Monday, June 29, 2026

साइबर सेल टीम ने साइबर जागरूकता अभियान चलाकर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को किया जागरुक

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, साइबर क्राइम द्वारा निर्गत निर्देशों के तहत साइबर जागरुकता अभियान के क्रम में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज व अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम के कुशल मार्गदर्शन के क्रम में साइबर क्राइम सेल कमिश्नरेट प्रयागराज की टीम द्वारा आज दिनांक 29/06/2026 को थाना सिविल लाइन्स क्षेत्रातर्गत रानी रेवती देवी इण्टर कालेज में आयोजित साइबर अपराध से बचाव के कार्यक्रम में जागरुकता अभियान के अन्तर्गत अलग-अलग जनपदों से आकर प्रतिभाग किये हुए लगभग 100 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को साइबर अपराध के संबंध के विस्तार से जानकारी देते हुए जागरुक किया गया तथा रोकथाम हेतु आवश्यक सुझाव दिये गये। प्रतिभाग करने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं को बताया गया कि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर फ्राड होने के दशा में 1930 पर कॉल एवं www.CyberCrime.gov.in , www.cyberpolice.uppolice.gov.in   पर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर जागरुकता अभियान में नेतृत्व करने वाली टीम :- 1. उ0नि0 घनश्याम यादव प्रभारी साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 स्वतंत्र कुमार साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 रूपेश कुमार साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 अनमोल सिंह साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 शिवशंकर यादव साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज।

हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 79/2026 धारा 109(1)/ 118(1)/351(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1. पप्पू पुत्र रोशन, 2. दिलीप पुत्र पप्पू निवासीगण हुसैनपुर, अहमदपुर पावन थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को आज दि0 29.06.26 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेगमपुर से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों का  विवरण 1. पप्पू पुत्र रोशन निवासी हुसैनपुर, अहमदपुर पावन थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज उम्र करीब 60 वर्ष 2. दिलीप पुत्र पप्पू निवासी हुसैनपुर, अहमदपुर पावन थाना पूरामुफ्ती कमिश्ररेट प्रयागराज उम्र करीब 30 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 79/2026 धारा 109(1)/ 118(1)/351(2) बी0एन0एस0 थाना  पूरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः- 1. नि0 अविनाश कुमार थाना पूरामुफ्ती, कमिश्ररेट प्रयागराज।
2. उ0नि0 श्री हंसराज सिंह चौकी प्रभारी सल्लापुर, थाना पूरामुफ्ती कमिश्ररेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 श्री राहुल चौधरी, थाना पूरामुफ्ती कमिश्ररेट प्रयागराज। 4. का0 गौरव यादव, थाना पूरामुफ्ती कमिश्ररेट प्रयागराज। 5. रि0का0 मनीष कुमार, थाना पूरामुफ्ती, कमिश्ररेट प्रयागराज।

किसानी के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के लिए सकिपा संकल्पित- अजय सोनी

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : सोमवार को समर्थ किसान पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में जनपद के चायल विधानसभा के कई गांवों का दौरा किया और लोगों से भेंट की। इस अवसर पर किसानो के हित में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी नेताओं एवं ग्रामीणों के बीच आपस मे परिचर्चा हुई। चायल विधानसभा के भ्रमण के दौरान फदिलाबाद, काजू, मितुआपुर, बजहा, तेरमील आदि का भ्रमण के दौरान ग्राम फदिलाबाद में भेंट वार्ता के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी किसानो के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के लिए संकल्पित है। आगे कहा कि जब तक किसान आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत नही होगा, तब तक किसानो का शोषण होता रहेगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि तमाम राजनीतिक दल किसानो को सिर्फ वोटबैंक के लिए चुनाव में इस्तमाल करते हैं और चुनाव के बाद भुला देते हैं। आगे कहा कि अब ऐसा नहीं चल पाएगा। समर्थ किसान पार्टी किसानो के साथ राजनीतिक अन्याय नहीं होने देगी। इस अवसर पर जय प्रकाश पांडेय, विमल यादव, राजवंत सिंह, वेद प्रकाश यादव, बबलू सोनी आदि मौजूद रहे।

डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने कार्यालय में सुनी शिकायतें, दिए दिशानिर्देश

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गयीं तथा उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

भगवतपुर ब्लॉक अंतर्गत किसान कल्याण केंद्र पर किसानों को निशुल्क बीज किट किया गया वितरण

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : भगवतपुर ब्लॉक के अंतर्गत किसान कल्याण केंद्र पर किसानों को निशुल्क बीज का किट वितरण किया गया और किसान बीच  पाकर अपने आप को बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं। इस किसान केंद्र पर मुख्यअतिथि प्रवीण श्रीवास्तव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, श्री राजेश सिंह पटेल महानगर अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, श्रवण पाल मंडल अध्यक्ष यमुना पट्टी भाजपा ,रंजीव सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, राहुल कुशवाहा मंडल उपाध्यक्ष एवं धीरेन्द्र सिंह प्रभारी किसान कल्याण केन्द्र भगवतपुर प्रयागराज।

Thursday, June 25, 2026

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने राजस्व कार्यों एवं आईजीआरएस की समीक्षा की

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा गुरूवार को संगम सभागार में अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ बैठक कर तहसीलवार राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। बैठक में जिलाधिकारी ने पांच साल से अधिक पुराने वादो एवं पांच साल से अधिक अन्य राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों को जून माह तक अनिवार्य रूप से निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। साथ ही साथ उन्होंने तीन वर्ष से अधिक लम्बित वादों एवं राजस्व से सम्बंधित अन्य प्रकरणों को भी शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने म्यूटेशन से सम्बंधित समयसीमा के उपरांत लम्बित सभी मामलों को 30 जून तक निस्तारित करने के सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी तहसील में 30 जून के बाद म्यूटेशन सम्बंधित प्रकरण निर्धारित समय के उपरांत लम्बित पाया जायेगा, तो सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को नियमित रूप से न्यायालय में वादों की सुनवाई करने एवं वादों का शीघ्रता का निस्तारण करने हेतु कहा है। उन्होंने अभिलेख त्रुटि सुधार से सम्बंधित 1 वर्ष से लम्बित प्रकरणों को निस्तारित करते हुए शून्य किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने धारा-34, धारा-80, धारा-116 से सम्बंधित प्रकरणों को जिनमें सम्बंधित तहसीलों की रैंकिग प्रदेश स्तर पर अच्छी नहीं है, उनमें अभियान चलाकर प्रकरणों का निस्तारण कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने तहसील में राजस्व से सम्बंधित ऐसे सभी प्रकरणों जिनमें खराब प्रगति है कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कार्यप्रणाली में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि समयसीमा के उपरांत कोई भी प्रकरण लम्बित न रहे। जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री तथा, अंश निर्धारण से सम्बंधित कार्यों में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को तहसीलों का काम समयबद्ध और बेहतर तरीके से कार्य करने तथा नियमित रूप से कोर्ट में बैठने तथा मुकदमों की नियमित रूप से सुनवाई करते हुए निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्व मुकदमों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाये, जमीनी विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जायें। भूमि सम्बन्धित विवादों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष तरीके से गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। बैठक में ज़िलाधिकारी ने अवैध खनन पर रोक लगाये जाने हेतु तहसील स्तर पर गठित टास्कफोर्स टीम को अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार इंफोर्समेंट की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल से सम्बंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए जनपद की आईजीआरएस रैकिंग नीचे जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आईजीआरएस प्रकरणों को प्राथमिकता पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता से वार्ता किए जाने तथा उसे संतुष्ट करते हुए संतोषजनक फीडबैक प्राप्त करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि आवेदकों से वार्ता किये जाने के पश्चात ही आख्या अपलोड की जाये एवं शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों से समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का न्यायोचित, गुणवत्तापूर्वक समाधान करने के लिए कहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जा करने वाले एवं भूमि सम्बंधी अपराधों में संलिप्त चिन्हित भूमाफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नजूल श्री संजय पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री विजय शर्मा, तथा सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मोहर्रम त्योहार को लेकर डीसीपी नगर व अपर जिलाधिकारी ने सम्भ्रान्त व्यक्तियों व ताजियादारों के साथ बैठक की

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त नगर व अपर जिलाधिकारी नगर द्वारा नगर क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों/पीस कमेटी के सदस्यों तथा प्रमुख ताजियादारों के साथ मीटिंग आयोजित कर त्योहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली मौजूद रहे।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS