Tuesday, September 1, 2026

राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव "स्क्रीन से पन्नों तक" कार्यक्रम का हुआ आयोजन...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ० प्र० शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें पुस्तकों एवं समाचार पत्रों के नियमित पठन की आदत विकसित करने के उद्देश्य से शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के सिविल लाइन्स परिसर में रविवार, 30 अगस्त 2026 को पठन संस्कृति उत्सव "स्क्रीन से पन्नों की ओर" का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, श्री पार्थ सारथी शर्मा, IAS रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के परिसर में स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय का सामान्य जन के लिए शुभारंभ किया गया तथा पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गील प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों द्वारा मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों को रेखांकित करते हुए पुस्तकों के पठन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा विशेष कार्याधिकारी, पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, श्रीमती शान्तवना तिवारी द्वारा प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में वि‌द्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान क्विज (मौखिक) का आयोजन किया गया। क्विज का संचालन एवं प्रश्न पूछने का दायित्व श्री महेश चंद्र देवा, कलाकार ने निभाया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक, विषयों की जानकारी का प्रदर्शन किया।


 कार्यक्रम में श्री मिथिलेश लखनवी द्वारा भी देश भक्ति गीतों के माध्यम से देश भक्ति का संदेश दिया।द्वितीय सत्र में समाचार-पत्रों के विषय में रोचक बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। इस सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को समाचार-पत्र पढ़ने की उपयोगिता, उनके विविध विषय-वस्तु तथा ज्ञानवर्धक महत्व से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के तृतीय सत्र में "लेखक से संवाद" कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश, श्री पार्थ सारथी शर्मा, IAS एवं लेखिका प्रो. नीलम शरण गौर के साथ लेखक संवाद हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री चंद्र प्रकाश द्वारा किया गया। संवाद के दौरान साहित्य, पठन संस्कृति, पुस्तकों की उपयोगिता तथा वि‌द्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में पठन की भूमिका जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं पुस्तकालय अध्यक्षों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजा राम मोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन, कोलकाता के पूर्व महानिदेशक श्री के.के. बनर्जी का भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया। पठन संस्कृति उत्सव "स्क्रीन से पन्नों की ओर" का मुख्य संदेश यही रहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग के साथ पुस्तकों एवं समाचार पत्रों के नियमित पठन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। पुस्तकों से जुड़ाव विद्यार्थियों के ज्ञान, चिंतन, कल्पनाशक्ति और व्यक्तित्व विकास को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम का संचालन डॉ० प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद श्री सुरेन्द्र कुमार तिवारी, अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक श्री कामता राम पाल, यूपी बोर्ड के सचिव श्री भगवती सिंह, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक श्री मनोज कुमार ‌द्विवेदी, विशेष कार्याधिकारी श्रीमती शान्तवना तिवारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक श्री आर. एन. विश्वकर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ० संतोष कुमार राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार, सह जिला वि‌द्यालय निरीक्षक द्वय श्री जितेंद्र प्रताप सिंह, श्री अजय गिरी सहित बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य, शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Monday, August 31, 2026

मनौरी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में लगभग 11 लोगों से ज्यादा मौतें, दर्जनों से ज्यादा घायल अस्पताल में भर्ती...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जिले के मनौरी पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। हादसे में लगभग 11 लोगों से ज्यादा मौत की पुष्टि डीएम डॉ अमित पाल ने की है, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग अभी भी घायल बताए जा रहे हैं घटना पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी की है ,जहा पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है, विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया घटना के बाद पुलिस प्रशासन, NDRF, SDRF और एयरफोर्स की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। घटनास्थल पर पुलिस और अन्य बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं। हादसे के कारणों और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की स्थिति की भी जांच की जा रही है डीएम डॉ अमित पाल द्वारा 11 मौतों की पुष्टि के बाद हादसे की गंभीरता और बढ़ गई है। शासन - प्रशासन की ओर से घायलों के बेहतर उपचार और राहत कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Sunday, August 23, 2026

पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने आगामी त्योहारों, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों के दृष्टिगत समीक्षा बैठक की...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : रिजर्व पुलिस लाइन प्रयागराज स्थित त्रिवेणी सभागार में पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। गोष्ठी में कमिश्नरेट प्रयागराज के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं संबंधित शाखा प्रभारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष Google Meet के माध्यम से गोष्ठी से जुड़े। पुलिस आयुक्त श्री पीयूष मोर्डिया द्वारा आगामी रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं बारावफात सहित अन्य महत्वपूर्ण अवसरों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस प्रबंधन, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, ई-साक्ष्य, लंबित विवेचनाओं एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए- बारावफात एवं जुलूसों के संबंध में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूसों के सम्पूर्ण मार्ग का स्वयं भौतिक निरीक्षण कर लें तथा संभावित समस्याओं को पूर्व से चिह्नित कर उनका समय से समाधान सुनिश्चित कराएं। जुलूस आयोजकों, अंजुमन कमेटियों एवं संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के साथ सहायक पुलिस आयुक्त/थाना प्रभारी गोष्ठी कर संवाद एवं समन्वय स्थापित करें। थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों के टेंट वेन्डर/ किराये पर देने वाले डीजे/लाउडस्पीकर संचालकों से वार्ता कर लें त्योहारों के दौरान उपयोग किये जाने लाउडस्पीकर की ध्वनि निर्धारित डेसीबल से अधिक ना हो। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों एवं जुलूस मार्ग के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष सतर्कता रखते हुए पर्याप्त पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। असामाजिक एवं शरारती तत्वों की गतिविधियों पर पूर्व से सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा किसी भी व्यक्ति को सौहार्दपूर्ण वातावरण प्रभावित करने का अवसर न दिया जाए। जुलूस मार्ग पर आवश्यकतानुसार पुलिस पिकेट एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा ड्यूटी में लगाए जाने वाले समस्त पुलिसकर्मियों को उनके दायित्वों के संबंध में भली-भांति ब्रीफ किया जाए। महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर लगे CCTV कैमरों की कार्यशीलता का पूर्व में परीक्षण कर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में गतिशील रहकर यह सुनिश्चित् करें कि कहीं पर भी प्रतिकूल/आपत्तिजनक पोस्टर इत्यादि ना लगे हों। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतत निगरानी की जाए। भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा माहौल प्रभावित करने वाली पोस्ट/सामग्री का तत्काल संज्ञान लेते हुए विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। रक्षाबंधन के दृष्टिगत बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जाए। महिलाओं की अधिक आवाजाही वाले बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर चेन स्नैचिंग एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का स्वयं पर्यवेक्षण करें। प्रमुख बाजारों एवं आवागमन मार्गों पर यातायात सुचारु रखा जाए तथा जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। सड़कों एवं सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाए‌। बाजारों, पार्कों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग बढ़ाकर पुलिस की प्रभावी दृश्यता सुनिश्चित की जाए। UP-112 की उपलब्धता एवं त्वरित रिस्पॉन्स व्यवस्था को प्रभावी रखा जाए तथा संबंधित वाहनों को आवश्यकतानुसार सक्रिय भ्रमणशील रखा जाए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के संबंध में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों एवं आयोजन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का समय से निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध पूर्ण कर लिए जाएं। महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों/आवागमन के मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल  की ड्यूटी लगायी जाये एवं शौहार्दपूर्ण/ शालीनता के साथ त्योहार मनाया जाये। आयोजन समितियों एवं संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों से समय से वार्ता कर कार्यक्रम का समय, मार्ग, संभावित भीड़ एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में समुचित समन्वय स्थापित किया जाए। आयोजकों को सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था बाढ़ प्रभावित एवं बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। बाढ़ से प्रभावित नागरिकों एवं राहत/आश्रय स्थलों पर रह रहे लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान संबंधित प्रशासनिक विभागों के साथ प्रभावी समन्वय रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए आवश्यकता पड़ने पर नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। यातायात व्यवस्था प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी प्राइवेट वाहन पर अनाधिकृत हूटर/सायरन ना लगा हो इस सम्बन्ध में उनके थाना क्षेत्र में स्थित कार एसेसरीज के सप्लायर्स से सम्पर्क कर यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा किसी भी प्राइवेट वाहन में अनाधिकृत रूप से हूटर/ सायरन ना लगाया जाये। वाहनों पर अनधिकृत हूटर/सायरन एवं अन्य अवैध उपकरणों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्राइवेट बस व ई-रिक्शा चालकों आदि का सत्यापन सुनिश्चित करते हुए, ई-रिक्शे पर मालिक/ड्राइवर का नाम व मोबाइल नम्बर अंकित किया जाये। थाना प्रभारी यह सुनिश्चित् करेंगे कि उनके थाना क्षेत्र में आवागमन के मार्गों पर अवैध अतिक्रमण ना होने पाये सड़क पर दुकान लगाकर अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाये। जनसुनवाई एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण। थाना एवं कार्यालय स्तर पर प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महिलाओं से संबंधित शिकायतों एवं महिला अपराध के प्रकरणों को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। मिशन शक्ति एवं महिला हेल्प डेस्क के कार्यों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन एवं नौकरी/सेवा से संबंधित सत्यापन प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा निर्धारित समयावधि में सत्यापन की कार्रवाई पूर्ण की जाए। ई-साक्ष्य एवं विवेचनाओं की समीक्षा घटनास्थल पर पहुंचने वाले विवेचकों/पुलिस अधिकारियों द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाए। घटनास्थल की वीडियोग्राफी/रिकॉर्डिंग एवं डिजिटल साक्ष्यों के संकलन में गुणवत्ता एवं निर्धारित प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखा जाए। ई-साक्ष्य से संबंधित आवश्यक कार्यवाही एवं प्रविष्टियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। 60 व 90 दिवस से लंबित विवेचनाओं की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा कर उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की कार्रवाई की जाए। विवेचनाओं से संबंधित आवश्यक ऑनलाइन/पोर्टल प्रविष्टियां एवं अपलोड की कार्यवाही समय से पूर्ण की जाए। अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के सत्यापन के संबंध में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अपराध एवं कानून-व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण/चिह्नित व्यक्तियों तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। आवश्यकता के अनुसार आपराधिक एवं असामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हिस्ट्रीशीटरों का नियमित सत्यापन कर उनकी वर्तमान गतिविधियों एवं मौजूदगी के संबंध में अद्यतन जानकारी रखी जाए। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग, स्थानीय सूचना तंत्र एवं प्रभावी पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाएं। पुलिस आयुक्त द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी सभी तैयारियां समय से पूर्ण करते हुए उनका स्वयं प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता रखी जाए तथा आयोजकों, संभ्रांत नागरिकों एवं आमजन से निरंतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करते हुए आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराया जाए।

सर्किट हाउस सभागार में बेसिक शिक्षा विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों क हुआ सम्मान...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को सर्किट हाउस के सभागार में प्रधानमंत्री पोषण योजनान्तर्गत कार्यरत रसोइयों सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का उपमुख्यमंत्र ने अन्य जनप्रतिनिधिगणों के साथ दीप प्रज्ज्वलित व मां सरस्वती को नमन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने रसोईयों को अपने कर-कमलों से कैशलेस चिकित्सा कार्ड का प्रतीकात्मक कार्ड भी प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री पोषण योजनान्तर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सर्किट हाउस सभागार में किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने सरकार के द्वारा रसोईयों के 2000 से बढ़ाकर 3000 रूपये प्रतिमाह किए गए मानदेय के लिए रसोइयों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह खुशी का अवसर है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आप लोगो की मांगों को पूरा करने का कार्य सरकार के द्वारा किया गया है, आगे भी रसोईयों की और भी जो समस्यायें होगी, उनका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आप लोग लाखों बच्चों को भोजन बनाकर खिलाती है। आप सभी मां के पवित्र दायित्व का निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले आप लोगो का मानदेय 1000 रूपये था, हमारी सरकार के द्वारा पहले 2000 रूपये अब 3000 रूपये मानदेय किया गया है। इसके साथ ही साथ आप लोगो को 5 लाख रूपये तक की मुफ्त कैशलेस चिकित्सा की व्यवस्था भी सरकार के द्वारा प्रदान की गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है। सरकार पात्रों को राशन, आवास, नल से जल, किसान सम्मान निधि, विधवा, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य योजनाओं से सबको समान भाव से उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग मिड डे मिल को साफ-सफाई के साथ बनाये। रसोइयां-योजना की आधारशिला’ इस महाअभियान के सफल संचालन की सबसे महत्वपूर्ण आधार स्तंभ हमारी रसोइयां बहनें हैं। स्थानीय निवासियों को रसोइयां के रूप में चयन कर प्रतिदिन बच्चों के लिए भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। रसोइयां केवल भोजन पकाने वाली कर्मचारी नहीं, बल्कि विद्यालयी पोषण व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का मुख्य आधार हैं। महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण’ रसोइयों के रूप में स्थानीय महिलाओं को रोजगार व आय का अवसर देकर सरकार ने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। रसोइयां द्वारा अपनी निगरानी में अपने ही परिवार व गांव के बच्चों को भोजन कराया जा रहा है, जो उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पण को दर्शाता है। सामाजिक समरसता और समानता की प्रतीक’ रसोइयां द्वारा सभी वर्गों के बच्चों को एक साथ, एक पंक्ति में भोजन कराया जाता है। इससे विद्यालय में समानता, सहयोग एवं सामाजिक समरसता की भावना विकसित होती है। यह सामाजिक समानता का जीवंत उदाहरण है और विद्यालयी उपस्थिति एवं पोषण में इसका बड़ा योगदान है। डबल इंजन सरकार की ऐतिहासिक सौगात-5 लाख तक निःशुल्क इलाज’ एक रसोइयां अपना पूरा जीवन अपने दायित्वों के निर्वहन में लगा देती हैं, लेकिन जब वही रसोइयां या उनका परिवार बीमारी के संकट से घिरता है तो उनके हाथ कांपने नहीं चाहिए। इसी संवेदना को समझते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और  मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार ने ऐतिहासिक पहल की है। राज्य की 3.72 लाख रसोइयों एवं उनके आश्रितों’ को कैशलेस स्वास्थ्य सुरक्षा का उपहार दिया गया है। इसके अन्तर्गत आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर ’प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना से अकेले ’प्रयागराज जनपद में 9 हजार से अधिक रसोइयों’ एवं उनके परिवारों को लाभ मिलेगा। हर बच्चे तक सुविधा, हर रसोइयां तक सुरक्षा-यही सुशासन का संकल्प है।’ इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि रसोइया विद्यालय संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, उनका योगदान प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि रसोइयों को कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सराहनीय पहल है। इस अवसर पर विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति, विधायक शहर उत्तर श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी, भाजपा गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाढ़ एवं जलजमाव की समस्या के सम्बंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सर्किट हाउस के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ सहित अन्य बिंदुओं की गहनता से समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री ने सबसे पहले जनपद के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति एवं अत्यधिक बरसात के कारण शहर में हुए जलजमाव के कारणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ के सम्बंध में जानकारी ली, जिसपर जिलाधिकारी ने  उपमुख्यमंत्री को बाढ़ की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में तहसील कोरांव तथा बारा के कुछ गांवों में बाढ़ का पानी भर गया था। वहां पर बाढ़ से प्रभावित हुए लोगो से तुरंत सम्पर्क करते हुए उन्हें बाढ़ राहत केन्द्रों पर पहुंचाया गया तथा वहां पर उन्हें सभी आवश्यक व्यवस्थायें उपलब्ध करायी जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जाकर फसल इत्यादि के हुए नुकसान का सर्वे करने एवं पीड़ितो को शीघ्रता से मुआवजा दिये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां पर बाढ़ का प्रभाव था, वहां पर बाढ़ का पानी हटने के बाद अभियान चलाकर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। साथ ही साथ वहां पर स्वास्थ्य शिविर लगाये जाये तथा वहां पर टीमों की तैनाती की जाये, जिससे आमजन को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। उपमुख्यमंत्री के द्वारा शहर में बरसात के कारण हुए जलजमाव के कारणों के बारे में जानकारी लिए जाने पर नगर आयुक्त के द्वारा जलजमाव के कारणों एवं जल निकासी के लिए किए गए उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी साथ ही साथ उनके द्वारा आगे इस प्रकार के जल-भराव की स्थिति न हो, इसके लिए बनायी गयी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।  उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में शहर में इस तरह के जलजमाव के स्थिति न हो, इसके लिए स्थायी समाधान हेतु फूलप्रूफ कार्ययोजना बनायी जाये। कार्ययोजना बनाते समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करतेे हुए उनके सुझावों को अवश्य लिया जाये। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्ययोजना फूलप्रूफ हो एवं वे अगले 100 वर्षों को ध्यान में रखकर बनायी जाये। मेडिकल चौराहों पर अत्यधिक जलभराव की समस्या विधान परिषद सदस्य डॉ0 के0पी0 श्रीवास्तव के द्वारा उठायी गयी, जिसपर उपमुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त को प्राथमिकता पर समस्या का निराकरण कराये जाने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में रामबाग, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, अल्लापुर में हुए जल जमाव को लेकर विधायक शहर उत्तरी के द्वारा समस्या उठायी गयी, जिसपर उपमुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त को प्राथमिकता पर समस्या का निराकरण कराये जाने के निर्देश दिए है। बैठक में नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया कि उक्त स्थलों पर भविष्य में जल-जमाव की स्थिति न होने पाये, इसके समाधान के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गयी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे जल जमाव की स्थिति न पैदा हो, इसके लिए 40 एमएलडी पम्पिंग स्टेशन एवं अलग से लाइन, जो सीएमपी से मोरी गेट तक होगी, उसको बनाये जाने हेतु स्वीकृति शासन स्तर पर प्राप्त हो चुकी है, इसी तरह से 80 फीट रोड तथा डांडिया नाला के चौड़ीकरण का कार्य भी स्वीकृत हो चुका है, जिस पर कार्य किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कुंदन गेस्ट हाउस से कब्रिस्तान के पीछे ईडब्लूएस कालोनी के पीछे से अल्लापुर पम्पिंग स्टेशन तक बाईपास नाला का निर्माण कराया जायेगा, जिससे की उक्त क्षेत्रों में होने वाले जल-जमाव की समस्या से निजात मिल सकेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के अंदर जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी हेतु फूलपू्रफ कार्ययोजना बनाकर उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य कराया जाये। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना बनाने में जनप्रतिनिधिगणों के सुझावों को अवश्य सम्मिलित किया जाये, जिससे कि जलनिकासी के लिए फूलप्रूफ योजना के साथ कार्य हो सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जो कार्यदायी संस्था नामित हो, उस कार्यदायी संस्था के साथ मा0 जनप्रतिनिधियों की बैठक कर उनके सुझावों एवं अनुभवों को लेते हुए स्थायी कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जाये। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, स्थानीय पार्षदों तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारियों का एक वहाट्सएप ग्रुप संचालित किया जाये, जिसपर किसी भी समस्या के बारे में जानकारी दिए जाने पर उस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समय से उस समस्या का निराकरण हो सके। शहर में जहां भी जलभराव की स्थिति बने, वहां 24 घण्टे के अंदर जल निकासी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो भी सीवर लाइनें बनायी गयी है, उनकी मैपिंग अनिवार्य रूप से कर ली जाये, जिससे कि उसके बारे में आगे आने वाले अधिकारियों को भी सही जानकारी रहे। बैठक में गंगा प्रदूषण नियंत्रण ईकाई के द्वारा किए गए कार्यों के सम्बंध में लोगो के द्वारा शिकायत किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण ईकाई के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों का पुनः स्थलीय निरीक्षण करते हुए जो कमियां हो, उनको ठीक कराते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराये। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा के कछारी क्षेत्रों में किसी भी तरह से अवैधा कब्जा एवं अवैध निर्माण कार्य न होने पाये, इसकी निरंतर मानीटरिंग की जाये। बैठक में मण्डलायुक्त डॉ0 लोकेश एम, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा बरसात के कारण शहर के कुछ क्षेत्रों में हुए जलजमाव के कारणों एवं उसके निकासी के लिए किए गए उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति, विधायक शहर उत्तर श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, डॉ0 के0पी0 श्रीवास्तव, भाजपा गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक श्री भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Saturday, August 22, 2026

मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने रोजगार मेले का प्रचार-प्रसार करने वाले वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी : मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने जिला सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से  दिनांक-25 अगस्त को कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केन्द्र, बेनीराम कटरा के परिसर में आयोजित होने वाले रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन को विकास भवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक दीपक मौर्य, योगेन्द्र कुमार शुक्ला, शिव नरेश शुक्ला एवं व0 सहायक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

प्रदेशीय माध्यमिक अंतर विद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में निष्षा, छवि, कनिस्का, जैस्मीन का चयन हुआ...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ सन्तोष कुमार राय के निर्देशन में सेन्ट एंथोनी कन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में आज जनपद/मंडलीय अंतर विद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता बालिकाओं का चयन ट्रायल संपन्न हुआ सेन्ट एंथोनी कन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, मेरी वाना मेकर बीबीएस हिन्दू महिला इंटर कालेज प्रयागराज की बालिकाओं का चयन प्रदेशीय माध्यमिक अंतर विद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मेरी बशेला,सोनिका गुप्ता, मीता विस्वास आदि उपस्थित रही।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना कोखराज में जनसुनवाई की, संबंधित को दिए निर्देश...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण द्वारा थाना कोखराज में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर भूमि विवादों सहित अन्य शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखें तथा प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Friday, August 21, 2026

नवागत डीसीपी नगर सागर जैन ने फरियादियों की सुनी शिकायतें, संबंधित को दिए निर्देश...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : नवागन्तुक पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन, IPS ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गयीं तथा उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

किसानो के हित में धान क्रय केंद्र खोले जाने की मांग को लेकर अपर जिलाधिकारी को सौपा मांगपत्र...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर से मिलकर सिराथू ब्लॉक के साधन सहकारी समिति शमसाबाद उदहिन खुर्द मानपुर गौरा (जुवरा) समेत जिले के कई स्थानों में धान क्रय केंद्र खोले जाने को लेकर मांग उठाई है। अजय सोनी ने इस संबंध में एक मांगपत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा है।इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने बताया कि पूर्व  वर्षों में शमसाबाद उदहिन खुर्द में धान क्रय केंद्र खोले गए थे परंतु जिले सीमावर्ती क्षेत्र समेत जिले कई स्थानों के कई गांवों के किसान धान बिक्री से वंचित कर गए थे। इसलिए इस बार शमसाबाद और उदहिन खुर्द के साथ ही मानपुर गौरा जुवरा समेत जिले के कई स्थानों में धान क्रय केंद्र खोला जाना चाहिए ताकि तमाम किसानो को धान बिक्री का लाभ मिल सके और किसानो का बिचौलिए लोग आर्थिक शोषण न कर सके। अपर जिलाधिकारी ने इस संबंध में मांगपत्र स्वीकार करते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को आदेश जारी करने और धान क्रय केंद्र खुलवाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, उमेश यादव ,अरविंद दुबे , जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Thursday, August 20, 2026

कौशाम्बी के सभी थानों की पुलिस टीम ने कुल 106 मोबाइल (अनुमानित कीमत 23 लाख रू०) रिकवर कर मोबाइल स्वामियों को लौटाये...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी : सी ई आई आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल पर जनपद कौशाम्बी के विभिन्न थानों पर मोबाइल खोने की प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद कौशाम्बी के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस एवं मेनुअल इनपुट की सहायता से भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 106 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रू0 है, की बरामदगी की गई है। थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर व सीसीटीएनएस पुलिस टीम द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। बरामद किये गये मोबाइल फोन को उनके स्वामियों की पहचान कर प्रदान किये गये हैं। अवगत कराना है कि सी ई आई आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल एक केन्द्रीकृत सिटीजन पोर्टल है, जिसकी सहायता से खोए हुये मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकता है। आम जनता द्वारा स्वयं ही अपने मोबाइल खोने की सूचना ऑनलाइन सी ई आई आर की वेवसाइट ceir.gov.in पर दर्ज की जा सकती है। इसी प्रकार मोबाइल खो जाने के सम्बन्ध में थानों पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों को CEIR पोर्टल पर दर्ज कर ट्रैक किया जाता है। इस प्रकार पूरे भारत वर्ष में कहीं भी मौजूद मोबाइल फोन को आवश्यकता अनुसार सम्बन्धित थानों को सूचित करते हुये बरामद करके मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया जाता है। नोट- सर्वाधिक फोन बरामद करने वाले प्रथम स्थान पर थाना करारी व सैनी (15-15 मोबाइल), तृतीय स्थान पर थाना पश्चिम शरीरा (14 मोबाइल) है। मोबाइल फोन बरामदगी का विवरण- क्र०सं० नाम थाना बरामद मोबाइल की संख्या 1. करारी 15 2. सैनी 15 3. पश्चिम शरीरा 14 4. सराय अकिल 11 5. महेवाघाट 09 6. चरवा 09 7. संदीपनघाट 08 8. कोखराज 08 9. कड़ाधाम 07 10. मंझनपुर 04 11. मोहब्बतपुर पइन्सा 03 12. कौशाम्बी 02 13. पिपरी 01कुल योग 106 बरामद करने वाली टीम- समस्त थानों पर सी0ई0आई0आर0 पोर्टल में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर व सीसीटीएनएस पुलिस टीम।

HDFC बैंक की साइबर अपराध विशेषज्ञ टीम ने थाना स्तरीय साइबर सेल के नोडल अधिकारियों एवं विवेचकों हेतु साइबर अपराध से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में तथा अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था ) व अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) के कुशल पर्यवेक्षण में श्रीमान पुलिस उपायुक्त अपराध/नोडल साइबर क्राइम, कमिश्नरेट प्रयागराज की उपस्थिति में HDFC Bank की Investigation Team, लखनऊ के विशेषज्ञ श्री पवन सिंह एवं श्री प्रशांत सिंह द्वारा कमिश्नरेट प्रयागराज के समस्त थाना स्तरीय साइबर सेल के नोडल अधिकारियों एवं विवेचकों हेतु साइबर अपराध से संबंधित एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर वित्तीय अपराधों के नवीनतम तरीकों, डिजिटल फ्रॉड की रोकथाम, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई तथा बैंकिंग संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय के संबंध में तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यशाला के दौरान HDFC Bank के विशेषज्ञों द्वारा UPI Fraud, Digital Arrest, Phishing, Vishing, Internet Banking Fraud, Credit/Debit Card Fraud, Online Gaming Related Fraud, Fake Customer Care Fraud, Investment Fraud सहित विभिन्न प्रकार के साइबर वित्तीय अपराधों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही National Cyber Crime Reporting Portal (NCRP), हेल्पलाइन नंबर 1930, संदिग्ध बैंक खातों की पहचान, धनराशि के लेन-देन की ट्रेल, बैंक खातों पर त्वरित कार्रवाई तथा पीड़ित की धनराशि को सुरक्षित कराने की प्रक्रिया के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। कार्यशाला के दौरान साइबर अपराधों की विवेचना एवं रोकथाम में पुलिस एवं बैंकिंग संस्थानों के मध्य त्वरित सूचना आदान-प्रदान तथा प्रभावी समन्वय की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं विवेचकों द्वारा साइबर अपराधों की विवेचना में आने वाली विभिन्न तकनीकी एवं बैंकिंग संबंधी समस्याओं के संबंध में प्रश्न किए गए, जिनका HDFC Bank के विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक तकनीकी जानकारी एवं व्यावहारिक समाधान प्रदान करते हुए मार्गदर्शन किया गया। गोष्ठी के समापन पर HDFC Bank के विशेषज्ञ श्री पवन सिंह को उनके व्याख्यान के लिए प्रशंसा-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही समस्त थाना स्तरीय साइबर सेल के नोडल अधिकारियों एवं विवेचकों को निर्देशित किया गया कि साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों एवं अभियोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए प्रत्येक प्रकरण में त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ पीड़ितों को शीघ्र न्याय एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके। कार्यशाला में कमिश्नरेट प्रयागराज के 150 से अधिक पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Wednesday, August 19, 2026

ग्रामीण क्षेत्रों के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि को लेकर सौंपा मांगपत्र...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : बुधवार को समर्थ किसान पार्टी के नेता अजय सोनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ विद्युत विभाग पहुंचकर सिराथू ब्लॉक के कई गांवों के कम क्षमता के ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की अधिशाषी अभियंता (विद्युत) से मांग की। साथ ही सिराथू ब्लॉक के ग्राम नारा में नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना को लेकर भी मांग उठाई। वार्ता के क्रम में अजय सोनी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत राजकुमार कुशवाहा को बताया कि सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन बुजुर्ग, उदहिन खुर्द, जुवरा, खेरवा, मानपुर गौरा, कटरा मोगरी,  हिसामबाद जगन्नाथपुर, अफजलपुरवारी, उदहिन बुजुर्ग चौराहा आदि स्थलों पर  स्थापित कम क्षमता के ट्रांसफॉर्मरों स्थापित हैं जिसके चलते उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत होती है। इसलिए इन स्थलों पर स्थापित ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाए, साथ ही ग्राम नारा में नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जाए ताकि सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र के दर्जन भर गांवो के उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। अधिशाषी अभियंता राजकुमार कुशवाहा ने सभी मांगों पर समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस अवसर विभागीय कर्मी नागेंद्र सिंह को मांगपत्र  सौपा गया। इस अवसर पर चंद्र मोहन मौर्य, राजवंत सिंह,  विपिन पांडेय, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकास विद्यालय, आश्रम पद्धति, ईश्वर शरण आश्रम, सलोरी का किया औचक निरीक्षण...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के साथ विकास विद्यालय, आश्रम पद्धति, ईश्वर शरण आश्रम, सलोरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीने के साफ पानी के लिए लगाए गए आर॰ओ॰, पानी की सप्लाई के लिए लगाई गई नई टंकियों, छात्रावास के कमरों के निरीक्षण सहित पढ़ाई की गुणवत्ता को जानने हेतु छात्रों से संवाद किया। उन्होंने छात्रो से परिचय प्राप्त करते हुए भविष्य में क्या बनना चाहते है, के लक्ष्य के बारे में भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य सहित विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने तथा उनके अभिरूचि के अनुसार खेल-कूद की गतिविधियों को भी नियमित रूप से कराये जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वहां पर नवाचार कार्यक्रमों के द्वारा बच्चों को नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारियां दी जाये, जिससे कि वे आगे बढ़ सके। उन्होंने बच्चों से मेहनत व परिश्रम से पढ़ाई करने तथा अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने तथा अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को जनपद में संचालित सभी आश्रम पद्धति विद्यालयों में समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करवाने हेतु निर्देशित किया तथा खेल-कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाये जाने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने वहां पर खेलकूद प्रतियोगिता के साथ चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता एवं छात्र/छात्राओं के बीच नवाचार से सम्बंधित विषयों पर कार्यक्रम आयोजित कराये जाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं मीनू के अनुसार भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देषित किया। उन्होंने सभी संचालित कक्षाओं के निरीक्षण के साथ छात्रों से प्रष्न-उत्तर किया, छात्रों से भविश्य में उनके लक्ष्यों के बारे में पूछा। उन्होंने शौचालय सहित परिसर में साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था भी सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट श्री विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री राम शंकर पटेल, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने जार्ज टाउन पहुंचकर जल-जमाव के निकासी की शीघ्रता से व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा बुधवार को नगर आयुक्त श्री सीलम सांई तेजा के साथ जार्ज टाउन पहुंचकर वहां पर अत्यधिक वर्षा की वजह से हुए जल-जमाव की स्थिति की जानकारी लेते हुए नगर निगम, गंगा प्रदूषण ईकाई एवं जल निगम को पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवर लाइनों का निरीक्षण करते हुए यदि कहीं पर कोई रूकावट हो, तत्काल उसको साफ करायें। उन्होंने कहा कि अस्थायी व्यवस्था के रूप में पम्पों के माध्यम से तत्काल पानी की निकासी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जब तक जल निकासी की स्थायी व्यवस्था न हो, तब तक पम्पों की व्यवस्था को बनाये रखें और आवश्यकतानुसार उनका संचालन सुनिश्चित करें और यह भी सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी दशा में वहां जल-जमाव की स्थिति न होने पाये।

ज्योत्स्ना संस्था ने झलवा में आयोजित किया सावन महोत्सव, महिलाओं बच्चों ने प्रतिभाग किया...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : प्रकृति चारों ओर हरियाली की चादर ओढ़े हुए है। शिव और पार्वती के मिलन का महीना है। एकता, शक्ति, उत्सव और स्वास्थ्य से ही सावन की हरियाली और नारी शक्ति का संगम हैं यह बातें मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने झलवा में आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं/बहनों/दीदियों को संबोधित करते हुए कहीं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि डॉ कृतिका अग्रवाल ने कहा जैसे सावन में झूले पर सब बहनें मिलकर गीत गाती हैं, वैसे ही समाज को भी एक साथ आगे बढ़ना है। माँ पार्वती ने कठिन तपस्या करके भगवान शिव को पाया। ये तप, धैर्य और समर्पण हर नारी के अंदर होता है। आप घर संभालती हैं, बच्चों का भविष्य बनाती हैं, समाज को संस्कार देती हैं। आप ही असली हरियाली हैं।स्वस्थ रहेंगे, संगठित रहेंगे और अपने भारतीय संस्कृति व परंपरा के संस्कारों को आगे बढ़ाएंगे।स्वागताध्यक्ष व काशी प्रांत भाजपा, चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक डॉ. सुशील  सिन्हा ने अतिथियों एवं बहनों का स्वागत करते हुए कहा सावन में हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन आते हैं। ये सिर्फ त्योहार नहीं हैं। हरे वस्त्र, मेहंदी, झूले, भजन ये सब हमें प्रकृति से जोड़ते हैं और मानसिक शांति देते हैं। आप सब विधानसभा शहर पश्चिमी की ताकत और आधार है। ज्योत्सना संस्था के सचिव अविचल द्विवेदी ने कहा अपनी लोक गीत, फाग, कजरी, झूले के गीतों से इस महोत्सव को जीवंत किया हैं। बेटियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोहा मनवाया है। बहनों, जिस घर में नारी खुश होती है उस घर में शिव का वास होता है। जिस समाज में नारी आगे बढ़ती है वो समाज भी शिव की तरह कल्याणकारी बनता है।कार्यक्रम के संयोजक एवं महानगर कोषाध्यक्ष रामलोचन साहू ने कहा बहनों आप सबके सहयोग से ये सावन महोत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान का महापर्व हैं। इससे पहले मेहंदी लगाने की प्रतियोगिता हुई,जिसमें अंजलि ने पहला स्थान, शिखा ने दूसरा स्थान तथा राखी ने प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डांस में तान्या, शिव तांडव नृत्य में वैष्णव, रिद्धि,सिद्धि, सुनीता केसरवानी, शांति सिंह तथा उमा तिवारी का नृत्य बेहद ही शानदार रहा और वृद्ध महिला कमलावती ने अपने सुरीली आवाज से गाना गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला एवं बहनों को शाल ओढ़ाकर, मेमेंटो भेंट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस मौके पर पीपलगांव पार्षद दीपिका जैसल, चौफटका पार्षद रोमा भारतीया, झलवा पार्षद प्रीति गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा रस्तोगी,आभा सिंह,युवा मोर्चा मंत्री पवन राष्ट्रवादी, अखिलेश श्रीवास्तव पूनम कुशवाहा,रेखा मौर्या, सतीश कुशवाहा,संजय द्विवेदी, डॉ कमल श्रीवास्तव, मीणा चौधरी, पूजा गुप्ता, तनु भारतीया, मंजू द्विवेदी, सबिता साहू, प्रियंका प्रजापति, रेनू प्रजापति, रूपला पटेल, प्रिया पटेल, निर्जला पटेल, अंजली कुशवाहा, आरती सिंह, सुनीता केसरवानी, स्वाती यादव, सोनम सरोज, उर्मिला साहू, विमला सिंह, प्रिया सिंह, शीला चौहान, मंजू मौर्या, सुषमा शाक्या आदि सभी बहनों को सम्मानित डॉ. सुशील सिन्हा और राम लोचन साहू ने किया। सावन महोत्सव का संचालन डॉ.आभा मधुर श्रीवास्तव ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने थाना कौशाम्बी का औचक निरीक्षण किया

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

कौशाम्बी : अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह द्वारा थाना कौशाम्बी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेख, हवालात, साइबर हेल्प डेस्क एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही जनसुनवाई, लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना-पत्रों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Monday, August 17, 2026

चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त को थाना करैली पुलिस ने गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


प्रयागराज : थाना करैली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 168/2026 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बी0एन0एस से सम्बन्धित वांछित 04 अभियुक्तों 1. नमरूलशेख उर्फ पोरे पुत्र हकीम शेख नि0 कोयला बाजार थाना राजमहल जनपद साहेबगंज झारखण्डहाल पता झुग्गी झोपड़ी अबू बकर मस्जिद के पीछे थाना करैली जनपद प्रयागराज  2. मो0 चाँद पुत्र हन्नान शेख नि0 फुलवरिया मोड़ थाना राजमहल जिला साहेबगंजझारखण्ड हाल पता झुग्गी झोपडी इस्लाम नगर करामत की चौकी थाना करैली जनपद प्रयागराज 3. किस्मत शेख उर्फ मुस्तकीम पुत्र इमरान शेख नि0 लखीपुर फुलवरिया मोड़ थाना राजमहल जिला साहेबगंज झारखण्ड हाल पता साहिबा डेरी के पीछे करामत की चौकी थानाकरैली जनपद प्रयागराज 4. सेना खान पुत्र निजाम खान नि0 वीरनाथपुर थाना बैहरवा जिला साहेबगंज झारखण्डहाल पता लाल कालोनी थाना करैली प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 17.08.2026 को बक्शी पुल के आगे एलिना सीटी के पास थाना क्षेत्र करैली से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 01 कटर मशीन,03 लेड लाईट रिचार्जेबल, 01 रम्मा, 02 बर्फ ब्रेकिंग मशीन(मोटर के साथ), 05 सिलिंग फैन(ब्लेड नही है), 01 मोटर का पिछला हिस्सा, 01 गोल रिंग हैण्डल (बर्फ ब्रेकिंग मशीन), 02 कूलर मोटर, कापर वायर लगभग 2.5 किलो व 01 ठेलिया  बरामद किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।  गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण - 1. नमरूल शेख उर्फ पोरे पुत्र हकीम शेख नि0 कोयला बाजार थाना राजमहल जनपद साहेबगंज झारखण्डहाल पता झुग्गी झोपड़ी अबू बकर मस्जिद के पीछे थाना करैली जनपद प्रयागराज उम्र करीब 21 वर्ष। 2. मो0 चाँद पुत्र हन्नान शेख नि0 फुलवरिया मोड़ थाना राजमहल जिला साहेबगंज झारखण्ड हाल पता झुग्गी झोपडी इस्लाम नगर करामत की चौकी थाना करैली जनपद प्रयागराज उम्र करीब 22 वर्ष। 3. किस्मत शेख उर्फ मुस्तकीम पुत्र इमरान शेख नि0 लखीपुर फुलवरिया मोड़ थाना राजमहल जिला साहेबगंज झारखण्ड हाल पता साहिबा डेरी के पीछे करामत की चौकी थाना करैली जनपद प्रयागराज उम्र करीब 19 वर्ष। 4. सेना खान पुत्र निजाम खान नि0 वीरनाथपुर थाना बैहरवा जिला साहेबगंज झारखण्ड हाल पता लाल कालोनी थाना करैली प्रयागराज उम्र करीब 38 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण मु0अ0सं0 168/2026 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बी0एन0एस  थाना  करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। अपराधिक इतिहास– A.अभियुक्त मो0 चाँद पुत्र हन्नान शेख उपरोक्त 1. मु0अ0सं0 231/2022 धारा 380/411/457 भा0द0सं0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0 321/2022 धारा 379/411 भा0द0सं0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. मु0अ0सं0 360/2022 धारा 380/457 भा0द0सं0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. मु0अ0सं0 81/2023 धारा 399/402 भा0द0सं0 व 3/25 आयुध अधि0 थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. मु0अ0सं0 10/2025 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।  6. मु0अ0सं0 230/2023 धारा 380/411/457 भा0द0सं0 व थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. मु0अ0सं0 168/2026 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। B. अभियुक्त नमरूल शेख उर्फ पोरे उपरोक्त – 1. मु0अ0सं0 19/2025 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0 168/2026 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। C.अभियुक्त किस्मत शेख उर्फ मुस्तकीम पुत्र इमरान शेख उपरोक्त – 1. मु0अ0सं0 188/2025 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0 168/2026 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। D. अभियुक्त सेना खान पुत्र निजाम खान उपरोक्त– मु0अ0सं0 168/2026 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 01 कटर मशीन , 03 लेड लाईट रिचार्जेबल , 01 रम्मा , 02 बर्फ ब्रेकिंग मशीन(मोटर के साथ), 05 सिलिंग फैन(ब्लेड नही है), 01 मोटर का पिछला हिस्सा , 01 गोल रिंग हैण्डल (बर्फ ब्रेकिंग मशीन),  02 कूलर मोटर , 01 बर्फ ब्रेकिंग मशीन  व 2.5 किलो कापर वायर व 01 ठेलिया गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 सच्चिदानन्द सिंह थाना प्रभारी करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 इश्तियाक अंसारी थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 अजीत कुमार मौर्य थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. उ0नि0 अमित कुमार मिश्रा थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 संजीत सिंह थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 6. रि0का0 प्रविन्द्र कुमार थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 7. रि0का0 गौतम कुमार थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 8. रि0का0 कृष्ण कुमार थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 9. का0 राम सुन्दर थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 10. रि0का0 अमित कुमार थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।

भारी बारिश से जान माल के हो रहे नुकसान और गांवो में जलभराव की दिक्कत का सकिपा नेताओं ने लिया जायजा...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 


कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सोमवार को सिराथू ब्लॉक के कई गांवों जैसे उदहिन बुजुर्ग, उदहिन खुर्द, गंभीरा पूर्व, खनवारी, जियापुर, कटरा, मोगरी आदि का पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण किया और भारी बारिश से हुए जलभराव की दिक्कत एवं जान माल के हो रहे नुकसान का स्थलीय जायजा लिया। इस दौरान अजय सोनी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में भारी जलभराव और कच्चे मकानों के जमीदोज होने की समस्याएं देखीं और पीड़ित लोगों का दुख दर्द साझा किया।भ्रमण के क्रम में ग्राम गंभीरा पूर्व में आवासीय क्षेत्र में शिवशंकर भार्गव के घर के पास भारी जलभराव जबकि ग्राम कटरा मोगरी में मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव देखने को मिला। इसी तरह ग्राम उदहिन बुजुर्ग समेत कई गांवों मे कच्चे मकानो के जमीदोज होने का मामला दिखा। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि जिला प्रशासन कौशांबी को गांवों में भारी जलभराव के निदान के लिए समुचित उपाय सुनिश्चित करना चाहिए ताकि गांवों में संक्रामक बीमारियां न फैल सकें और आम जनता को असुविधा न हो। साथ ही गांव गांव कैंप लगाकर भारी बारिश से जान माल के बचाव की समुचित व्यवस्था करना चाहिए। आगे कहा कि भारी बारिश से पूरे जनपद ने जन जीवन बहुत बुरी तरह प्रभावित हो रहा है ऐसे में नदियों के किनारे बसे गांवों समेत जिले के प्रत्येक गांव के लोगों की जान माल की सुरक्षा एवं बचाव सुनिश्चित हो, ऐसा समुचित उपाय सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही गांव गांव मेडिकल एवं पशु चिकित्सा के कैंप लगाकर आम जनता और पशुओं के स्वास्थ्य एवं देखभाल का समुचित इंतजाम करना चाहिए। इस अवसर पर शिव शंकर भार्गव, भानु प्रकाश तिवारी, गुड्डू दुबे, पप्पू दुबे, मनीष दुबे, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने तहसील सदर में की जनसुनवाई, शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के दिए निर्देश...

रिपोर्ट - ईश्वर दीन साहू 

प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में विभागों के द्वारा कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। इस अवसर पर 3 महिलाओं की गोदभराई एवं 2 बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरण की जमीनी स्तर पर जांच कर शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने एवं प्रार्थनापत्रों की समयबद्ध जांच, कार्यवाही एवं समस्याओं के निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने शिकायतकर्ता का फीडबैक लेने और शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी कराये जाने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयें हुए वरासत, अवैध कब्जा व अन्य शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने प्रार्थनापत्रों की अलग-अलग सूची बनाकर सम्बंधित को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। समाधान दिवस में प्रार्थिनी कमला देवी पत्नी सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम जलालपुर घोषी तहसील सदर ने अपनी भूमि आराजी नं0 421मि0 रकबा 0.4570हे0 जो अभिलेखों में उनके पति के नाम पर दर्ज है। उसपर अनुज कुमार सिंह तथा उनके सहयोगियों के द्वारा आपसी सांठ गांठ व मिलीभगत से अवैध कब्जा कर लिया गया है। उनके द्वारा जिलाधिकारी से अवैध कब्जे को हटवाकर प्रार्थिनी को कब्जा दिलाए जाने का अनुरोध किया गया, जिसपर जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण पर उपजिलाधिकारी सदर को जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसी तरह से प्रार्थिनी नजमा बेगम ने लेखपाल अखिलेश कुमार के द्वारा ग्राम गयासुद्दीनपुर में क्रय की गयी जमीन के दाखिल खारिज में गलत रिपोर्ट लगाये जाने के कारण उनकी दाखिल खारिज स्थगित होने शिकायत की गयी। उनके द्वारा उक्त प्रकरण में किसी अन्य लेखपाल से रिपोर्ट आख्या लगाने की मांग की गयी, जिसपर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को प्रकरण की किसी अन्य लेखपाल से जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के लिए कहा है। प्रार्थी अजीत कुमार निवासी ग्राम बेचू का पूरा, गोहरी, सोरांव ने पड़ोसी शिवचरन द्वारा मिट्टी डालकर सरकारी पक्की नाली को पाटने की शिकायत की। प्रार्थी ने जिलाधिकारी से नाली को खुलवाये जाने तथा दोषी शिवचरन के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सोरांव एवं थानाध्यक्ष फाफामऊ को प्रकरण का मौका मुआयना करते हुए सरकारी पक्की नाली से अवैध कब्जा हटाये जाने के निर्देश दिए है। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में कुल 119 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व विभाग से सम्बंधित 54, पुलिस विभाग 23, नगर निगम-21 अन्य विभागों की 21 शिकायतें थी, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागांें के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए, जिससे शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री ए0के0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह, तहसीलदार श्री सुरेश चन्द्र शुक्ला सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

KHABREIN UTTAR RADESH KI NEWS PAPER

VIDEOS