Tuesday, May 5, 2026

रक्षा राज्य मंत्री ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम में कहा कि भारत की सैन्य शक्ति हमारे रक्षा उद्योगों के कारखानों में विकसित हुई..

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि “भारत की सैन्य शक्ति हमारे रक्षा उद्योगों के कारखानों में विकसित की गई है।” उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय रक्षा बलों के अद्वितीय साहस और दृढ़ संकल्प को दिया जिसे स्वदेशी रूप से विकसित प्रभावशाली अत्याधुनिक हथियारों और प्रणालियों ने और भी मजबूत बनाया। उन्होंने 5 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित नॉर्थ टेक सिम्पोजियम को संबोधित करते हुए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और स्टार्टअप्स को देश का ब्रांड एंबेसडर बताया। उन्होंने कहा कि “हमारे स्टार्टअप्स और एमएसएमई भविष्य में होने वाले विकास की प्रेरक शक्ति हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के  निर्माण के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे हमारे युग के विश्वकर्मा हैं।” रक्षा राज्य मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकवादियों के छिपने के अड्डों को नष्ट करके भारत के शत्रुओं की कुटिल योजनाओं को नाकाम करने के लिए रक्षा बलों की सराहना की । उन्होंने कहा कि भारत में निर्मित उपकरणों का प्रभावशाली उपयोग पूरे देश में सरकार, रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों और निजी क्षेत्र विशेष रूप से नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की ओर से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के संकल्प का प्रमाण है।.रक्षा राज्य मंत्री ने इस बात पर बल दिया कि रिकॉर्ड रक्षा उत्पादन और रक्षा संबधी निर्यात के आंकड़े उस नए भारत के उदय का प्रमाण हैं जो राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए अपनी क्षमताओं को मजबूत करने में विश्वास रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि "यह नया भारत किसी पर बुरी नजर नहीं रखता और न ही किसी के द्वारा अपनी संप्रभुता को खतरा पहुंचाने का प्रयास करने पर आंखें फेर लेता है।"
 रक्षा राज्य मंत्री ने इस बात पर बल दिया कि आज उपयोग में लाई जा रही तकनीक कल बेकार हो सकती है और इसके संबंध में उन्होंने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उद्योग जगत से लीक से हटकर सोचते हुए तकनीकी प्रगति में अग्रणी बने रहने का आग्रह किया। उन्होंने देश के रक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए सरकार की पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नवाचार एक सतत प्रक्रिया है और सरकार की ओर से इस सिलसिले में पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में रक्षा औद्योगिक गलियारे के परिवर्तनकारी प्रभाव को स्वीकार किया और उद्योग जगत से विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। केंद्रीय कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने इस अवसर पर उद्योग जगत से आग्रह किया कि वे उभरते क्षेत्रों में परिचालन संबंधी वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करने और भारतीय सेना को भविष्य के लिए तैयार बल बनाने में योगदान देने के लिए रक्षा बलों के साथ मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता से रणनीतिक स्वायत्तता, तकनीकी संप्रभुता और परिचालन के अनुकूल क्षमता प्राप्त होगी। भारतीय सेना की उत्तरी और मध्य कमान तथा एसआईडीएम की ओर से 'रक्षा त्रिवेणी संगम - प्रौद्योगिकी, उद्योग और सैन्य कौशल का संगम' विषय पर तीन दिवसीय नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 का आयोजन किया गया है। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 4 मई 2026 को इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसमें निजी क्षेत्र के रक्षा निर्माताओं के 284 स्टॉल हैं जहां अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी), ड्रोन, काउंटर यूएवी (ऑल टेरेन व्हीकल), निगरानी उपकरण और अन्य रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान आयोजित सत्र में उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा, प्रथम कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल वी हरिहरन, सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के अध्यक्ष श्री अरुण टी रामचंदानी, उद्योग जगत के दिग्गजों, नवप्रवर्तकों, स्टार्ट-अप और शिक्षा जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने फरियादियों की सुनी समास्याएं, संबंधित को दिए निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गयीं तथा उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थाना करैली पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार...


 रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : थाना करैली पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय श्रीमान प्रधान न्यायाधीश  परिवार न्यायालय कक्ष संख्या- 02 जनपद प्रयागराज सम्बन्धित केस नं0- 12/2017 व मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा दिये गये आदेश के क्रम में वारण्टी अभियुक्त मो0 इस्माइल खां पुत्र स्व0 मो0 मोईन खाँ निवासी म0नं0- 48/64 नूरुल्लारोड (सुल्तानपुर भावा) थाना करैली जनपद प्रयागराज को दिनांक 04.05.2026 को नूरुल्ला रोड से हड्डी गोदाम थाना क्षेत्र करैली से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- इस्माइल खां पुत्र स्व0 मो0 मोईन खाँ निवासी म0नं0- 48/64 नूरुल्लारोड (सुल्तानपुर भावा) थाना करैली जनपद प्रयागराज, उम्र लगभग 57 वर्ष। सम्बन्धित वारण्ट का विवरण- मा0 न्यायालय श्रीमान प्रधान न्यायाधीश  परिवार न्यायालय कक्ष संख्या- 02 जनपद प्रयागराज सम्बन्धित केस नं0- 12/2017 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 विजय प्रकाश, थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 महेन्द्र सिंह, थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0 नि0 सूरज गुप्ता, थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. का0 पंकज कुमार, थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. रि0 का0 आनन्द कुमार, थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।

Saturday, May 2, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मौत का खेल बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के फल-फूल रहे अस्पताल

रिपोर्ट- राकेश मिश्रा 


​प्रयागराज : करछना क्षेत्र में इन दिनों निजी नर्सिंग होम संचालकों की मनमानी चरम पर है। स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे बिना किसी वैध डिग्री या मानकों के अस्पतालों का जाल कुकुरमुत्ते की तरह फैला हुआ है। सूत्रों की मानें तो विभाग के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों के संरक्षण के चलते ये अवैध अस्पताल बेखौफ होकर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ​ताजा मामला करछना के पचदेवरा इलाके का है। जहां पर 'मनराजी हॉस्पिटल' के नाम से एक कथित चिकित्सा केंद्र संचालित हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस अस्पताल के पास न तो स्वास्थ्य विभाग का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन है। और न ही यहां बैठने वाले कर्मियों के पास कोई वैध मेडिकल डिग्री।​क्षेत्र में जगह-जगह खुले इन निजी अस्पतालों की जमीनी हकीकत डराने वाली है। बिना अनुभव और योग्यता वाले लोग डॉक्टर बनकर गंभीर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। जब जांच की स्थिति बनती है या अचानक कोई अस्पताल पहुंचता है तो वहां कोई भी क्वालीफाइड डॉक्टर मौजूद नहीं मिलता। अस्पतालों में दर्जनों मरीज भर्ती है। जिनका इलाज 'कंपाउंडरों' के भरोसे चल रहा है।​आखिर इन अवैध अस्पतालों को किसका संरक्षण प्राप्त है। यह बड़ा सवाल क्षेत्रीय जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रयागराज के सी.एम.ओ. (C.M.O.) कार्यालय की इस मामले में चुप्पी संदिग्ध नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई का दिखावा करते हैं। जबकि हकीकत में इन सेंटरों पर कोई भी अधिकारी द्वारा ठोस एक्शन नहीं लिया जाता है।

थाना कोखराज पुलिस टीम ने दहेज मृत्यु से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 22.04.2026 को थाना कोखराज पर वादिनी सुमन देवी पत्नी देशराज पाल निवासी ग्राम इचौली थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि मेरी बेटी की शादी लगभग 02 माह पूर्व ग्राम ढ़हरई थाना पश्चिम शरीरा में शिवाकान्त पुत्र रामसुमेर के साथ हुयी थी, शादी के बाद से ही ससुरालजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था एवं उसको मायके में छोड़कर चले गये तथा कहा की जबतक हमारी अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं हो जायेगी तब तक वापस नहीं ले जायेंगे। इसी बात से तंग आकर मेरी पुत्री ने दिनांक 21.04.2026 को जहर खाकर मायके में ही आत्यहत्या कर ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोखराज पर मु०अ०सं० 223/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 02.05.2026 को थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों 1. राम सुमेर पाल पुत्र जगदेव पाल 2. शिवाकान्त पाल पुत्र राम सुमेर पाल 3. रामा देवी पत्नी राम सुमेर पाल निवासीगण ग्राम ढहरई थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त - 1. राम सुमेर पाल पुत्र जगदेव पाल ग्राम ढहरई थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी। 2. शिवाकान्त पाल पुत्र राम सुमेर पाल ग्राम ढहरई थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी। 3. रामा देवी पत्नी राम सुमेर पाल निवासी ग्राम ढहरई थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी। सम्बन्धित अभियोग-मु0अ0सं0 223/2026 धारा 80 (2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- थाना कोखराज पुलिस टीम

तहसील चायल में संयुक्त जनसुनवाई, क्षेत्राधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : तहसील दिवस के अवसर पर तहसील चायल में क्षेत्राधिकारी चायल श्री अभिषेक सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कौशाम्बी एवं उपजिलाधिकारी चायल  के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी महोदय एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देशित किया गया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। तहसील दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी ने तहसील सिराथू में जनसुनवाई की, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी :  जनपद कौशाम्बी की तहसील सिराथू में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण एवं जिलाधिकारी अमित पाल द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। इस दौरान उपस्थित फरियादियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गईं, जिन्हें पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ ध्यानपूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन मामलों में पुलिस विभाग से संबंधित कार्यवाही अपेक्षित है, उनमें तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। जिलाधिकारी महोदय ने भी राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।
इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS