Thursday, July 2, 2026

शलूट के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्त कोई थाना करैली पुलिस व एसओजी नगर टीम ने किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : थाना करैली पुलिस व एसओजी नगर  की संयुक्त टीम द्वारा सर्विलांस सेल नगर के सहयोग से थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 123/206 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों  1. शमशेर उर्फ ट्रेक्टर पुत्र अहमद निवासी ग्राम लखनपुर थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज 2. राजेन्द्र भारतीया पुत्र भूल्लू भारतीया निवासी नुमाया डीह थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 02.07.2026 को एलिना सीटी के पास के पास थाना क्षेत्र करैली से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से लूट के कुल 13,700/- रूपये नकद, 01 मोटरसाइकिल व 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग मे धारा 312(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी मुकदमा श्री मिथिलेश कुमार पुत्र बच्चन लाल निवासी डाही नुमाया एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज द्वारा थाना करैली पुलिस को सूचना दी गयी कि दिनांक 21.06.2026 को समय सुबह करीब 4.30 बजे जब वे अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से महेवा बाजार जा रहे थे तभी करामात चौकी के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अभियुक्त उनसे पैसे छीनकर भाग गये । उक्त सूचना पर थाना करैली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 123/206 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त राजेन्द्र भारतीया उपरोक्त वादी मुकदमा का चचेरा भाई है । जिसके द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर यह घटना कारित की गयी थी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 1. शमशेर उर्फ ट्रेक्टर पुत्र अहमद निवासी ग्राम लखनपुर थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज उम्र करीब 20 वर्ष। 2. राजेन्द्र भारतीया पुत्र भूल्लू भारतीया निवासी नुमाया डीह थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष। संबंधित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 123/206 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस थाना करैली कमि0 प्रयागराज। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास- A. अभियुक्त शमशेर उर्फ ट्रेक्टर का अपराधिक इतिहास–  1. मु0अ0सं0 126/2025 धारा 115(2)/191(2)/324(4)/351(2) बीएनएस  व 352 बीएनएसएस थाना एयरपोर्ट कमि0 प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0 123/2025 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस  थाना करैली कमि0  प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- कुल 13,700/- रूपये नकद, 01 मोटरसाइकिल व 01 मोबाइल फोन गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- A. थाना करैली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 आशीष सिंह थाना प्रभारी करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 महेन्द्र सिंह थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 रमेश सिंह थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. उ0नि0 बृजेश कुमार सरोज थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 सुमित कुमार सिंह थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. का0 युवराज सिंह थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. का0 शिवम अग्रवाल थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 8. रि0का0 अमरजीत सरोज थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 9. रि0का0 अंकित कुमार थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। B. एसओजी नगर टीम- 1. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह कमिश्नरेट प्रयागराज।.2. हे0का0 सिर्ध्दाथ शंकर राय कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. हे0का0 बृजेन्द्र सिंह कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. हे0का0 विवेक मणि त्रिपाठी कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. हे0का0 बंधन कमिश्नरेट प्रयागराज।.6. हे0का0 अरविन्द सिंह कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. का0 शुभम पटेल कमिश्नरेट प्रयागराज। 8. का0 अंकित सिंह कमिश्नरेट प्रयागराज। 9. का0 नीरज सिंह कमिश्नरेट प्रयागराज। 10. का0 निहाल राय कमि0 प्रयागराज।11. का0  अरविन्द यादव कमि0 प्रयागराज। C. सर्विलांस सेल पुलिस टीम- 1. उ0नि0 सच्चिदानंद सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल नगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. का0 सौरभ उत्तम, सर्विलांस सेल नगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. का0 चन्दन शर्मा, सर्विलांस सेल नगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 ब्रह्मानंद, सर्विलांस सेल नगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 मुकेश यादव, सर्विलांस सेल नगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. का0 राहुल कनौजिया, सर्विलांस सेल नगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज।

जी राम जी योजना अन्तर्गत 125 दिन का रोजगार व प्रतिदिन 300 रूपये श्रमिकों को मिलेगी पारिश्रमिक की गारंटी, 7 दिन में होगा पारिश्रमिक का भुगतान- उपमुख्यमंत्री

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरूवार को मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज के ऑडिटोरियम में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) ‘‘वीबी जी राम जी’’ योजना ‘‘लांच’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना के राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘लांच’’ कार्यक्रम तिरूपति, आन्ध्र प्रदेश में किया गया, जिसका मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सजीव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर बीबीएस कालेज के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के द्वारा लाभार्थिंयों को प्रशंसा पत्र, स्वीकृति पत्र एवं आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी प्रदान की गयी। राष्ट्रीय स्तर पर तिरूपति में आयोजित कार्यक्रम में माननीय केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के लोगो से जी राम जी योजना के विषय पर संवाद कार्यक्रम में जनपद प्रयागराज के विकास खण्ड कौड़िहार निवासी श्री रंजीत कुमार मौर्या के द्वारा एमएनआईटी में आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से योजना के बारे में संवाद किया गया। आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सम्बोधन में वीबी जी राम जी योजना के लांचिंग की सभी को बधाई देेते हुए कहा कि वीबी जी राम जी योजना के अन्तर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों के पारिश्रमिक को 252 रूपये से बढ़ाकर 300 रूपये प्रतिदिन कर दिया गया है। कहा कि मनरेगा के तहत पहले 100 दिन रोजगार की गारंटी मिलती थी, परंतु जी राम जी योजना के अन्तर्गत इसे बढ़ाकर 125 दिन रोजगार की गारंटी उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि पहले मनरेगा में लीकेज था, जिसके कारण बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होता था, लेकिन अब वीबी जी राम जी योजना के तहत लीकेज को रोकने के लिए प्रावधान बनाये गये है, जिससे भ्रष्टाचार खत्म होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लक्ष्य के साथ-साथ अब हमारा लक्ष्य विकसित ग्राम सभा बनाने का है। पहले श्रमिकों को मनरेगा योजना के तहत उनके पारिश्रमिक का भुगतान 15 दिनों में किया जाता था, अब इस योजना के अन्तर्गत 7 दिनों में श्रमिकों के पारिश्रमिक भुगतान की व्यवस्था बनायी गयी है। उन्होंने बताया कि जी राम जी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को 125 दिन की वैधानिक मजदूरी, रोजगार गारंटी प्रदान करने, ग्रामीण विकास ढांचे को विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के साथ संरेखित करना है। जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी और उत्पादक रोजगार सृजन करना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और संवर्धन, ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं कमजोर वर्गों की आर्थिक भागीदारी मे वृद्धि तथा स्थानीय स्तर पर टिकाउ परिसम्पतियों का सृजन है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जी राज जी योजना के लाभार्थियों को अन्य विभिन्न योजनाओं के लाभ से भी लाभान्वित किए जाने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास बनाने में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। कहा कि शहर के साथ-साथ ग्रामसभा में भी अब सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। यदि ग्राम सभा में किसी पात्र लाभार्थी को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास के तहत चिन्हित किया गया है और उसके पास जमीन नहीं है, तो डबल इंजन की सरकार उस लाभार्थी को जमीन का पट्टा के माध्यम से उसको जमीन उपलब्ध कराकर उसका मकान बनवाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में गरीबों को अमीर बनाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार अन्तिम पायदान के व्यक्ति के साथ खड़ी है, हर पात्र लाभार्थी को केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अमृत सरोवरों के निर्माण का कार्य जी राम जी योजना के तहत कराया जायेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अमृत सरोवर बनाने में उत्तर प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है। कहा कि ग्राम स्तर पर बैठक कर ग्राम सभा के विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनायी जाये और उसके अनुरूप कार्य किया जाये, जिससे कि ग्राम सभा को विकसित ग्राम सभा बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। अब सभी श्रमिकों के पारिश्रमिक का भुगतान उनके खाते में पारदर्शी तरीके से समय से पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के अन्तर्गत श्रमिकों को प्रशिक्षण प्रदान करके आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे वे श्रमिक से आगे बढ़कर राजमिस्त्री या अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सके। ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए सरकार के द्वारा लोकल स्तर पर इस योजना के अन्तर्गत लोगो को काम उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य और संकल्प है कि प्रदेश में एक भी कच्चा मकान न रहे, इसके लिए सभी पात्र लाभार्थिंयों को चिन्हित कर उनको आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराये जा रहे है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आर्थिक महाशक्ति बन रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार उद्यमियों और व्यापारियों को हर-सम्भव सहायता प्रदान कर उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रही है, इसी का परिणाम है कि प्रदेश में पहले से कई गुना ज्यादा निवेश हो रहा है और टैक्स कलेक्शन भी कई गुना बढ़ा है, जिससे देश व प्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर है। देश व प्रदेश में समूह की दीदियों को स्वावलम्बी व आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। कहा कि सरकार के द्वारा कानून व्यवस्था को चुस्त-दूस्स्त बनाने का कार्य किया गया है, जिससे कि सभी को सुरक्षा का माहौल मिला है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के सिंह, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, डॉ0 के0पी0 श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, उपायुक्त श्रम रोजगार गुलाब चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने जल निगम, सिंचाई विभाग एवं नलकूप विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू, मनोज सोनी 


कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज उदयन सभागार में जल निगम, नलकूप एवं सिंचाई विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने जल-जीवन मिशन के अंतर्गत ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य, पाइपलाइन बिछाने का कार्य, गृह संयोजन एवं पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़क के मरम्मत कार्य की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता, जल निगम तथा फर्म जे.एम.सी. एवं बाबा जी.ए. इन्फ्रा. को और लेबर बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पाए जाने पर अधिशासी अभियंता,जल निगम से कहा कि फर्मों के विरूद्ध जुर्माना आदि कार्यवाही किया। जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही पाए जाने पर थर्ड पार्टी टी.पी.आई. के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता,जल निगम से कहा कि जिन गांवों में पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है, उन गांवों में सड़क मरम्मत का शत-प्रतिशत  कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़क को मोटरेबल करा दिया जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता,सिंचाई से संचालित पम्पों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि रोस्टर के अनुसार नहरों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को रोस्टर के अनुसार संचालित नहरों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता नलकूप को यान्त्रिक दोष/विद्युत दोष के कारण बन्द नलकूपों को शीघ्र क्रियाशील करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता,जल निगम ने बताया कि जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद में 275 पेयजल परियोजनाओं में से 211 पेयजल परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण द्वारा पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में समस्त शाखाओं के प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान विभिन्न शाखाओं द्वारा संपादित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता बरतने, मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शाखा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी के अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी शाखा प्रभारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Wednesday, July 1, 2026

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने प्राथमिक विद्यालय सौरई खुर्द का किया आकस्मिक निरीक्षण

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज प्राथमिक विद्यालय, सौरई खुर्द का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक  गतिविधियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में निपुण तालिका प्रदर्शित न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रधानाध्यापक अरुण कुमार बाजपेई को निपुण तालिका लगवाने एवं अपडेट रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों की जानकारी प्राप्त करते हुए बच्चों की उपस्थिति और बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कक्षा-2 के छात्र से पुस्तक पढ़वाकर तथा कक्षा-1 के छात्र से गिनती सुनकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जाए तथा शासन की निर्धारित मानक व्यवस्था के अनुरूप बच्चों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराई जाए। प्रधानाध्यापक ने अवगत कराया कि विद्यालय में कुल 236 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिनमें इस शैक्षणिक सत्र में 49 नए बच्चों का नामांकन हुआ है।

उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने ग्राम महगांव में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, चायल अरुण कुमार ने आज ग्राम महगांव में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित  शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैंप में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ता अनवर की शिकायत पर जांच करने पर पाया कि सहखातेदार के मध्य कब्जा को लेकर विवाद हैं। आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराने का प्रयास किया गया। आपसी सहमति नहीं होने पर अवगत कराया गया कि न्यायालय में धारा 116 के अंतर्गत वाद योजित कर अनुतोष प्राप्त करें। उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने की जनसुनवाई, संबंधित को दिए दिशानिर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गयीं तथा उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS