Monday, December 15, 2025

माघ मेला पुलिस प्रशिक्षण शिविर से दी जा रही पुलिस कर्मियों को महत्वपूर्ण जानकारियां...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : रिजर्व पुलिस लाइन्स माघ मेला के त्रिवेणी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रथम कालांश में साइबर निरीक्षक माघ मेला राजेश कुमार के द्वारा साइबर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए कैसे साइबर फ्रॉड से बचा जाए के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं द्वितीय कालांश में क्षेत्राधिकारी जल पुलिस दिनेश कुमार यादव के द्वारा जल में यातायात, सुरक्षा और बचाव एवं स्नान घाटों पर सतर्कता पर विशेष वार्ता की गई तथा तृतीय कालांश मे अग्निशमन अधिकारी चंद्रशेखर यादव के द्वारा माघ मेला क्षेत्र में अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव व समय पर फायर अलार्म का प्रयोग,आग लगने पर बालू और पानी का उपयोग  कैसे हो के सम्बन्ध में एक छोटा सा उदहारण प्रस्तुत  किया गया | अंत में प्रशिक्षण के अंतिम कालांश में प्रभारी प्रशिक्षण धर्मेश कुमार त्रिपाठी के द्वारा पाण्टून पुल, मुख्य मार्ग,भौगोलिक स्थिति एवं मेले का महत्व के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान माघ मेला के क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी व अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक माघ मेला श्री नीरज कुमार पाण्डेय IPS व अपर पुलिस अधीक्षक/सहायक नोडल अधिकारी विजय आनंद के द्वारा सभी प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS