Thursday, September 17, 2026

प्रभारी मंत्री ने सेवा संकल्प अभियान व जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी 15 दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज/मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग), उ0प्र0 स्वतंत्र देव सिंह जी गुरूवार को जिला पंचायत परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी 15 दिवसीय प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में फीता काटकर शुभारम्भ किया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग आकर प्रदर्शनी को देखे और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें।
प्रदर्शनी में बेटियों ने संवारा उत्तर प्रदेश हमारा, उन्नत किसान, समृद्ध प्रदेश-नया भारत नया उत्तर प्रदेश, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना एवं माफिया से मुक्त करायी भूमि पर गरीब परिवारों को पक्का मकान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम कुसुम योजना, पीएम सहज बिजली हर घर योजना, महापुरूषों का सम्मान योजनाओं से जनकल्याण, कौशल युवा, सक्षम प्रदेश आगे बढ़ता उत्तर प्रदेश, बढ़ी एयर कनेक्टिीविटी, अब दुनिया दूर नहीं, कानून व्यवस्था चुस्त अपराध पर अंकुश, निःशुल्क हुई सिंचाई, खुशहाली घर आई, रोजगार का उपहार-युवाओं के साथ सरकार, सुपरफास्ट रफ्तार, निःशुल्क इलाज, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन हर घर जल, अंतर्देशीय जल मार्ग, अटल पेंशन योजना, वोकल फार लोकल, अनुदान का भुगतान डीबीटी से हुआ आसान, अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिशा में विस्तृत कार्ययोजना, सैन्य शक्ति का विस्तार सहित अन्य विषयों से सम्बंधित विषयों को समावेशित किया गया है।
इस अवसर पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के0 सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य  जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर केंद्रीय कार्यालय चायल में संतोष कुमार पाल, मंडल अध्यक्ष सुषमा साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर माननीय विधायक पूजा पाल जी के विधानसभा केंद्रीय कार्यालय चायल में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुषमा साहू जी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं के साथ केक काट कर मनाया गया। उपस्थित कार्यकर्ता चायल मंडल के महामंत्री लवकुश शास्त्री, गोलू, सदाव्रत पाण्डेय, उमाकांत पाण्डेय, पुष्पराज सिंह पटेल पि० मो०,पवन पाल, महेंद्र पाल, विकाश पाल, कन्हैया साहू, राजू पाल आदि बड़े संख्या में पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। साथ में विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार पाल मौजूद रहे।

डीआईजी अजय पाल शर्मा ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद बार एसोसिएशन चुनाव के मतदान का निरीक्षण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : उच्च न्यायालय इलाहाबाद बार एसोसिएशन चुनाव के दृृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन के साथ मतदान स्थल का भ्रमण कर ड्यूटी पर लगे समस्त पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Wednesday, September 16, 2026

बिजली कटौती, जर्जर मार्ग और डूबी फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर सकिपा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी :  बुधवार को समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में जनहित और किसानहित में सिराथू तहसील स्तरीय कई समस्यायों को लेकर सिराथू तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी कर उपजिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव को जिलाधिकारी कौशांबी को संबोधित एक पांच सूत्रीय ज्ञापन पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी की अगुवाई में सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में सिराथू तहसील के घाटमपुर, देवखरपुर, कुरामुरीदन, कछुआ, कमालपुर समेत सभी विद्युत उपकेंद्रों से शाम और रात को हो रही विद्युत कटौती बंद कर रोस्टर से 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, गंगा नदी किनारे बसे तरसौरा, परसखी सुखऊ का पुरवा आदि गांवों में गंगा नदी के भारी जल प्रवाह से आई बाढ़ में डूबने से बर्बाद हुई फसलों का सक्षम अधिकारी द्वारा मौका मुआयना करने और किसानो को समुचित मुआवजा देने, मोंगरी के ताल में जलभराव से प्रभावित फसलें का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने, सिराथू से रामसहयपुर पैईशा मार्ग और धाता से जुवरा नारा टेंवा जर्जर मार्ग की मरम्मत कराने और भारी बारिश से गरीबों के गिरे घरों का सर्वे कराकर गरीबों को आवासीय सुविधा प्रदान करने जैसी मांगे शामिल थीं, इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि गंगा किनारे बसे गांवों में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आगे कहा कि ऐसी स्थिति में सक्षम अधिकारी द्वारा मौका मुआयना कर किसानो को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। इसी के साथ मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि प्रशासन किसानो की समस्यायों का निराकरण नहीं कर रहा है जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के साथ ज्ञापन उपजिलाधिकारी सिराथू को सौंपा गया। उपजिलाधिकारी सिराथू ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए सभी मांगों पर समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर अजय सोनी प्रेमचंद्र केसरवानी मुन्ना पटेल सत्यम मिश्र, बबलू केसरवानी, इंद्रजीत यादव, श्याम लाल पाल एडवोकेट गुलाब सिंह एडवोकेट बसंत सिंह एडवोकेट जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण द्वारा पुलिस कार्यालय में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु निर्देश दिए।

थाना अतरसुइया पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : थाना अतरसुइया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 72/2026 धारा 196 बी0एन0एस से सम्बन्धित 01 अभियुक्त शिवानन्द वर्मा पुत्र प्रदोष कुमार वर्मा नि- 1139 दरियाबाद थाना अतरसुइया जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 15.09.2026 को गोल पार्क थाना क्षेत्र अतरसुइया से गिरफ्तार किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- शिवानन्द वर्मा पुत्र प्रदोष कुमार वर्मा निवासी 1139 दरियाबाद थाना अतरसुइया जनपद प्रयागराज उम्र करीब 32 वर्ष सम्बन्धित अभियोग का विवरण  मु0अ0सं0 72/2026 धारा 196 बी0एन0एस थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 विनय पाल थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज 2. उ0नि0 अभिषेक वर्मा थाना अतरसुइया कमिश्नरेट प्रयागराज

Tuesday, September 15, 2026

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा की गई जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण द्वारा पुलिस कार्यालय में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु निर्देश दिए।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS