Tuesday, September 22, 2026

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ग्रिड योजना के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर, दिए आवश्यक निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा मंगलवार को नगर आयुक्त श्री सीलम सांई तेजा के साथ अतरसुईया क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा सीएम ग्रिड योजना के तहत गोल पार्क से अतरसुईया चौराहा, पजावा रामलीला मार्ग, मीरापुर, सौकत अली रोड तक कराये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। योजना के तहत क्षेत्र में बिजली केबल के अंडर ग्राउण्ड यूटिलिटी सिफ्टिंग और बरसात के पानी निकासी का कार्य, वाटर सप्लाई के लिए नई लाइन के अंडरग्राउण्ड से सम्बंधित कार्य कराये जा रहे है। कार्यदायी संस्था के द्वारा बताया गया कि कार्य को तीन माह के अंदर पूर्ण कराया जाना है। कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय पार्षद के द्वारा दशहरे के समय निकलने वाले पजावा रामदल के पहले सड़क, फुटपाथ व अन्य कार्य पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है, जिससे कि रामदल के निकलने के समय किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। जिलाधिकारी ने सम्बंधित कार्यदायी संस्था को कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय के अंदर कार्य को पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया है कि रामदल निकलने के पहले जो आवश्यक कार्य है, वो अनिवार्य रूप से पूर्ण हो जाये। जिलाधिकारी ने कल्याणी देवी मंदिर के पास पार्क में साफ-सफाई, लाइट और जो कार्य कराये जा रहे है, उनको शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिए है। इसके पूर्व जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त ने सरदार पटेल मार्ग सिविल लाइन का निरीक्षण करते हुए फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने तथा किसी भी तरह से जाम की स्थिति न होने पाये, के निर्देश दिए है। उन्होंने साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने तथा दुकानदार डस्टबिन अवश्य रखें, जिससे कि सड़क पर गंदगी न होने पाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री मंगलेश कुमार दुबे, सिटी मजिस्टेªट श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

थाना अतरसुइया पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सीरप कुल 11037 शीशी, कुल 11825 इन्जेक्शन, 35520 कैप्सूल, 161400 टैबलेट्स व अन्य सामग्री बरामद किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : थाना अतरसुइया पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना अतरसुइया के चौकी कल्याणी देवी क्षेत्रान्तर्गत नाले के पास बने 01 मकान के एक कमरे में कोडीनयुक्त कफ सीरप का भण्डारण किया गया है तथा साथ में अन्य नशीली दवाइयाँ व इन्जेक्शन भी हैं। इस सूचना पर थाना अतरसुइया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उच्चाधिकारीगण तथा औषधिविभाग के अधिकारीगण को अवगत करवाया गया। पुलिस टीम तथा औषधिनिरीक्षक द्वारा मुखबिर के बताये गये मकान में पहुँचकर दबिश दी गयी तो 01 कमरे में कार्टून में रखी कफसीरप दवायें व इंजेक्शन पाये गये जिनका विवरण निम्नवत् है- 1. ONEREX (CODEINE PHOSPHATE & TRIPROLIDINE HYDROCHLORIDE SYRUP 100 ML) कुल 11037 शीशी 2. REXOGESIC (BUPRENORPHINE INJECTION IP. 0.3 mg/ml) कुल 925, 3. INFAPENTA (PENTAZOCINE INJECTION IP) कुल 3700 इंजेक्शन, 4. ZYMOX-CV सीरफ कुल 340 शीशी 5. जी० के० इण्टरप्राइजेज की BANK चेकबुक तथा बैंक स्टेटमेंट्स 6. पैनकार्ड व आधारकार्ड की छायाप्रति 7. DDI मिनी ग्राइंडर व उसके टूल्स (बैच नं0 मिटाने में प्रयुक्त) 8. B-STL इंजेक्शन BUPRENORPHINE HYBROCLORIDE INJECTION) कुल 24000 इंजेक्शन, 9. SEMPLX+ CAPSULE ACETAMINOPHEN CAPSULE) कुल 35520 टैबलेट, 10. NETOWIN PENTAZOCINE LACTATE INJECTION IP 0.3 mg/ml) कुल 4800 11. ALFA 5.0 TABLET कुल 161400 टेबलेट्स 12. 01 दो पहिया वाहन रजि0 नं0 यूपी 70जीएस6120 छापेमारी करने वाली टीम को मौजूद औषधिनिरीक्षक द्वारा बताया गया कि यह स्थान/मकान इन दवाओं के रखने, बेचने, भण्डारण आदि के लिए अधिकृत नहीं है उपरोक्त बरामद दवाये मात्र चिकित्सक की सलाह पर ही मरीजों को दी जा सकती है। उक्त स्थान पर इन दवाओं का प्राप्त होना इस बात को सिद्ध करता है कि इन दवाओं का प्रयोग चिकित्सकीय प्रयोग हेतु न होकर बल्कि नशे के रूप में प्रयोग/अवैध डायवर्जन हेतु भण्डारण किया गया है। इस संबंध में थाना अतरसुइया में मु0अ0 सं0-74/2026 धारा 08/21/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरण- उक्त मकान के स्वामी से पूछताछ करने पर बताया गया कि यह कमरा 01 व्यक्ति अरुणी सहगल पुत्र स्व० कपिल कुमार सहगल निवासी 11/2 गुजराती मुहल्ला नियर कल्याणी देवी मन्दिर थाना अतरसुइया जनपद प्रयागराज को किराये पर दिया गया है। वांछित अभियुक्त का विवरण- अरुणी सहगल पुत्र स्व० कपिल कुमार सहगल निवासी 11/2 गुजराती मुहल्ला नियर कल्याणी देवी मन्दिर थाना अतरसुइया जनपद प्रयागराज। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0 203/2020 धारा 8/21 स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी अपराध अधि0 1985 थाना शंकरगढ़ कमि० प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0 230/2020 धारा M.P. DRUG (CONTROL) ACT, 1949 [5/13], 8/21/22/25/29NARCOTIC DRUGS AND PSYCHOTROPIC SUBSTANCES ACT, 1985 टीम का विवरण- 1.  सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया कमि) प्रयागराज। 2. औषधीय निरी0 सुनील कुमार रावत 3. उ0नि0 विवेक कुमार राय, थाना प्रभारी अतरसुइया कमि० प्रयागराज। 4. उ0नि0 विश्वनाथ सिंह थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।5. उ0नि0 प्रिंस राठी थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज । 6. उ0नि0 विनय पाल थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।7. उ0नि0 शिवम सिह थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।8. उ0नि0 गौरव कुमार थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज । 9. उ0नि0 अवधेश सोनी थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज। 10. उ0नि0 आकाश शर्मा थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।11. का0 रघुनन्दन गौढ़ थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज। 12. म0का0 प्रिया सिंह थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज।13.रि0का0 गुलजार यादव थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने की जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला सलाहकार समिति, मेरा युवा भारत, प्रयागराज की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में मेरा युवा भारत, प्रयागराज द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित कार्यक्रमों एवं आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई। उप निदेशक, जिला सलाहकार समिति, मेरा युवा भारत, प्रयागराज सुश्री जागृति पाण्डेय द्वारा अब तक आयोजित कार्यक्रमों, वर्तमान में संचालित गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में VBYLD-2027 क्विज के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बैठक में मेरा युवा भारत के पंजीकरण अभियान को गति प्रदान करने, युवा कनेक्ट, सेवा पखवाड़ा, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों, युवा संसद, अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रमों तथा अन्य युवा-केंद्रित कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन हेतु संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया। जिलाधिकारी ने मेरा युवा भारत की आगामी कार्ययोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सहयोग एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला पोषण समिति एवं नौवाँ राष्ट्रीय पोषण माह की समीक्षा की...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला पोषण समिति एवं नौवाँ राष्ट्रीय पोषण माह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने माह के अन्त तक पुष्टाहार का वितरण कराते हुए THR WITH FRS  की प्रगति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने निर्देश दिये है। पोषण ट्रैकर के अन्य घटकों की प्रगति भी शत-प्रतिशत कराये जाने के लिए कहा है। मेजरिंग इफिशियेन्सी हेतु यह सुनिश्चित किया जाय की आंगनबाड़ी कार्यकत्री समस्त ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइसेस का सही उपयोग करते हुए लाभार्थियों का वजन करें एवं समस्त ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइसेस आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपलब्ध रहें, एन0आर0सी0 में बच्चों के सन्दर्भन हेतु यमुनापार की परियोजना 05-05 एवं गंगा पार की परियोजना 02-02 सैम बच्चों को प्रत्येक माह एन0आर0सी0 में सन्दर्भित करने हेतु सूची तैयार रखे।जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के 200 एवं 2026-27 के 72 शौचालय का निर्माण कार्य 15 दिवस के अन्दर पूर्ण कराये तथा कार्यदायी संस्था एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के अनारम्भ आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों की सूची पृथक से अनारम्भ का कारण सहित मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराये, जिसकी समीक्षा कर उसको तत्काल आरम्भ कराया जाय। राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत आयोजित हो रहें गतिविधियों का फीडिंग जन आन्दोलन डैसबोर्ड पर सम्बन्धित विभाग द्वारा प्रत्येक दिवस किया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिाकरी, सहायक अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, जिला समाज कल्याण अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, ब्लाक कोऑर्डिनेटर एवं रॉकेट लर्निंग के जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहें।

Monday, September 21, 2026

पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने थाना कैंट क्षेत्रांतर्गत दधिकांदो मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट सागर जैन द्वारा थाना कैंट क्षेत्रांतर्गत दधिकांदो मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर पुलिस प्रबंध व अन्य व्यवस्थापन का जायजा लिया गया तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी रखते हुए कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सर्वसम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस तथा RAF के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

देवखरपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य ने जनहित में नारियल फोड़कर किया आरसीसी सड़क का उद्घाटन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सोमवार को सिराथू ब्लॉक के के ग्राम देवखरपुर में जनहित में एक नई सड़क का गंगाजल धूप दीप नैवेद्य अर्पित कर नारियल फोड़कर और लड्डू बांटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अजय सोनी जिंदाबाद...जिंदाबाद... के नारे लगाए और अजय सोनी के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर अजय सोनी ने बताया कि ग्राम देवखरपुर ने जगपत यादव के दरवाजे के पास से पंचायत भवन और गिरीश सरोज नेता के घर  होकर देवखरपुर बाजार तक इस सड़क का निर्माण कार्य कराया जायेगा। आगे कहा कि मेरा वार्ड विकास के मामले में जिले भर में सर्वोपरि रहे और प्रत्येक गांव में विकास कार्य हो, यही मेरी कोशिश रहती है। अजय सोनी ने कहा कि मेरा कार्य जनहित में होता है। मैं किसी एक जाति और एक समुदाय के लिए कार्य नही करता। मेरे लिए आम जनता का हित सर्वोपरि है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अजय सोनी के कार्यों की सराहना करते हुए जनहित में उनके सक्रिय प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सुरजीत वर्मा, रोहित सोनी, शिवबली चौधरी, जगपत यादव, धारा सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र के स्थानांतरण पर जिलाधिकारी ने दी भावपूर्ण विदाई...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र के स्थानांतरण होने के पश्चात सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उनको भावपूर्ण विदाई दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि स्थानान्तरण सेवा का एक महत्वपूर्ण अंग है। स्थानान्तरण होने के बाद उस अधिकारी की कार्यशैली याद रहती है। उन्होंने कहा कि अपर जिलाधिकारी नगर ने अपने दायित्वों का बड़ी कुशलता के साथ निर्वहन किया। वे अपनी जिम्मेदारियों को बड़ी तनमयता के साथ पूरा करते रहे। जिलाधिकारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उन्हें जो नया दायित्व सौंपा गया है, उसको इसी तरह कुशलता के साथ निर्वहन करते रहेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर ने जनपद में बिताये अपने कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनपद प्रयागराज का कार्यकाल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। प्रयागराज के कार्यकाल में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है, जो कि आगे बहुत ही लाभप्रद होगा। उन्होंने महाकुम्भ-2025 के आयोजन में निर्वहन किए गए अपने दायित्वों का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने जिलाधिकारी महोदय का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सानिध्य में कार्य करने का जो अनुभव प्राप्त हुआ है, वह सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी अपर जिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा भी उनके साथ बिताये गये अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा किया गया। विदाई समारोह में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नगर को अंगवस्त्र, मोमेण्टों भेंट कर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS