरेट प्रयागराज।7. का0 संदीप पासवान, थाना झूंसी, कमिश्नरेट प्रयागराज। 8. का0 विकास गुप्ता, थाना झूंसी, कमिश्नरेट प्रयागराज।

माघ मेला 2026 में उत्कृष्ट मोबिलिटी सेवाओं के लिए रैपिडो को “प्रिफर्ड मोबिलिटी पार्टनर” के रूप में किया गया सम्मानित...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : माघ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक सुगमता से पहुंचाने तथा उनकी यात्रा को सहज, सुरक्षित और सुलभ बनाने में बाइक टैक्सी के माध्यम से उत्कृष्ट योगदान के लिए रैपिडो कंपनी को प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा कार्यालय स्थित आई-ट्रिपलसी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष, मेला प्राधिकरण/मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल एवं मेला अधिकारी ऋषि राज ने कंपनी के प्रतिनिधियों को “प्रिफर्ड मोबिलिटी पार्टनर” के रूप में सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त ने रैपिडो के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि माघ मेले जैसे विशाल आयोजन में श्रद्धालुओं को त्वरित एवं सुलभ परिवहन उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती होती है, जिसे रैपिडो ने प्रभावी ढंग से पूरा किया। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण लर्निंग एक्सपीरियंस बताते हुए कहा कि इस मॉडल के आधार पर भविष्य के माघ एवं कुंभ मेलों में बाइक टैक्सी सेवाओं का और अधिक विस्तार किया जा सकता है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही और अधिक सुगम होगा। मेला अधिकारी, माघ मेला, श्री ऋषि राज ने कहा, रैपिडो ने अपने मल्टी-कैटेगरी प्लेटफॉर्म के माध्यम से बड़े पैमाने पर यातायात को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा इस अनुभव को भविष्य के आयोजनों के लिए आधार बनाते हुए तकनीक-आधारित मोबिलिटी सेवाओं के विस्तार पर बल दिया जाएगा। रैपिडो की ओर से उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि माघ मेले जैसे बड़े पैमाने के आयोजनों के लिए विश्वसनीय एवं उत्तरदायी मोबिलिटी समाधान अत्यंत आवश्यक होते हैं। यह सम्मान उनकी निरंतर सेवा, उच्च मांग वाले वातावरण में कुशल संचालन क्षमता तथा बड़े पैमाने पर परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की दक्षता का प्रतीक है। माघ मेला 2026 के दौरान रैपिडो द्वारा बड़े पैमाने पर प्रभावी एवं सुव्यवस्थित परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनी। इस अवधि में रैपिडो ने लगभग 6.1 लाख से अधिक राइड्स प्रदान कीं, जिसके लिए बाइक टैक्सी, ऑटो, कैब एवं ई-रिक्शा श्रेणियों में 6,500 से अधिक कैप्टनों का नेटवर्क तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त, समावेशी मोबिलिटी को बढ़ावा देते हुए लगभग 1.2 लाख महिला उपयोगकर्ताओं तथा 1,100 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से सेवाएं प्रदान की गईं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, विशेषकर पीक आवर्स के दौरान मजबूत लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित हुई, जिससे यातायात प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।


थाना करारी पुलिस ने दहेज मृत्यु से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 08.04.2026 को थाना करारी पर वादी शिवचन्द्र पुत्र स्व० छोटे लाल निवासी सिकन्दरपुर बजहा थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि मेरी बेटी प्रियंका की शादी ग्राम हकीमपुर थाना करारी में हुयी थी, उसके पति व ससुरालजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था, दहेज न मिलने पर ससुरालीजनों द्वारा मारकर फासी के फंदे पर लटका दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना करारी पर मु0अ0सं0 85/26 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 09.04.2026 थाना करारी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1. धारा सिंह पुत्र स्व० देवराज 2. शितली देवी पत्नी स्व० देशराज निवासीगण हकीमपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त - 1. धारा सिंह पुत्र स्व० देवराज निवासी हकीमपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी। 2. शितली देवी पत्नी स्व० देशराज निवासी हकीमपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी। सम्बन्धित अभियोग- मु0अ0सं0 85/26 धारा 80 (2)/85/238 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना करारी जनपद कौशाम्बी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- थाना करारी पुलिस टीम।

थाना चरवा पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण से संबंधित 5000 रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : दिनांक 06.04.2026 को थाना चरवा क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुयी की अरई सुमेरपुर गांव के बाहर जंगल/खेतों में एक लड़की का शव पेड़ पर लटके होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण करायी गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की मृत्यु का कारण हैंगिंग पाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरवा में मु0अ0सं0 68/2026 धारा 108/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 अभियुक्त बब्बू यादव को दिनांक 07.04.2026 को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा जा चुका है। अन्य 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 05-05 हजार रू0 का इनाम घोषित किया गया था। उपरोक्त क्रम में थाना चरवा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 5000 रू0 का इनामिया वांछित अभियुक्त राजेन्द्र कुमार यादव पुत्र जगत नारायण यादव निवासी ग्राम चक सहाबुद्दीनपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः- 1. राजेन्द्र कुमार यादव पुत्र जगत नारायण यादव निवासी ग्राम चक सहाबुद्दीनपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी। 2. एक बाल अपचारी पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 68/2026 धारा 108/352/351 (3) बीएनएस थाना चरवा जनपद कौशाम्बी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- थाना चरवा पुलिस टीम।

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने ग्राम चौपाल लगाकर, सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज “गॉव की समस्या, गॉव में समाधान“ के अन्तर्गत विकास खण्ड मूरतगंज की ग्राम-गौसपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित कर दिया जाय। उन्होंने ग्रामवासियों से पूॅछा कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं या नहीं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य करते हैं कि नहीं, जिस पर ग्रामवासियो ने बताया कि अध्यापक विद्यालय समय से आते हैं एवं ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य भी करते हैं। उनके द्वारा नजदीकी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने उप कृषि निदेशक को परिषदीय विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों, साफ-सफाई की स्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं निपुण तालिका अपडेट आदि का सत्यापन कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम में गठित स्वयं सहायता समूह एवं लखपति दीदियों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित किया जाय, ताकि वे अपने उद्यम को और बढ़ा सकें। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया व बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। ग्राम चौपाल में अधिशासी अभियंता, जल निगम ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में जलापूर्ति की जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि छूटे हुए घरों को भी कनेक्शन दे दिया जाए। बैठक में बताया गया कि ग्राम में 55 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन एवं 64 निराश्रित महिलाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है। ग्राम में 22 स्वयं सहायता समूह गठित हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 42 परिवारों का सर्वे किया गया है। ग्राम चौपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामवासियों को विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS