Thursday, April 9, 2026

थाना करारी पुलिस ने दहेज मृत्यु से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 08.04.2026 को थाना करारी पर वादी शिवचन्द्र पुत्र स्व० छोटे लाल निवासी सिकन्दरपुर बजहा थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि मेरी बेटी प्रियंका की शादी ग्राम हकीमपुर थाना करारी में हुयी थी, उसके पति व ससुरालजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था, दहेज न मिलने पर ससुरालीजनों द्वारा मारकर फासी के फंदे पर लटका दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना करारी पर मु0अ0सं0 85/26 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 09.04.2026 थाना करारी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1. धारा सिंह पुत्र स्व० देवराज 2. शितली देवी पत्नी स्व० देशराज निवासीगण हकीमपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त - 1. धारा सिंह पुत्र स्व० देवराज निवासी हकीमपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी। 2. शितली देवी पत्नी स्व० देशराज निवासी हकीमपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी। सम्बन्धित अभियोग- मु0अ0सं0 85/26 धारा 80 (2)/85/238 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना करारी जनपद कौशाम्बी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- थाना करारी पुलिस टीम।

थाना चरवा पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण से संबंधित 5000 रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : दिनांक 06.04.2026 को थाना चरवा क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुयी की अरई सुमेरपुर गांव के बाहर जंगल/खेतों में एक लड़की का शव पेड़ पर लटके होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण करायी गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की मृत्यु का कारण हैंगिंग पाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरवा में मु0अ0सं0 68/2026 धारा 108/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 अभियुक्त बब्बू यादव को दिनांक 07.04.2026 को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा जा चुका है। अन्य 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 05-05 हजार रू0 का इनाम घोषित किया गया था। उपरोक्त क्रम में थाना चरवा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 5000 रू0 का इनामिया वांछित अभियुक्त राजेन्द्र कुमार यादव पुत्र जगत नारायण यादव निवासी ग्राम चक सहाबुद्दीनपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः- 1. राजेन्द्र कुमार यादव पुत्र जगत नारायण यादव निवासी ग्राम चक सहाबुद्दीनपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी। 2. एक बाल अपचारी पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 68/2026 धारा 108/352/351 (3) बीएनएस थाना चरवा जनपद कौशाम्बी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- थाना चरवा पुलिस टीम।

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने ग्राम चौपाल लगाकर, सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज “गॉव की समस्या, गॉव में समाधान“ के अन्तर्गत विकास खण्ड मूरतगंज की ग्राम-गौसपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित कर दिया जाय। उन्होंने ग्रामवासियों से पूॅछा कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं या नहीं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य करते हैं कि नहीं, जिस पर ग्रामवासियो ने बताया कि अध्यापक विद्यालय समय से आते हैं एवं ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य भी करते हैं। उनके द्वारा नजदीकी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने उप कृषि निदेशक को परिषदीय विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों, साफ-सफाई की स्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं निपुण तालिका अपडेट आदि का सत्यापन कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम में गठित स्वयं सहायता समूह एवं लखपति दीदियों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित किया जाय, ताकि वे अपने उद्यम को और बढ़ा सकें। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया व बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। ग्राम चौपाल में अधिशासी अभियंता, जल निगम ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में जलापूर्ति की जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि छूटे हुए घरों को भी कनेक्शन दे दिया जाए। बैठक में बताया गया कि ग्राम में 55 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन एवं 64 निराश्रित महिलाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है। ग्राम में 22 स्वयं सहायता समूह गठित हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 42 परिवारों का सर्वे किया गया है। ग्राम चौपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामवासियों को विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Monday, April 6, 2026

पलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने आयोजित की अपराध समीक्षा गोष्ठी...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : दिनांक 05/06.04.2026 की रात्रि सत्यनारायण पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद में बीएनएस, बीएनएसएस, अधिनियम, महिला संबंधी अपराध, एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों की समीक्षा की गई। इसी क्रम में लम्बित एस०आर०/एस०एस०आर०/एल०एस०आर० केस से संबंधित वांछित अभियुक्तों, जिलाबदर अपराधियों, टॉप-10 अपराधियों एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के सम्बन्ध में गहन समीक्षा करते हुए गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही लंबित विवेचनाओं के समयवद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रिवेन्टव कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही अपराधों पर रोकथाम लगाये जाने हेतु रात्रि चेकिंग/हाईवे चेकिंग में नियुक्त अधिकारियों द्वारा पीआरवी/थाना मोबाइल/चौकी मोबाइल/पवन मोबाइल आदि को चेक करते समय उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश देने हेतु बताया गया।तत्पश्चात मा० न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन, बीडब्लू, एनबीडब्लू एवं नोटिस की तामीला की समीक्षा की गयी जिसमें लंबित आदेशिकाओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में बरामदगी हेतु शेष अपहृत/गुमशुदा की गहन समीक्षा करते हुए टीमें गठित कर बरामदगी हेतु ठोस कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया। शासन की प्राथमिकता के दृष्टिगत सी०एम० डैशबोर्ड से सम्बन्धित प्रकरणों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करने पर विशेष जोर दिया गया ताकि जनपद कौशाम्बी की अपेक्षित रैंकिंग बनी रहे। महोदय द्वारा पुलिस मुख्यालय उ०प्र० लखनऊ द्वारा समय समय पर निर्गत किये गये डीजी परिपत्रों का अध्ययन कर तदनुसार अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। तत्पश्चात आई०जी०आर०एस० एवं शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयवद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल दिया गया। समीक्षा के दौरान ITSSO PORTAL पर लम्बित पोक्सो / बलात्कार के अभियोगों एवं आपरेशन कनविक्शन के अन्तर्गत पैरवी हेतु चिन्हित मुकदमों की समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। शासन की प्राथमिकता के दृष्टिगत मिशन शक्ति, महिला सम्बन्धी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस, साईबर अपराधों की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारी को प्रत्येक बुधवार को गांव में चौपाल लगाकर विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर जैसे- 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) एवं 102 (स्वास्थ्य सेवा) के बारे में अवगत कराते हुये वृहद जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को प्रतिबिम्ब पोर्टल का भी समय से अवलोकन करते हुये सम्बन्धित प्रकरणों के सम्बन्ध में यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही हेतु बताया गया। शासन द्वारा संचालित Igot पोर्टल पर पुलिस कर्मियों की दक्षता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि हेतु उपलब्ध पाठ्यक्रमों को जनपद के समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा पूर्ण किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।अपराध समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, अग्नि शमन अधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष सहित सभी शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Saturday, April 4, 2026

डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने फरियादियों की सुनी शिकायतें, संबंधित को दिए दिशानिर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य व सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया के साथ पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गयीं तथा उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत एवं जिलाधिकारी अमित डॉ० पाल ने तहसील चायल में की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जनपद के तहसील चायल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी  सत्यनारायण एवं जिलाधिकारी कौशाम्बी अमित पाल द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। इस दौरान उपस्थित फरियादियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गईं, जिन्हें पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ ध्यानपूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन मामलों में पुलिस विभाग से संबंधित कार्यवाही अपेक्षित है, उनमें तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। जिलाधिकारी महोदय ने भी राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी चायल एवं क्षेत्राधिकारी चायल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने थाना पिपरी का औचक निरीक्षण कर, शिकायतकर्ताओं से फोन पर लिया कृत कार्यवाही का फीडबैक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा थाना पिपरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव तथा पुलिस कर्मियों की उपस्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, जहां महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं जागरूकता से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना पर रखे गए विभिन्न अभिलेखों/रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा उनमें दर्ज शिकायतों की समीक्षा की गई। उन्होंने कुछ शिकायतकर्ताओं से स्वयं फोन पर वार्ता कर उनके प्रकरणों में की गई कार्यवाही के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई से प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं अन्य शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी पिपरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS