Wednesday, September 23, 2026

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित हुआ...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

कौशांबी : राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के निर्देशानुसार, उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (UPSACS) एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) के संयुक्त सहयोग से राष्ट्रीय एड्स एवं एसoटीoडीo नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सा अधिकारियों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय, कौशांबी के सभागार में किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर पीएन यादव डिप्टी सीएमओ डॉक्टर अशोक मौर्य ए सीएमओ डॉक्टर यासमीनउबेद डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सुनील सिंह डिप्टी सीएमओ डॉक्टर अजय कुशवाहा डियो डॉक्टर एचपी मनी उपस्थित रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ. निधि टंडन, श्री दीपक तिवारी कैपेसिटी बिल्डिंग एक्सपर्ट (PHFI),  श्री नीरज श्रीवास्तव- कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर(PHFI) तथा दिशा टीम से डॉ रोहित पांडे CPM प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा अधिकारियों एवं संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को राष्ट्रीय एड्स एवं एसoटीoडीo नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के उद्देश्यों, रणनीतिक प्राथमिकताओं तथा जिला स्तर पर कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में अद्यतन जानकारी एवं व्यावहारिक समझ प्रदान करना रहा। प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण प्रशिक्षण के दौरान HIV/AIDS की वर्तमान स्थिति, 95-95-99 लक्ष्य, जिला स्तर की HIV महामारी, NACP की संरचना, District AIDS Control Officers (DACO), District Integrated Strategy for HIV/AIDS (DISHA), Mobilisation for AIDS Suraksha (MAS), HIV एवं STI की स्क्रीनिंग, HIV परामर्श एवं परीक्षण सेवाएं, STI/सिफलिस प्रबंधन, Elimination of Vertical Transmission of HIV and Syphilis (EVTHS), ART, TB एवं HIV-TB सह-संक्रमण, वायरल लोड मॉनिटरिंग, U=U अवधारणा, High Risk Groups (HRGs), Targeted Interventions (TIs), Opioid Substitution Therapy (OST) तथा समुदाय आधारित HIV रोकथाम सेवाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को HIV & AIDS (Prevention and Control) Act, 2017 के प्रमुख कानूनी प्रावधानों, HIV से संबंधित भेदभाव की रोकथाम तथा अधिकार-आधारित दृष्टिकोण के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी एवं सहभागी बनाने के लिए केस स्टडी, प्रस्तुतीकरण, समूह चर्चा एवं व्यावहारिक गतिविधियों का उपयोग किया गया, जिससे प्रतिभागियों को जिला स्तर पर HIV सेवाओं के प्रबंधन एवं समन्वय की बेहतर समझ विकसित करने में सहायता मिली। प्रशिक्षण के प्रमुख परिणाम कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों की NACP संबंधी जानकारी एवं व्यावहारिक क्षमता को मजबूत किया गया। विशेष रूप से प्रतिभागियों को HIV की रोकथाम, शीघ्र पहचान, जांच, उपचार, ART से जोड़ने, वायरल लोड मॉनिटरिंग, HIV-TB सेवाओं के एकीकरण तथा रेफरल एवं फॉलो-अप के संबंध में बेहतर समझ प्राप्त हुई। साथ ही, जिला स्वास्थ्य प्रणाली के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर समन्वय एवं कन्वर्जेन्स स्थापित करने तथा HIV सेवाओं को नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के साथ प्रभावी रूप से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला के अंत में पोस्ट-ट्रेनिंग असेसमेंट एवं प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं व्यावहारिक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें जिला स्तर पर HIV कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को जिला स्तर पर HIV कार्यक्रम की योजना, क्रियान्वयन, निगरानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ प्रभावी कन्वर्जेन्स के लिए आवश्यक जानकारी एवं कौशल प्रदान किया गया। इससे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के निर्धारित उद्देश्यों तथा 95-95-99 लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा जिले के प्रयासों को और गति मिलने की उम्मीद है।

11वें आयुर्वेद दिवस पर जीबी पंत संस्थान में 14 विभूतियों को किया गया सम्मानित...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की समृद्ध भारतीय परंपरा है। इसमें रोगों के उपचार के साथ स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों की रोकथाम का व्यापक दृष्टिकोण है। यह बात बुधवार को 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जीबी पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद श्री प्रवीण पटेल ने कही। आयुष विभाग, प्रयागराज एवं जीबी पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ सांसद श्री प्रवीण पटेल, संस्थान के निदेशक प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह, आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. जीएस तोमर, डॉ. पीएस पाण्डेय तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, प्रयागराज डॉ. नवीन सोनी ने दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ रही। सांसद श्री प्रवीण पटेल ने कहा कि आधुनिक जीवन की चुनौतियों के दौर में आयुर्वेद ने रोग-निरोधक उपायों और उपचार के साथ दीर्घकालिक स्वास्थ्य का मार्ग भी दिखाया है। विकसित भारत के विजन के अनुरूप स्वास्थ्य का अर्थ केवल बीमारी का उपचार नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाना और प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करना भी होना चाहिए। उन्होंने आयुर्वेद के वैज्ञानिक पक्ष को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। प्रो. जीएस तोमर ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है। आहार-विहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग एवं प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाकर स्वास्थ्य संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सकता है। डॉ. नवीन सोनी ने प्रयागराज में आयुष विभाग की ओर से 11वें आयुर्वेद दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन-जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, संगोष्ठी, औषधीय पौधारोपण, ग्रामचौपाल, रन फॉर आयुर्वेद तथा पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता, सेमिनार, स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनका उद्देश्य आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संस्थान के निदेशक प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशिष्ट स्थान है। आधुनिक समय में आयुर्वेद के वैज्ञानिक अध्ययन, शोध और जनोपयोगी स्वरूप को और व्यापक बनाने की आवश्यकता है। 14 वैद्यों को किया गया सम्मानित समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिए प्रो. जीएस तोमर, वैद्य आशुतोष मालवीय, वैद्य शशिकांत राय, डॉ. जयशंकर शुक्ल, डॉ. पीएस पाण्डेय, डॉ. भारत नायक, डॉ. एमडी दुबे, डॉ. शारदा प्रसाद, विजय कुमार सिंह, डॉ. वीएन त्रिपाठी, डॉ. वीबी मिश्रा , डॉ. अशोक कुशवाहा एवं डॉ. सूर्या यादव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत कांचनार पौधे का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। वैज्ञानिक सत्र में शोध-पत्र प्रस्तुत वैज्ञानिक सत्र में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. खुशनुमा परवीन सिद्दीकी, डॉ. संदीप पाण्डेय, डॉ. राजतिलक तिवारी, डॉ. सुनील दत्त द्विवेदी, डॉ  सुमन मिश्रा, डॉ अंजलि मिश्रा एवं डॉ. अवनीश पाण्डेय सहित अन्य वक्ताओं ने आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए। आयुर्वेद की समकालीन उपयोगिता, शोध और स्वास्थ्य संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में डॉ हेमंत सिंह, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ जे पी सिंह, डॉ  अनुराग अस्थाना, आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, अधिकारी-कर्मचारी, संस्थान के शिक्षक,  शोध छात्र एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। संचालन डॉ. विवेक शुक्ला, डॉ. अंजलि मिश्रा एवं डॉ.नीलम यादव ने किया। अंत में सतीश चन्द्र दुबे ने आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा बुधवार को एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत कराये जा रहे कार्यों के लिए जिन सड़कों की खुदायी हुई है, उनके पुर्ननिर्माण का कार्य गुणवत्ता के साथ शत-प्रतिशत रूप से कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत कार्य करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक ग्रामों में स्वच्छ जल पहुंचाये जाने के निर्देश दिए है। बैठक में कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा कुछ जगहों पर विद्युत कनेक्शन से सम्बंधित आ रहे व्यवधान के बारे में बताये जाने पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए विद्युत कनेक्शन दिए जाने के लिए कहा।जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों का थर्ड पार्टी के द्वारा नियमित रूप से जांच किए जाने एवं उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को शीघ्रता से गुणवत्ता के साथ अधिक से अधिक कनेक्शन कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने मैनपॉवर बढ़ाकर दिसम्बर-2026 तक कार्य को पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। बैठक में एडीएम नमामि गंगे, अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण व डीसीडीपीएमयू उपस्थित रहे।

चोरी से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार, कब्जे से 01 सफेद धातु का कुण्डल व 230 रुपये नकद बरामद किया...

रिपोर्ट - अभिषेक कुमार 

प्रयागराज : थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 85/2026 धारा 305(डी)/317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त नितिन कुमार पुत्र गोरे महेन्द्र कुमार निवासी 75 नयापूरा थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज को मोती पार्क बहादुरगंज थाना क्षेत्र कोतवाली से आज दिनांक 23.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी का 01 सफेद धातु का हनुमान जी के कान का कुण्डल व 230 रुपये नकद बरामद किया गया। गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि दिनांक 18.09.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सुलाकी चौराहे स्थित शिव मन्दिर से हनुमान जी के कान का 01 कुण्डल चोरी हो गया है। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 85/2026 धारा 305(डी)/317(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा प्रकाश में आए उक्त अभियुक्त को आज दिनांक- 23.09.2026 को मोती पार्क थाना क्षेत्र कोतवाली से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से हनुमान जी के कान का कुण्डल सफेद धातु (97.5 ग्राम) व 230 रुपये नकद बरामद किये गये। इस क्रम में त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा पुलिस टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 5000/-रुपये पुरस्कार की घोषणा की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अभियुक्त नितिन कुमार पुत्र गोरे महेन्द्र कुमार निवासी 75 नयापूरा थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज उम्र करीब 24 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 85/2026 धारा   303(डी)/317(2) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 01 सफेद धातु का कुण्डल व 230 रुपये नकद  गिरफ्तारी बरामदगी / करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 गया प्रसाद पाण्डेय, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 अंकित यादव, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. का0 राहुल तोमरी, थाना थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 राहुल चौधरी, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 निखिल कुमार, थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज ।6. का0 संजय कुमार, यादव थाना कोतवाली कमिश्नरेट प्रयागराज।

Tuesday, September 22, 2026

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों को दिया गया सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में International Day of Sign Language के अवसर पर सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय उ0प्र0 बधिर संस्था के सदस्यों के द्वारा पुलिस कर्मियों को सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रमुख उद्देश्य श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों से संवाद स्थापित करने तथा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को प्रभावी ढंग से समाधान करने हेतु पुलिस कर्मियों को सांकेतिक भाषा के प्रति जागरूक एवं जानकारी प्रदान करना है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला मौजूद रहे।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ग्रिड योजना के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर, दिए आवश्यक निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा मंगलवार को नगर आयुक्त श्री सीलम सांई तेजा के साथ अतरसुईया क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा सीएम ग्रिड योजना के तहत गोल पार्क से अतरसुईया चौराहा, पजावा रामलीला मार्ग, मीरापुर, सौकत अली रोड तक कराये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। योजना के तहत क्षेत्र में बिजली केबल के अंडर ग्राउण्ड यूटिलिटी सिफ्टिंग और बरसात के पानी निकासी का कार्य, वाटर सप्लाई के लिए नई लाइन के अंडरग्राउण्ड से सम्बंधित कार्य कराये जा रहे है। कार्यदायी संस्था के द्वारा बताया गया कि कार्य को तीन माह के अंदर पूर्ण कराया जाना है। कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय पार्षद के द्वारा दशहरे के समय निकलने वाले पजावा रामदल के पहले सड़क, फुटपाथ व अन्य कार्य पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है, जिससे कि रामदल के निकलने के समय किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। जिलाधिकारी ने सम्बंधित कार्यदायी संस्था को कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय के अंदर कार्य को पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया है कि रामदल निकलने के पहले जो आवश्यक कार्य है, वो अनिवार्य रूप से पूर्ण हो जाये। जिलाधिकारी ने कल्याणी देवी मंदिर के पास पार्क में साफ-सफाई, लाइट और जो कार्य कराये जा रहे है, उनको शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिए है। इसके पूर्व जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त ने सरदार पटेल मार्ग सिविल लाइन का निरीक्षण करते हुए फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने तथा किसी भी तरह से जाम की स्थिति न होने पाये, के निर्देश दिए है। उन्होंने साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने तथा दुकानदार डस्टबिन अवश्य रखें, जिससे कि सड़क पर गंदगी न होने पाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री मंगलेश कुमार दुबे, सिटी मजिस्टेªट श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

थाना अतरसुइया पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सीरप कुल 11037 शीशी, कुल 11825 इन्जेक्शन, 35520 कैप्सूल, 161400 टैबलेट्स व अन्य सामग्री बरामद किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : थाना अतरसुइया पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना अतरसुइया के चौकी कल्याणी देवी क्षेत्रान्तर्गत नाले के पास बने 01 मकान के एक कमरे में कोडीनयुक्त कफ सीरप का भण्डारण किया गया है तथा साथ में अन्य नशीली दवाइयाँ व इन्जेक्शन भी हैं। इस सूचना पर थाना अतरसुइया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उच्चाधिकारीगण तथा औषधिविभाग के अधिकारीगण को अवगत करवाया गया। पुलिस टीम तथा औषधिनिरीक्षक द्वारा मुखबिर के बताये गये मकान में पहुँचकर दबिश दी गयी तो 01 कमरे में कार्टून में रखी कफसीरप दवायें व इंजेक्शन पाये गये जिनका विवरण निम्नवत् है- 1. ONEREX (CODEINE PHOSPHATE & TRIPROLIDINE HYDROCHLORIDE SYRUP 100 ML) कुल 11037 शीशी 2. REXOGESIC (BUPRENORPHINE INJECTION IP. 0.3 mg/ml) कुल 925, 3. INFAPENTA (PENTAZOCINE INJECTION IP) कुल 3700 इंजेक्शन, 4. ZYMOX-CV सीरफ कुल 340 शीशी 5. जी० के० इण्टरप्राइजेज की BANK चेकबुक तथा बैंक स्टेटमेंट्स 6. पैनकार्ड व आधारकार्ड की छायाप्रति 7. DDI मिनी ग्राइंडर व उसके टूल्स (बैच नं0 मिटाने में प्रयुक्त) 8. B-STL इंजेक्शन BUPRENORPHINE HYBROCLORIDE INJECTION) कुल 24000 इंजेक्शन, 9. SEMPLX+ CAPSULE ACETAMINOPHEN CAPSULE) कुल 35520 टैबलेट, 10. NETOWIN PENTAZOCINE LACTATE INJECTION IP 0.3 mg/ml) कुल 4800 11. ALFA 5.0 TABLET कुल 161400 टेबलेट्स 12. 01 दो पहिया वाहन रजि0 नं0 यूपी 70जीएस6120 छापेमारी करने वाली टीम को मौजूद औषधिनिरीक्षक द्वारा बताया गया कि यह स्थान/मकान इन दवाओं के रखने, बेचने, भण्डारण आदि के लिए अधिकृत नहीं है उपरोक्त बरामद दवाये मात्र चिकित्सक की सलाह पर ही मरीजों को दी जा सकती है। उक्त स्थान पर इन दवाओं का प्राप्त होना इस बात को सिद्ध करता है कि इन दवाओं का प्रयोग चिकित्सकीय प्रयोग हेतु न होकर बल्कि नशे के रूप में प्रयोग/अवैध डायवर्जन हेतु भण्डारण किया गया है। इस संबंध में थाना अतरसुइया में मु0अ0 सं0-74/2026 धारा 08/21/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरण- उक्त मकान के स्वामी से पूछताछ करने पर बताया गया कि यह कमरा 01 व्यक्ति अरुणी सहगल पुत्र स्व० कपिल कुमार सहगल निवासी 11/2 गुजराती मुहल्ला नियर कल्याणी देवी मन्दिर थाना अतरसुइया जनपद प्रयागराज को किराये पर दिया गया है। वांछित अभियुक्त का विवरण- अरुणी सहगल पुत्र स्व० कपिल कुमार सहगल निवासी 11/2 गुजराती मुहल्ला नियर कल्याणी देवी मन्दिर थाना अतरसुइया जनपद प्रयागराज। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0 203/2020 धारा 8/21 स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी अपराध अधि0 1985 थाना शंकरगढ़ कमि० प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0 230/2020 धारा M.P. DRUG (CONTROL) ACT, 1949 [5/13], 8/21/22/25/29NARCOTIC DRUGS AND PSYCHOTROPIC SUBSTANCES ACT, 1985 टीम का विवरण- 1.  सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया कमि) प्रयागराज। 2. औषधीय निरी0 सुनील कुमार रावत 3. उ0नि0 विवेक कुमार राय, थाना प्रभारी अतरसुइया कमि० प्रयागराज। 4. उ0नि0 विश्वनाथ सिंह थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।5. उ0नि0 प्रिंस राठी थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज । 6. उ0नि0 विनय पाल थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।7. उ0नि0 शिवम सिह थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।8. उ0नि0 गौरव कुमार थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज । 9. उ0नि0 अवधेश सोनी थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज। 10. उ0नि0 आकाश शर्मा थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज ।11. का0 रघुनन्दन गौढ़ थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज। 12. म0का0 प्रिया सिंह थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज।13.रि0का0 गुलजार यादव थाना अतरसुइया कमि० प्रयागराज।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS