Sunday, April 26, 2026

हत्या के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को थाना करैली पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : थाना करैली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 80/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्त गिरीश चन्द्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल पुत्र स्व0 हीरा लाल निवासी चाट वाली गली थाना करैली जनपद प्रयागराज को पानी टंकी ऐनुद्दीनपुर थाना क्षेत्र करैली प्रयागराज से गिरफ्तार कर कब्जे से आलाकत्ल जूस पीसने का एल्युमीनियम का नुकीला धातु बरामद किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। घटना का विवरण-  दिनांक 25.04.2026 को वादिनी मुकदमा श्रीमती रंजना जायसवाल पत्नी गिरीश चन्द जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल निवासी चाट वाली गली थाना करैली जनपद प्रयागराज द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि वादिनी के पति गिरीस चन्द्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल द्वारा उनके पुत्र प्रिंयांशु जायसवाल की हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना पर थाना करैली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 80/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण– गिरीश चन्द्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल पुत्र स्व0 हीरा लाल निवासी चाट वाली गली थाना करैली जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 48 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण– मु0अ0सं0 80/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- आलाकत्ल जूस पीसने  का एल्युमीनियम का नुकीली धातु 
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 आशीष सिंह, थाना प्रभारी करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।  2. उ0नि0 रमेश कुमार सिंह, थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. का0 अवधेश गिरी, थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 सुमित कुमार सिंह, थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 सचिन कुमार, थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।

पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके रिक्रूट आरक्षियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके रिक्रूट आरक्षियों की  Passing Out Parade (POP) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार द्वारा परेड की सलामी ग्रहण कर विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस आयुक्त द्वारा परेड की सलामी ग्रहण करते हुए नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा, संविधान के प्रति आस्था एवं जनसेवा की शपथ दिलाई गई। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा नवआरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा मात्र एक नौकरी नही है अपितु यह समाज की सेवा के प्रति एक समर्पण है। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Saturday, April 25, 2026

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना सैनी व थाना कोखराज पर की जनसुनवाई एवं किया आकस्मिक निरीक्षण...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : जनपद में थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा थाना सैनी व थाना कोखराज पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर भूमि विवादों सहित अन्य शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखें तथा प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सैनी व थाना कोखराज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं,प्राप्त शिकायतों का निस्तारण, थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हवालात, कार्यालय कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण कर उनकी स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने, शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, तथा आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

प्रयागराज जोन एडीजी ज्योति नारायण ने कौशाम्बी में होमगार्ड्स एनरोलमेंट की लिखित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : उ0प्र0 होमगार्ड्स एनरोलमेंट की लिखित परीक्षा को शुचितापूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज, जोन प्रयागराज ज्योति नारायण द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित कराई गई है। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण मौजूद रहे।

पुलिस कमिश्नर व डीएम ने होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा सकुशल संपन्न कराने हेतु कन्ट्रोल रूम एवं परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : पुलिस आयुक्त प्रयागराज, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, जिलाधिकारी प्रयागराज व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध द्वारा “उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025” की परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने जाने हेतु कन्ट्रोल रूम एवं परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

डीसीपी नगर ने होमगार्ड्स परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा "उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025" परीक्षा की प्रथम पाली की परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत नगर जोन के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने फरियादियों की सुनी शिकायतें, संबंधित को दिए निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गयीं तथा उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS