Monday, August 17, 2026

जिलाधिकारी ने तहसील सदर में की जनसुनवाई, शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के दिए निर्देश...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में विभागों के द्वारा कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। इस अवसर पर 3 महिलाओं की गोदभराई एवं 2 बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरण की जमीनी स्तर पर जांच कर शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने एवं प्रार्थनापत्रों की समयबद्ध जांच, कार्यवाही एवं समस्याओं के निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने शिकायतकर्ता का फीडबैक लेने और शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी कराये जाने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयें हुए वरासत, अवैध कब्जा व अन्य शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने प्रार्थनापत्रों की अलग-अलग सूची बनाकर सम्बंधित को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। समाधान दिवस में प्रार्थिनी कमला देवी पत्नी सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम जलालपुर घोषी तहसील सदर ने अपनी भूमि आराजी नं0 421मि0 रकबा 0.4570हे0 जो अभिलेखों में उनके पति के नाम पर दर्ज है। उसपर अनुज कुमार सिंह तथा उनके सहयोगियों के द्वारा आपसी सांठ गांठ व मिलीभगत से अवैध कब्जा कर लिया गया है। उनके द्वारा जिलाधिकारी से अवैध कब्जे को हटवाकर प्रार्थिनी को कब्जा दिलाए जाने का अनुरोध किया गया, जिसपर जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण पर उपजिलाधिकारी सदर को जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसी तरह से प्रार्थिनी नजमा बेगम ने लेखपाल अखिलेश कुमार के द्वारा ग्राम गयासुद्दीनपुर में क्रय की गयी जमीन के दाखिल खारिज में गलत रिपोर्ट लगाये जाने के कारण उनकी दाखिल खारिज स्थगित होने शिकायत की गयी। उनके द्वारा उक्त प्रकरण में किसी अन्य लेखपाल से रिपोर्ट आख्या लगाने की मांग की गयी, जिसपर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को प्रकरण की किसी अन्य लेखपाल से जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के लिए कहा है। प्रार्थी अजीत कुमार निवासी ग्राम बेचू का पूरा, गोहरी, सोरांव ने पड़ोसी शिवचरन द्वारा मिट्टी डालकर सरकारी पक्की नाली को पाटने की शिकायत की। प्रार्थी ने जिलाधिकारी से नाली को खुलवाये जाने तथा दोषी शिवचरन के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सोरांव एवं थानाध्यक्ष फाफामऊ को प्रकरण का मौका मुआयना करते हुए सरकारी पक्की नाली से अवैध कब्जा हटाये जाने के निर्देश दिए है। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में कुल 119 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व विभाग से सम्बंधित 54, पुलिस विभाग 23, नगर निगम-21 अन्य विभागों की 21 शिकायतें थी, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागांें के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए, जिससे शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री ए0के0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह, तहसीलदार श्री सुरेश चन्द्र शुक्ला सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री नंदी एवं महापौर ने 06 उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश वितरण के दृष्टिगत प्रतीकात्मक चेक वितरण किया...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ  के सोमवार को लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित उचित दर विक्रेताओं के लाभांश वृद्धि एवं उचित दर विक्रेताओं के ई-पॉश आधारित कोटेदार कमीशन प्रणाली के शुभारम्भ कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केशरवानी, विधायक शहर पश्चिमी  सिद्वार्थ नाथ सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से उचित दर विक्रेताओं के अतिरिक्त लाभांश वितरण की घोषणा से सम्बन्धित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण को देखा गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘ जी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की ई-पॉश आधारित पारदर्शी व्यवस्था की सराहना करते हुए उचित दर विक्रेताओं के लाभांश वृद्वि के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।  मंत्री जी ने कहा कि इसके साथ-साथ उचित दर विक्रेताओं को दैनिक उपयोग के 39 मानक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति मिलने से उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि उचित दर दुकानों को कॉमन सर्विस सेन्टर के रूप में विकसित करने तथा बिजली का बिल जमा कराये जाने की सुविधा क्रियाशील करने की घोषणा की गयी है। मंत्री ने कहा कि लोगो को राशन मिलने में आप लोगो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जनपद प्रयागराज में लाभांश वृद्वि के फलस्वरूप 2157 उचित दर विक्रेताओं हेतु वार्षिक लगभग 09 करोड़ 59 लाख की बजटीय व्यवस्था है। इस अवसर पर 06 उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश वितरण के दृष्टिगत प्रतीकात्मक चेक का वितरण मंत्री एवं महापौर द्वारा किया गया। जिला पंचायत सभागार में शहर पश्चिमी, शहर उत्तरी एवं शहर दक्षिणी के उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केशरवानी, विधायक शहर पश्चिमी श्री सिद्वार्थ नाथ सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी को इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रू0 90 से बढ़ाकर रू0 125 प्रति कुंतल किये जाने की घोषणा की गयी, इस हेतु राज्य सरकार द्वारा लगभग 336 करोड़ रूपये वार्षिक अतिरिक्त बजटीय व्यवस्था की गयी है। सिंगल स्टेज डोर स्टेज डिलीवरी के अन्तर्गत ई-पाशॅ आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ भी किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा उचित दर दुकानों को लाभप्रद एवं जन-पोषण केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने हेतु खाद्यान्न वितरण के साथ-साथ दैनिक उपयोग के 39 मानक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति के साथ-साथ उचित दर दुकानों को कॉमन सर्विस सेन्टर के रूप में विकसित करने तथा बिजली का बिल जमा कराये जाने की सुविधा क्रियाशील करने की घोषणा की गयी है। आम जनमानस की सुविधा के लिए राशन कार्ड विभाजन, यूनिट निरस्तीकरण, यूनिट स्थानान्तरण, राशनकार्ड स्थानान्तरण व समर्पण आदि विभिन्न नवीन ऑनलाइन सुविधाओं का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री जी द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत ई-पाशॅ के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी वितरण के लिए उचित दर विक्रेताओं की सराहना की गयी। कार्यक्रम का आयोजन जनपद के फूलपुर, सोरांव, फाफामऊ, हण्डिया, प्रतापपुर, बारा, करछना, कोरावं एवं मेजा तहसील परिसर में भी किया गया। तहसील परिसर के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक एवं सम्बंधित क्षेत्र के उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे तथा लोक भवन में मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा। तहसील फूलपुर में श्री प्रवीण पटेल सांसद फूलपुर, दीपक पटेल  विधायक फूलपुर, तहसील सोरावं में श्री गुरू प्रसाद मौर्य  विधायक फाफामऊ, श्री सुरेन्द्र चौधरी, मा0 सदस्य विधान परिषद, तहसील हण्डिया में डॉ0 वी0के0 सिंह, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत प्रयागराज, तहसील करछना में श्री पीयूष रंजन निषाद विधायक करछना, तहसील बारा में श्री वाचस्पति  विधायक, तहसील कोरांव में श्री ओम प्रकाश केशरी, अध्यक्ष नगर पंचायत कोरावं, तहसील मेजा में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि श्री गंगा प्रसाद मिश्र उपस्थित रहे।जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में श्री विजय शर्मा अपर जिलाधिकारी (ना0आ0), प्रयागराज, श्री अकिंत कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी, सदर, श्री सुनील सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, प्रयागराज, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गण, शहर पश्चिमी, शहर उत्तरी एवं शहर दक्षिणी विधान सभा में कार्यरत उचित दर विक्रेता उपस्थित रहें।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना चरवा का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अभिलेखों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी  : पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण द्वारा थाना चरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण कर महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा महिला एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं जागरूकता संबंधी कार्यों की जानकारी ली गई। संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके पश्चात साइबर हेल्प डेस्क  का निरीक्षण कर साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया एवं की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली गई। साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा साइबर जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचना कक्ष का निरीक्षण कर लंबित विवेचनाओं की स्थिति की जानकारी ली गई तथा विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने हेतु संबंधित विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचनाओं में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान हवालात की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही थाना परिसर में निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई तथा संबंधित को निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का समग्र निरीक्षण करते हुए थाना पुलिस को जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त एवं चेकिंग तथा आमजन के साथ बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Saturday, August 15, 2026

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन, प्रयागराज में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित भव्य ध्वजारोहण समारोह में सम्मिलित होकर ध्वजारोहण किया। उपमुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी एवं स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन को राष्ट्रप्रेम और गौरव से भर दिया। इस अवसर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी वीर बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। उपमुख्यमंत्री ने तिरंगा पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है।  उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, महान बलिदानी क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद, अशफ़ाक़ उल्ला खां, रानी लक्ष्मी बाई व ऐसे अनगिनत बलिदानियों के योगदान को याद किया। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर सीमाओं की रक्षा करने वाले बहादुर वीर सैनिक, पुलिस के जवान, अन्नदाता किसान, श्रमिकों, वैज्ञानिकों, मातृशक्ति, युवाओं का हृदय से अभिनंदन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा  कि 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे, हम सभी को देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने का संकल्प लेना है। कहा कि इस संकल्प को पूरा करने में हर देशवासी का योगदान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि देश हित में हमारे देशवासी पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर हर नागरिक इसका हिस्सा बन रहा है, यह उनकी देशभक्ति की भावना को दिखाता है। उन्होंने तिरंगा यात्रा मैं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए बधाई दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रभक्ति से बड़ी कोई भक्ति नहीं है, वंदे मातरम से बड़ा कोई गीत नहीं है और आज हर भारतवासी के जुबान पर यह गीत एवं देश भक्ति गूंज रही है। उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का वंदे मातरम के सभी 6 छंदों का गायन के लिए अभिनंदन करते हुए सभी को बधाई दी। कहा कि वंदे मातरम के गायन से हमें गर्व की अनुभूति होती है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने वंदे मातरम के रचयिता श्री बकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रदेश की चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के लिए पुलिस एवं पीएसी बल के कार्यों की सराहना की। उपमुख्यमंत्री ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के उद्घोष के साथ अपनी बात समाप्त की। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया। इस अवसर पर  विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, भाजपा गंगापार अध्यक्ष  निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, विक्रम भदौरिया सहित अन्य  जनप्रतिनिधिगणों के अलावा पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा के साथ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने कैम्प एवं आयुक्त कार्यालय में किया ध्वजारोहण...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. द्वारा मंडलायुक्त कैंप कार्यालय एवं आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने सभी को संविधान के प्रति निष्ठावान रहते हुए अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए देशहित में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने तथा कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा एवं उसके उचित रख-रखाव को सामूहिक जिम्मेदारी मानते हुए इसके संरक्षण के लिए भी सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करना भी सच्ची देशभक्ति है। प्रत्येक नागरिक को संविधान, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, सार्वजनिक संपत्ति, पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सजग रहना चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए अपने कार्यों एवं व्यवहार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। शासन के निर्देशों के क्रम में इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया।

मुक्त विश्वविद्यालय में उल्लासपूर्वक मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के निर्देश पर कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर वन्दे मातरम् तथा राष्ट्रगान की प्रस्तुति की गई। उपस्थित विश्वविद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का विशेष महत्व है, क्योंकि विश्वविद्यालय केवल उपाधियां प्रदान करने वाले संस्थान नहीं हैं। ये ऐसे ज्ञान केंद्र हैं, जहां नए विचार जन्म लेते हैं, प्रतिभाओं को विकसित होने का अवसर मिलता है, वैज्ञानिक एवं तार्किक दृष्टिकोण का निर्माण होता है और राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला रखी जाती है।
उन्होंने कहा कि आज भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी, डिजिटल क्रांति, अंतरिक्ष अनुसंधान, स्टार्टअप, उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत की युवा शक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ा रही है। उच्च शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को केवल ज्ञान और कौशल ही न दें, बल्कि उनमें अनुशासन, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता के संस्कार भी विकसित करें। कर्नल विनय कुमार ने कहा कि विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति और उसकी विशिष्ट पहचान है। अनेक भाषाओं, संस्कृतियों, परंपराओं और जीवन-पद्धतियों के बावजूद भारतीयता की भावना हम सभी को एक सूत्र में बांधती है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार का आह्वान किया कि देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और पारस्परिक सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी अपने-अपने स्तर पर योगदान दें। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राज्यपाल सचिवालय के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय में संचालित नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में शोध छात्र संजय सिंह को प्रथम, कमल किशोर को द्वितीय तथा सुश्री प्रीति को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में दिग्विजय सिंह ने प्रथम, ज्योति गुप्ता ने द्वितीय तथा आशीष पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके रचनात्मक प्रयासों की सराहना की गई। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता के बिना नशामुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। शिक्षण संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध चेतना विकसित कर इस संदेश को परिवार और समाज तक पहुंचाया जा सकता है। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्र की रक्षा और सेवा में उनके योगदान के प्रति विश्वविद्यालय परिवार ने कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर कहा गया कि सैनिकों का त्याग, अनुशासन, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। समारोह का विशेष आकर्षण नशा मुक्त भारत अभियान की टीम द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय एवं संवादों के माध्यम से नशे के कारण व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रेखांकित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा केवल किसी व्यक्ति की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे के विरुद्ध परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज को मिलकर जागरूकता का वातावरण तैयार करना होगा। नाटक की प्रस्तुति में शामिल टीम के सभी सदस्यों को विश्वविद्यालय की ओर से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में योग प्रशिक्षकों द्वारा योग एवं शांति पाठ का आयोजन भी किया गया। इसके माध्यम से स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन, आत्मानुशासन और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करता है। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की वित्त अधिकारी, निदेशक, आचार्य, सहायक आचार्य, कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संपूर्ण परिसर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओतप्रोत रहा।  

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पलिस लाइन कौशाम्बी में राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन कौशाम्बी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा उपस्थित कर्मचारीगणों को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर जिला जज श्री बद्री विशाल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण एवं जिलाधिकारी अमित पाल सहित जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे, ध्वजारोहण के समय पुलिस बैण्ड पार्टी द्वारा राष्ट्रीय गान का वादन किया गया तथा परिसर में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता से कार्य करने हेतु शपथ दिलाई गयी। तत्पश्चात महोदय द्वारा सम्बोधित करते हुए स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान बलिदान हुए शहीदों को याद कर श्रद्धान्जलि अर्पित की गयी तथा उनके आदर्शों के प्रति श्रद्धा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। विगत दिनों जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना की गयी। महामहिम राष्ट्रपति/गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वीकृत अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा पदक, उत्तर-प्रदेश सरकार व पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वीकृत सराहनीय सेवा पदक व सिल्वर मेडल पुलिस कर्मियों की वर्दी पर धारण कराते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण द्वारा पुलिस लाइन्स कौशाम्बी में क्वार्टर गार्द पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, ध्वजारोहण के समय पुलिस बैण्ड पार्टी द्वारा राष्ट्रीय गान का वादन किया गया तथा परिसर में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता से कार्य करने हेतु शपथ दिलाई गयी। तत्पश्चात महोदय द्वारा कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित कर्मचारीगणों को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी। इसी क्रम में अमिता सिंह अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में नियुक्त पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करते हुए शपथ दिलाया गया एवं पुलिस कर्मियों को सम्बोधित किया गया। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा एवं थाना/चौकी/फायर स्टेशन के प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को सम्बोधित करते हुए पूर्ण ईमानदारी व मेहनत से कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया एवं कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS