Friday, September 18, 2026

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : 1. अध्यक्ष द्वारा नगर-निगम, पीडीए एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि जनप्रतिनिधिगणों से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए समस्त मार्गों पर युद्ध स्तर पर पैच मरम्मत/गड्ढामुक्ति का कार्य करा दिया जाय। 2. अध्यक्ष महोदय द्वारा परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि नैनी ब्रिज पर ओवर लोडेड वाहनों की चेकिंग करते हुए सघन प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय। 3. नगर-निगम, पीडीए को निर्देशित किया गया कि जानसेनगंज से चमेली बाई धर्मशाला तक नाली का निर्माण कराया जाय एवं सुगम यातायात के दृष्टिगत डिवाइडर को यातायात के अनुरूप आवश्यकतानुसार तोड़ने की कार्यवाही की जाय। पटेल संस्थान के पास स्थायी रूप से डिवाइडर ब्लॉक रखवा दिये जाय। 4. पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग एवं शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि अवैध स्कूली वाहनों एवं वाहन चालकों के विरूद्ध सघन प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय। 5. पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग एवं शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि शहरी क्षेत्र में बृहद जाम के दृष्टिगत स्कूली वाहनों की पार्किंग सम्बंधित स्कूल में करायी जाय। यदि विद्यालय प्रबंधक / संचालक न मानें तो उनके स्कूलों को बंद किये जानें सम्बंधी कार्यवाही की जाय। 6. अध्यक्ष महोदय द्वारा नगर-निगम, पीडीए एवं लोक निर्माण विभाग (एनएच एवं एनएचएआई) को निर्देशित किया गया कि बांगड़ चौराहे से लेप्रोसी जाने तथा आने वाले साइड डिवाइडर को तोड़कर चौड़ीकरण किये जानें सम्बंधी कार्यवाही की आवश्यकता है क्योंकि चौराहे के चौड़ीकरण के बाद उतने मार्ग से यातायात के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। जिसका स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत किये जानें हेतु अधिशासी अभियन्ता, नि०खं०-3 एवं एनएचएआई व एसीपी की संयुक्त टीम गठित की गयी है। गठित टीम अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करेगी। 7. पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि होम गार्डों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जानें हेतु जिलाधिकारी महोदय की ओर से अनुस्मारक पत्र प्रेषित किये जाय। 8. परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि बिना हाई सेक्युरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों अथवा धुंधले नं० प्लेट लगी गाड़ियों की सघन चेकिंग करते हुए सघन प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय। 9. लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त देवघाट पर बने सेतु की मरम्मत / निर्माण हेतु जिलाधिकारी महोदय की ओर से प्रमुख सचिव महोदय को पत्र प्रेषित करें। 10. पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि विभिन्न थानों में चालान की गयी गाड़ियों को संकलित कर डम्पिंग यार्ड चिन्हित कर संरक्षित करा दी जाय।
11. मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि पुलिस विभाग व विद्युत विभाग तथा अग्निशमन अधिकारी के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए चिकित्सालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें। 12. परिवहन विभाग एवं एआरएम रोड वेज को निर्देशित किया कि ई-ग्राम स्वराज की बसों का सुचारू रूप से संचालन किया जाय। > अध्यक्ष महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बैठक में उठाये गये बिन्दुओं पर शत-प्रतिशत अनुपालन 07 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि अनुपालन आख्या निर्धारित समयावधि के व्यतीत हो जानें के उपरान्त उपलब्ध करायी जायेगी तो सम्बंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जायेगी। जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बंधित अधिकारी का होगा। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निम्नलिखित अधिकारियों / सदस्यों ने प्रतिभाग किया :- श्री सुरेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता, नि०खं०-4 (कु०मे०), लो०नि०वि०, प्रयागराज, श्री मोहम्मद अरशद, सहायक अभियन्ता / प्रतिनिधि सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति, प्रयागराज, श्री सुनील कुमार एसीपी (ट्रैफिक), प्रयागराज, श्री विशाल सेठ, सहायक अभियन्ता, रा०मा० खण्ड, लो०नि०वि०, प्रयागराज, श्री आनन्द राव एवं श्री विवेक शुक्ला, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रयागराज, श्री जयकरन, एआरएम, रोडवेज, प्रयागराज, श्री प्रखर सिंह, सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई, पीआईयू, प्रयागराज, श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज, श्री गौरव कुमार, अधिशासी अभियन्ता, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, प्रयागराज, श्री एस०के० मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी, प्रयागराज, डा० संजय बरनलवाल, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, प्रयागराज, श्री विनोद चन्द्र दुबे, अध्यक्ष एवं श्री रघुनाथ द्विवेदी, उपाध्यक्ष, श्री रमाकान्त रावत, महामंत्री, टैम्पो टैक्सी यूनियन एवं अन्य उपस्थित अधिकारीगण व यूनियन के पदाधिकारीगण।

एडीजी ज्योति नारायण ने आईजी पीएसी पूर्वी जोन, आईजी रेलवे, एडिशनल कमिश्नर के साथ बैठक की...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : एडीजी जोन प्रयागराज ज्योति नारायण द्वारा IG PAC पूर्वी जोन, IG रेलवे प्रयागराज एवं Addl. CP प्रयागराज के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर विभिन्न पुलिस इकाइयों के कार्यालय भवनों एवं आवासीय/अनावासीय भवनों की व्यवस्थाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Thursday, September 17, 2026

अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने थाना मंझनपुर पर अर्दली रूम आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी : अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह द्वारा थाना मंझनपुर पर अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना मंझनपुर के विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं एवं प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचनाओं में अब तक की गई कार्रवाई, साक्ष्य संकलन, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लंबित वैधानिक कार्यवाहियों की जानकारी लेते हुए प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सेवा संकल्प अभियान के तहत टूलकिट एवं प्रमाण पत्र वितरण का हुआ आयोजन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 के मध्य सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को संयुक्त आयुक्त उद्योग, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज एवं उपायुक्त उद्योग, प्रयागराज द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत लगभग 155 लाभार्थियों को अपने कर कमलो से टूलकिट एंव प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना-2.0 एवं विश्वकर्मा मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारम्भ किया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना-2.0 के अन्तर्गत नये परम्परागत ट्रेड (मूर्तीकार, मालाकार, दूधवाला, भरभूजा, मछुआरा) एवं आधुनिक परम्परागत ट्रेड (मोबाइल मरम्मत, आटोमोबाइल मरम्मत, इलेक्ट्रानिक सामान की मरम्मत, विद्युत सामान की मरम्मत, प्लम्बर, कम्प्यूटर मरम्मत, सोलर इंस्टालेसन, डिजीटल फोटोग्राफी और सौन्दर्य वेलनेस) योजनान्तर्गत अब कुल 25 ट्रेड सम्मित हो गये हैं जिसमें आज मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा 14 नये ट्रेडों का पोर्टल के माध्यम से शुभारम्भ किया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि उक्त योजनान्तर्गत 10 दिवसीय उत्पाद/ सेवाओं में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करते हुए डी०बी०टी० के माध्यम से रू0 5000/-का मानदेय प्रदान किया जाएगा, प्रशिक्षणोपरान्त लाभार्थियों को पांच वर्ष तक ब्याज मुक्त, गारन्टी मुक्त रू0 10 लाख का ऋण प्रदान करते हुए 15 प्रतिशत का अनुदान के रूप में प्रोत्साहन धनराशि प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त उद्योग श्री पंकज कुमार मौर्य द्वारा किया गया, कार्यक्रम संचालन के दौरान उपायुक्त उद्योग श्री शरद टण्डन द्वारा संयुक्त आयुक्त उद्योग महोदय श्री अजय कुमार चौरासिया जी को पुष्पगुच्छ दे कर समानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त उद्योग श्री उमेश चन्द्र वर्मा, श्रीमती सारिका सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में श्री शरद टण्डन उपायुक्त उद्योग द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

प्रभारी मंत्री ने सेवा संकल्प अभियान व जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी 15 दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज/मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग), उ0प्र0 स्वतंत्र देव सिंह जी गुरूवार को जिला पंचायत परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी 15 दिवसीय प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में फीता काटकर शुभारम्भ किया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग आकर प्रदर्शनी को देखे और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें।
प्रदर्शनी में बेटियों ने संवारा उत्तर प्रदेश हमारा, उन्नत किसान, समृद्ध प्रदेश-नया भारत नया उत्तर प्रदेश, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना एवं माफिया से मुक्त करायी भूमि पर गरीब परिवारों को पक्का मकान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम कुसुम योजना, पीएम सहज बिजली हर घर योजना, महापुरूषों का सम्मान योजनाओं से जनकल्याण, कौशल युवा, सक्षम प्रदेश आगे बढ़ता उत्तर प्रदेश, बढ़ी एयर कनेक्टिीविटी, अब दुनिया दूर नहीं, कानून व्यवस्था चुस्त अपराध पर अंकुश, निःशुल्क हुई सिंचाई, खुशहाली घर आई, रोजगार का उपहार-युवाओं के साथ सरकार, सुपरफास्ट रफ्तार, निःशुल्क इलाज, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन हर घर जल, अंतर्देशीय जल मार्ग, अटल पेंशन योजना, वोकल फार लोकल, अनुदान का भुगतान डीबीटी से हुआ आसान, अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिशा में विस्तृत कार्ययोजना, सैन्य शक्ति का विस्तार सहित अन्य विषयों से सम्बंधित विषयों को समावेशित किया गया है।
इस अवसर पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के0 सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य  जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर केंद्रीय कार्यालय चायल में संतोष कुमार पाल, मंडल अध्यक्ष सुषमा साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर माननीय विधायक पूजा पाल जी के विधानसभा केंद्रीय कार्यालय चायल में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुषमा साहू जी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं के साथ केक काट कर मनाया गया। उपस्थित कार्यकर्ता चायल मंडल के महामंत्री लवकुश शास्त्री, गोलू, सदाव्रत पाण्डेय, उमाकांत पाण्डेय, पुष्पराज सिंह पटेल पि० मो०,पवन पाल, महेंद्र पाल, विकाश पाल, कन्हैया साहू, राजू पाल आदि बड़े संख्या में पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। साथ में विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार पाल मौजूद रहे।

डीआईजी अजय पाल शर्मा ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद बार एसोसिएशन चुनाव के मतदान का निरीक्षण किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : उच्च न्यायालय इलाहाबाद बार एसोसिएशन चुनाव के दृृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन के साथ मतदान स्थल का भ्रमण कर ड्यूटी पर लगे समस्त पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS